एक्सप्लोरर

गवाह के न आने से यूपी के कैबिनेट मंत्री नंदी पर जानलेवा हमले के मामले में सुनवाई टली

यूपी के मंत्री नंद गोपाल नंदी पर 2010 में जानलेवा हमला हुआ था. इस हमले में दो की मौत हो गई थी. वहीं नंदी समेत छह लोग घायल हो गये थे.

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश सरकार के नागरिक उड्डयन, राजनीतिक पेंशन, अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज मंत्री व प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र से विधायक नन्दगोपाल गुप्ता नंदी पर 2010 में हुए आरडीएक्स बम ब्लास्ट जानलेवा हमले के मामले में अपर जिला जज एमपी-एमएलए कोर्ट में शुक्रवार को एक बार फिर सुनवाई हुई. जिसमें फर्स्ट इन्वेस्टिगेशन आफिसर एके निगम की गवाही होनी थी, लेकिन एक बार फिर वे कोर्ट में पेश नहीं हुए. वहीं, जिला अदालत में आज हड़ताल भी हो गई. जिसकी वजह से कोर्ट ने 22 जनवरी की अगली डेट निर्धारित कर दी.

मामले में कुल 84 गवाह

मंत्री नंदी पर हुए जानलेवा हमले के मामले में सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट का निर्देश है कि इस मामले को जल्द से जल्द खत्म किया जाए. मंत्री नंदी की तरफ से मामले की पैरवी कर रहे बम ब्लास्ट मामलों के एक्सपर्ट अधिवक्ता जेपी शर्मा ने बताया कि मंत्री नंदी पर 2010 में हुए हमले की सुनवाई अब अंतिम चरण में है. मामले में कुल 84 गवाह हैं, जिसमें 61 की गवाही हो चुकी है. कुल 16 लोग आरोपी हैं, जिनमें एक आरोपी को मौत हो चुकी है.

22 जनवरी को अगली सुनवाई

इस लोमहर्षक घटना में एक पत्रकार व एक सुरक्षाकर्मी समेत दो लोगों की मौत हो गई थी, 6 लोग घायल हुए थे. कुख्यात अपराधी भदोही जनपद के विधायक विजय मिश्रा और पूर्व ब्लाक प्रमुख दिलीप मिश्रा जैसे कुख्यात अपराधियों ने अपने गुर्गों के जरिए मंत्री नंदी पर बम ब्लास्ट करवाया. वरिष्ठ अधिवक्ता जेपी शर्मा ने बताया कि 22 जनवरी के लिए मुकदमे की सुनवाई मंजूर हुई है. मुकदमा अंतिम चरण में है. बहुत जल्द इस केस का फैसला आने वाला है, उन्होंने बताया कि कुख्यात अपराधियों को एक ओर जहां चिंता होनी चाहिए कि किस प्रकार से वे समाज में अपराध करते हैं, उससे मुक्ति मिलेगी और समाज को भी संदेश जाएगा कि कानून से बढ़कर कोई नहीं

ये भी पढ़ें.

पीलीभीत में दो सगी बहनों से मकान मालिक ने किया रेप, केस दर्ज करने में पुलिस ने की आनाकानी, दो महीने तक काटे थाने के चक्कर

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऐसे होगा अलायंस? आपस में भिड़े सपा MLA और इमरान मसूद, मुस्कुरा दीं इकरा हसन
ऐसे होगा अलायंस? आपस में भिड़े सपा MLA और इमरान मसूद, मुस्कुरा दीं इकरा हसन
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
'मुसलमानों को कब्जा करने की आदत', BJP नेता के बयान पर सियासत गर्म
'मुसलमानों को कब्जा करने की आदत', BJP नेता के बयान पर सियासत गर्म
आजम खान के ठिकानों पर रेड के बीच तू-तू मैं-मैं, ED अफसर और वकील भिड़े
आजम खान के ठिकानों पर रेड के बीच तू-तू मैं-मैं, ED अफसर और वकील भिड़े

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget