एक्सप्लोरर

हाथरस में बीजेपी MLC के बेटे ने की ट्रैफिक हवलदार से बदसलूकी, गाड़ी हटाने पर कहा- 'चल हट यहां से..'

Hathras News: हाथरस में बीजेपी एमएलसी के बेटे और ट्रैफिक सिपाही के बीच तीखी बहस हो गई. सिपाही ने आरोप लगाया कि जब उसने कार हटाने को कहा कि युवक ने उससे बदसलूकी की.

उत्तर प्रदेश के हाथरस में बीजेपी एमएलसी ऋषिपाल सिंह के बेटे तपेश ने ट्रैफिक पुलिस कर्मी के साथ बदसलूकी की. सिपाही ने उससे सड़क पर खड़ी गाड़ी हटाने के लिए कहा था, जिस पर बीजेपी नेता के बेटे को ताव आ गया और उसने बदजुबानी करते हुए कहा- 'चल हट भाग यहां से..'

इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें देखा जा सकता है कि बीजेपी नेता के बेटे तपेश की स्कॉर्पियो कार पर विधायक लिखा हुआ है. आगे की ओर बीजेपी का झंडा भी लगा है. गाड़ी के अंदर एक वरन भी मौजूद था.  

ट्रैफिक पुलिस के सिपाही से भिड़ा युवक

बताया जा रहा है कि सिपाही ने MLC के बेटे को सड़क से गाड़ी हटाने को कहा था, इसी बात पर दोनों की आपस में कहासुनी हो गई. सत्ता की हनक पर सवार तपेश खुद को विधायक का बेटा बताकर सिपाही को हड़काने लगा और कहा- 'चल सामने से हट भाग यहां से..', जिसके बाद ये विवाद और बढ़ गया. 

सिपाही ने युवक के साथ हो रहे पूरे विवाद का वीडियो भी बना लिया. सिपाही ने उससे कहा कि आप रोड पर जाम लगा रहे हो, ऊपर उसे बदतमीजी कर रहे हो. पिता का नाम बदनाम कर रहे हो. मैं आपसे दो गुना पढ़ा-लिखा हूं. बात करने का सलीका जानता हूं. 

कार हटाने को लेकर हुआ विवाद

दरअसल ये घटना सोमवार दोपहर तीन बजे के आसपास की बताई जा रही है. जब सासनी कोतवाली क्षेत्र के पास चौराहे पर एक स्कॉर्पियों कार खड़ी हो गई. आरोप है कि कार की वजह से सड़क पर जाम लगना शुरू हो गया था, जिससे वहां से आने-जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही थी. 

ट्रैफिक व्यवस्था देखकर वहां तैनात ट्रैफिक पुलिस कर्मी एसपी सिंह गाड़ी चालक के पास पहुंचे और कार को हटाने के लिए कहा. लेकिन, सिपाही का टोकना नेताजी के बेटे को बर्दाश्त नहीं हुआ और वो भड़क गया. जिसके बाद उसने सिपाही को भला बुरा कहना शुरू कर दिया.  

इस पूरे मामले में हाथरस एएसपी अशोक कुमार ने बताया कि वीडियो संज्ञान में आया है. मामले की जांच की जा रही है. जांच रिपोर्ट के अनुसार, आगे की कार्रवाई की जाएगी.

फतेहपुर विवाद पर गर्माई सियासत, सपा विधायकों ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा- हिन्दू-मुसलमान करके..

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेटे की तलाश में प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे परिजन, '3 महीने से...'
बेटे की तलाश में प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे परिजन, '3 महीने से...'
अयोध्याः राम मंदिर के कर्मचारियों की वेरिफिकेश प्रक्रिया तेज, परिवार की मांगी गई डिटेल
अयोध्याः राम मंदिर के कर्मचारियों की वेरिफिकेश प्रक्रिया तेज, परिवार की मांगी गई डिटेल
'कचौड़ी-पकौड़ी से बाहर नहीं निकल पा रहे अखिलेश', संजय निषाद ने कसा तंज
'कचौड़ी-पकौड़ी से बाहर नहीं निकल पा रहे अखिलेश', संजय निषाद ने कसा तंज
'मुस्लिम CM का ऐलान नहीं तो वोट नहीं' अखिलेश यादव पर बोले साजिद रशीदी
'मुस्लिम CM का ऐलान नहीं तो वोट नहीं' अखिलेश यादव पर बोले साजिद रशीदी

वीडियोज

YRKKH: Maira को ढूंढने में नाकाम Armaan-Abhira, दादी सा के सामने फूट-फूटकर रोई Abhira!
Bollywood News: दृश्यम 3 में लौटा विजय सालगांवकर, क्या इस बार खुल जाएगा 11 साल पुराना राज? (02.10.26)
Archit Kaushik ने Elvish Yadav, Siwet Tomar के Elimination और Bigg Boss 20 पर की बात
Bali ने Rise & Fall, The Alliance, Salman Khan और Honey Singh-Badshah पर की बात
Thugesh ने Elvish Yadav, “Better Luck Next Time” और ECL 3 पर की बात

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुतिन ने की PM मोदी की तारीफ, गदगद हुए अमित शाह, बोले- ‘हर भारतीय के लिए...’
पुतिन ने की PM मोदी की तारीफ, गदगद हुए अमित शाह, बोले- ‘हर भारतीय के लिए...’
JDU ने कहा- 'अनंत सिंह अनुशासनहीन', पार्टी बोली- 'नीरज कुमार को…'
JDU ने कहा- 'अनंत सिंह अनुशासनहीन', पार्टी बोली- 'नीरज कुमार को…'
क्या अब कभी भारत के लिए नहीं खेलेंगे युजवेंद्र चहल? संन्यास के बाद IPL में खेलते दिखेंगे या नहीं
क्या अब कभी भारत के लिए नहीं खेलेंगे चहल? संन्यास के बाद IPL में खेलते दिखेंगे या नहीं
'दृश्यम 3' बनी अजय देवगन की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, 3 बजे तक 33 करोड़ के हुई पार
'दृश्यम 3' बनी अजय देवगन की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, 3 बजे तक 33 करोड़ के हुई पार
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
'टूट चुकी थी, समझ नहीं आ रहा था क्या करूं', स्मित मच्छार की पत्नी सोनल का छलका दर्द
'टूट चुकी थी, समझ नहीं आ रहा था क्या करूं', स्मित मच्छार की पत्नी सोनल का छलका दर्द
'इट्स अ मैटर ऑफ टाइम...' शिवाजी पार्क में CJP के प्रदर्शन से पहले सौरव दास का बड़ा बयान
'इट्स अ मैटर ऑफ टाइम...' शिवाजी पार्क में CJP के प्रदर्शन से पहले सौरव दास का बड़ा बयान
सोयाबीन किसानों के लिए फिर शुरू हुई भावांतर योजना, जानें कैसे करें रजिस्ट्रेशन
सोयाबीन किसानों के लिए फिर शुरू हुई भावांतर योजना, जानें कैसे करें रजिस्ट्रेशन
Embed widget