एक्सप्लोरर

यूपी में अगले 4-5 दिन सावधान! IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों में होगी बारिश

UP Weather Update: यूपी में आने वाले चार से पांच दिन लोगों के लिए मुश्किल भर हो सकते हैं. मौसम विभाग ने प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से मानसून एक्टिव हो गया है. जिसके साथ प्रदेश के ज्यादा हिस्सों में बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है. मौसम विभाग ने अगले 4 से 5 दिनों तक प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है. जिसके बाद तापमान में गिरावट आने से लोगों को उमस भरी चिपचिपी गर्मी से राहत मिलेगी. 

मौसम विभाग के मुताबिक यूपी में सोमवार सुबह से ही कई जगहों पर बूंदाबांदी के आसार बने हुए हैं. आज भी कई जगहों पर गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है तो वहीं 11 से 14 सितंबर तक ज़्यादातर जिलो में गरज के साथ बारिश होगी. अगले तीन दिन कही जगहों पर बारिश का यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया. 

यूपी के इन जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी के बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संतरविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, बस्ती, गोंडा, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज,कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है 

इसके अलावा गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर समेत आसपास इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. 

बारिश की वजह से आने वाले दिन यूपी वालों के लिए परेशानी भरे हो सकते हैं. मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने के लिए अलर्ट किया है. जरूरत हो तो ही बाहर निकलें. वहीं बारिश की वजह से जगह-जगह जल जमाव की स्थिति बन सकती है जिससे ट्रैफिक की समस्या भी हो सकती है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?
यमुनानगर: स्कूली बच्चों के लिए रास्ता नहीं! सामने गहरा तालाब
यमुनानगर: स्कूली बच्चों के लिए रास्ता नहीं! सामने गहरा तालाब

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget