एक्सप्लोरर

UP Election 2022: अपनी ही पार्टी के लोगों से घिरीं बीजेपी प्रत्याशी अंजुला, इस वजह से हो रही प्रत्याशी बदलने की मांग

एक गंभीर आपत्ति यह कहकर दर्ज कराई है कि अंजुला माहौर अनुसूचित जाति के कोरी समाज से ताल्लुक नहीं रखती हैं. वह फर्जी रूप से कोरी हैं.

UP Assembly Election 2022: अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित हाथरस सदर सीट के लिए बीजेपी द्वारा घोषित प्रत्याशी अंजुला माहौर का उनकी ही पार्टी के जिम्मेदार लोग खुलकर विरोध कर रहे हैं. क्षेत्रीय जनता की मांग की आड़ लेकर हो रहे इस विरोध में पार्टी के पूर्व विधायक, सांसद और टिकट की लाइन में लगे पदाधिकारी कार्यकर्ता आदि शामिल हैं. ये लोग अंजुला माहौर मुर्दाबाद के नारे लगा रहे हैं और  पार्टी हाईकमान से बाहरी प्रत्याशी को बदलने की मांग कर रहे हैं.

कौन कौन लोग कर रहे विरोध
बता दें कि बीजेपी ने हाथरस सदर सीट के विधायक हरिशंकर माहौर का टिकट काटकर आगरा की पूर्व मेयर अंजुला माहौर को प्रत्याशी बनाया है. प्रत्याशी बनाते ही हाथरस में उनका विरोध हो रहा है. विरोध की इस कड़ी में आज पार्टी के जिम्मेदार पदाधिकारी और कार्यकर्ता जिनमें पूर्व विधायक और सांसद भी शामिल थे एक जगह विशेष पर मंत्रणा करते और विरोध करते दिखाई दिए. विरोध करने वाले लोगों में रामवीर सिंह, प्रेम बिहारी चटर्जी, बासुदेव माहोर, पूर्व विधायक और सांसद बंगाली सिंह, पूर्व सांसद राजेश दिवाकर आदि शामिल थे. 

विरोध की बता रहे ये वजह
सबने एक सुर से पार्टी के बाहरी प्रत्याशी को थोपने के निर्णय से असहमत होते हुए खुला विरोध किया और अपने-अपने तरीके से अपनी बात कही है. साथ ही एक गंभीर आपत्ति यह कहकर दर्ज कराई है कि अंजुला माहौर अनुसूचित जाति के कोरी समाज से ताल्लुक नहीं रखती हैं. वह फर्जी रूप से कोरी हैं. पूर्व सांसद बंगाली सिंह ने तो यह भी कहा कि यहां से सांसद अलीगढ़ जिले के हैं ऐसे में क्षेत्रीय जनता बाहरी एमएलए को स्वीकार करने को तैयार नहीं है. जनता स्थानीय प्रत्याशी की मांग कर रही है. उनका यह भी कहना है कि प्रत्याशी को बदलवाने के प्रयास अंतिम क्षणों तक जारी रखेंगे. यही नहीं इन नेताओं ने अपने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को लिखित रूप से आपत्ति भरा पत्र भी भेजा है.

UP Election 2022: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा पर कसा तंज, कहा- लिस्ट नई है, अपराधी वही हैं

Uttarakhand Election: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत रामनगर सीट से लड़ेंगे चुनाव, कांग्रेस पार्टी ने उत्तराखंड के लिए जारी की दूसरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ईरान मिसाइल दुबई पर मार रहा था तकलीफ इन्हें होती थी, क्योंकि...', CM योगी का विरोधियों पर हमला
'ईरान मिसाइल दुबई पर मार रहा था तकलीफ इन्हें होती थी, क्योंकि...', CM योगी का विरोधियों पर हमला
यूपी की सियासी लैब में बिहार जीत वाला फॉर्मूला! BJP लगाएगी हैट्रिक?
यूपी की सियासी लैब में बिहार जीत वाला फॉर्मूला! BJP लगाएगी हैट्रिक?
ऊधमसिंह नगर में युवक के साथ कुकर्म, फिर निकला जुलूस, 4 पर केस
ऊधमसिंह नगर में युवक के साथ कुकर्म, फिर निकला जुलूस, 4 पर केस
अखिलेश बोले- भाजपाइयों छोड़ो खाना, बचाओ थाना, शेयर किया Video
अखिलेश बोले- भाजपाइयों छोड़ो खाना, बचाओ थाना, शेयर किया Video

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget