एक्सप्लोरर

हाथरस हादसे के लिए सूरजपाल ऊर्फ भोले बाबा हैं जिम्मेदार? भक्तों ने किया बड़ा खुलासा

UP News: सूरजपाल ऊर्फ भोले बाबा ने कासगंज जनपद क़े बहादुर नगर मे स्थिति ये आश्रम आज से लगभग 26 साल पूर्व बनाया था. हर मंगलवार को यहां सत्संग में लाखों भक्त आते थे.

Hathras Stampede: सूरजपाल ऊर्फ भोले बाबा ने कासगंज जनपद के बहादुर नगर में स्थिति ये आश्रम आज से लगभग 26 साल पूर्व बनाया था. यहीं से उन्होंने अपने मायाबी साम्राज्य की नींव रखी थी. ये आश्रम कभी प्रत्येक मंगलवार को लाखों की भक्तों की भीड़ से गुलजार हुआ करता था, सत्संग हुआ करते थे लेकिन हाथरस हादसे के बाद यहां अजीब सा सन्नाटा है, भक्त डरे सहमे है.

भक्तों का कहना है कि भोले बाबा मे उनकी आस्था कम नहीं हुई है वो दौर फिर आएगा जब आश्रम गुलजार होंगे, सत्संग होंगे और बाबा अपना प्रताप दिखाएंगे. यहां कभी लाखों की संख्या मे भोले बाबा क़े भक्त आते थे  लेकिन हाथरस कांड क़े बाद भक्तों की संख्या में कमी आई है. भक्तो का कहना है कि भोले बाबा मे हाथरस कांड क़े बाद भी आस्था कम नही हुई.

श्रद्धालुओं ने बाबा को बताया निर्दोष 
श्रद्धालु नरेश पाल ने बताया कि वो हाथरस के सत्संग के प्रत्यक्षदर्शी हैं. वे कहते हैं कि हाफ टी शर्ट और नेकर मे कुछ असामाजिक तत्वों ने साजिश के तहत खासतौर से महिलाओं से धक्का मुक्की की जिससे महिलाये गिरती गयी और फिर भगदड़ मच गयी. वे इस साजिश के प्रत्यक्षदर्शी हैं. नरेश पाल ने कहा कि इस हादसे में भोले बाबा का कोई दोष नहीं है.

फरीदाबाद से आयी भोले बाबा की एक भक्त ने बताया कि वह पागल हो गईं थी लेकिन जब से वो भोले बाबा की संगत मे आयी, तब से बिल्कुल ठीक हैं. वे कहती हैं कि ये हादसा किसी दुश्मनी के कारण हुआ है, प्रभु को बदनाम करने की कोशिश की गई है. जब उनसे पूछा गया कि कहा हैं प्रभु तो उन्होंने कहा कि यही हैं, हर जगह हैं वे हमें दिखाई देते हैं. 

पलवल हरियाणा से आये भोले बाबा क़े भक्त हरवीर सिंह कहते हैं कि वे नारायण हरि परमात्मा क़े दर्शन करने आये हैं.वे 2016 से भोले बाबा से जुड़े हैं.वे कहते हैं कि वे शराब पीते थे, अंडा मीट मछली खाते थे लेकिन परमात्मा की शरण मे आने पर सब छोड़ दिया. वे कहते हैं कि यहां लाखों लोग आते थे लेकिन इस हादसे क़े कारण डरे हुये हैं इसलिए कम आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Gyanvapi Case: ज्ञानवापी के वजूखाने के ASI सर्वेक्षण पर HC ने मांगा मस्जिद कमेटी से जवाब, 14 अगस्त को अगली सुनवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ़ एयरपोर्ट पर SP चीफ से नहीं मिल सके स्टार प्रचारक, आक्रोश
आजमगढ़ एयरपोर्ट पर SP चीफ से नहीं मिल सके स्टार प्रचारक, आक्रोश
महोबा: CEC के खिलाफ सड़क पर गुलाबी गैंग, बैलेट पेपर से चुनाव की मांग
महोबा: CEC के खिलाफ सड़क पर गुलाबी गैंग, बैलेट पेपर से चुनाव की मांग
'नाम बदलने वाले CM को जनता बदलेगी', जेवर एयरपोर्ट का जिक्र कर अखिलेश का तंज
'नाम बदलने वाले CM को जनता बदलेगी', जेवर एयरपोर्ट का जिक्र कर अखिलेश का तंज
यूपी चुनाव 2027 से पहले खींचतान? PDA सम्मेलन में भिड़े सपा नेता
यूपी चुनाव 2027 से पहले खींचतान? PDA सम्मेलन में भिड़े सपा नेता

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget