एक्सप्लोरर

उत्तराखंड में चढ़ा गर्मी का पारा: मैदानी क्षेत्रों में तापमान 35 पार, पहाड़ों पर भी बढ़ी तपिश

राज्य में पिछले कई हफ्तों से बारिश की कमी बनी हुई है, जिससे जमीन की नमी घटती जा रही है. इसका असर न केवल खेती पर पड़ रहा है

उत्तराखंड में गर्मी ने अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है. राज्य के मैदानी क्षेत्रों में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जिससे लोगों को चटख धूप और गर्म हवाओं का सामना करना पड़ रहा है. वहीं, पर्वतीय क्षेत्रों में भी तापमान में तेजी से इजाफा हो रहा है. मौसम विभाग की मानें तो आने वाले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा और तापमान में और वृद्धि होने की संभावना है.

देहरादून, हरिद्वार, उधमसिंह नगर और नैनीताल के मैदानी इलाकों में इन दिनों गर्मी का असर साफ नजर आ रहा है. खासकर देहरादून में बीते कुछ दिनों से अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से चार डिग्री अधिक चल रहा है. दोपहर के समय गर्म हवाओं और तेज धूप ने जनजीवन को प्रभावित किया है. लोग सुबह और शाम को ही घरों से निकलना पसंद कर रहे हैं, जबकि दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा देखने को मिल रहा है.

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है. वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से कम बना हुआ है, जिससे दिन और रात के तापमान में अंतर काफी बढ़ गया है.

पर्वतीय जिलों जैसे उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में भी तापमान में इजाफा देखा जा रहा है. हालांकि यहां गर्मी की तीव्रता मैदानी क्षेत्रों जैसी नहीं है, लेकिन स्थानीय लोगों के अनुसार चैत्र मास में इतनी तपिश पहले कम ही महसूस की गई है. मौसम विभाग ने बताया कि कुछ पर्वतीय क्षेत्रों में आज हल्के बादल मंडरा सकते हैं और कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना भी है. यह बारिश अल्पकालिक होगी और इससे तापमान में खास राहत नहीं मिलेगी.

राज्य में पिछले कई हफ्तों से बारिश की कमी बनी हुई है, जिससे जमीन की नमी घटती जा रही है. इसका असर न केवल खेती पर पड़ रहा है, बल्कि जलस्रोतों पर भी दिखाई दे रहा है. तापमान बढ़ने के साथ ही नदियों और गदेरों में जल स्तर में गिरावट आ रही है. विशेषज्ञों का कहना है कि अगर जल्द बारिश नहीं हुई तो जल संकट की स्थिति उत्पन्न हो सकती है.

मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि फिलहाल राज्य में मौसम शुष्क बना रहेगा. देहरादून समेत अधिकतर क्षेत्रों में आसमान साफ रहने की संभावना है और तापमान में और इजाफा हो सकता है. पर्वतीय क्षेत्रों में स्थानीय बादलों की मौजूदगी के चलते कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है, लेकिन इसका प्रभाव सीमित रहेगा.

उत्तराखंड में लिए जा रहे घोड़े-खच्चरों के सैंपल, चारधाम से पहले इस वजह से अलर्ट है सरकार

तेज धूप और गर्म हवाओं को देखते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है. खासकर दोपहर के समय घर से बाहर निकलते समय छाते, टोपी और पानी की बोतल साथ रखने की सलाह दी जा रही है. इसके अलावा बुजुर्गों और बच्चों को गर्मी से विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है.

उत्तराखंड में जैसे-जैसे तापमान चढ़ रहा है, वैसे-वैसे लोगों की परेशानी भी बढ़ रही है. उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही मौसम बदलेगा और राज्यवासियों को इस तपती गर्मी से राहत मिलेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget