एक्सप्लोरर

Hardoi News: हरदोई के जिला अस्पताल से शव वाहन चोरी होने से मचा हड़कंप, वारदात के घंटों बाद भी पुलिस के हाथ खाली

UP NEWS: शव वाहन चालक ने बताया कि वह वाहन को अस्पताल में खड़ा करके घर गया था. जब शव लेने की सूचना पर जब वह अस्पताल वापस लौटा तो शव वाहन गायब मिला.

Hardoi: हरदोई के शहर कोतवाली क्षेत्र में स्थित जिला अस्पताल से अज्ञात चोर एक शव वाहन ही चोरी कर फरार हो गए. चालक ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर शव वाहन की तलाश शुरू कर दी है. एएसपी ने आश्वासन दिया कि वाहन की शीघ्र ही बरामदगी कर चोरों को जेल भेजा जाएगा. हरदोई शहर में चोरों के हौसले बुलंद हैं. आये दिन चोरी की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है. इसी कड़ी में जिला अस्पताल में खड़े एक शव वाहन को अज्ञात चोर चोरी कर ले गए जिसकी जानकारी होने के बाद अस्पताल में हड़कंप मचा गया.

अस्पताल से गायब हुआ शव वाहन

जिला अस्पताल का शव वाहन बीती रात अचानक महिला अस्पताल प्रांगण से गायब हो गया. जब इसकी जानकारी अशोक नगर निवासी शव वाहन चालक इरफान को लगी तो उसने तुरंत इसकी सूचना मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को दी. चालक के बताया कि वह रात में शव वाहन अस्पताल में छोड़कर घर चला गया था. इसके बाद एक शव लाने की सूचना मिलने पर जब वह वापस अस्पताल आया तो उसका वाहन वहां से गायब मिला. काफी देर तक वाहन की तलाशी की गई, लेकिन जब वाहन  नहीं मिला तो उसने इसकी सूचना मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को दी.

घंटों बाद भी पुलिस के हाथ खाली

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने तुरंत इसकी जानकारी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली शहर को दी. रेलवे गंज चौकी प्रभारी ने सूचना मिलते ही वाहन की खोज की लेकिन अभी तक वाहन का कोई सुराग नहीं मिला है और पुलिस के हाथ अभी भी खाली हैं. एएसपी अनिल कुमार यादव ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गयी है और जल्द ही वाहन की बरामदगी कर ली जाएगी.

यह भी पढ़ें:

Bulandshahr Robbery: स्टॉक मार्केट में नुकसान की भरपाई के लिए की 17 लाख की लूट, अब पुलिस ने किया गिरफ्तार

Loudspeakers In UP: उत्तर प्रदेश में करीब एक लाख 30 हजार लाउडस्पीकरों पर हुई कार्रवाई, स्कूलों को किया गया दान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
मानसून की पहली बारिश में डूबा IIT रुड़की, छात्रों ने कैंपस में उतारी नाव; बोटिंग का Video वायरल
मानसून की पहली बारिश में डूबा IIT रुड़की, छात्रों ने कैंपस में उतारी नाव; बोटिंग का Video वायरल
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का सनसनीखेज आरोप
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का आरोप
Embed widget