एक्सप्लोरर

दक्षिण अफ्रीका के कलात्मक बल्लेबाज हाशिम अमला ने अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया

दक्षिण अफ्रीका के ओपनर बल्लेबाज हाशिम अमला ने गुरुवार को अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। अमला ने दक्षिण अफ्रीका के लिये कई उपयोगी पारियां खेलीं। उन्होंने कहा कि वे घरेलू क्रिकेट खेलते रहेंगे।

जोहानिसबर्ग, एजेंसी।  दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज क्रिकेटर हाशिम अमला ने गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तीनों प्रारूपों से संन्यास ले लिया लेकिन वह घरेलू क्रिकेट में खेलते रहेंगे। अपनी कलात्मक बल्लेबाजी के लिये मशहूर अमला विश्व कप के बाद संन्यास लेने वाले चौथे दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी हैं। इमरान ताहिर और जेपी डुमिनी ने विश्व कप के तुरंत बाद संन्यास ले लिया था जबकि स्टेन ने तीन दिन पहले टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहने की घोषणा की थी।

अमला ने बयान में कहा, ‘‘सबसे पहले खुदा का शुक्रिया जो मुझे दक्षिण अफ्रीकी जर्सी पहनने का मौका मिला जो कि खुशी और सम्मान है। मैंने इस अद्वितीय यात्रा में कई सबक सीखे, कई मित्र बनाये और सबसे महत्वपूर्ण प्यार भाईचारा साझा किया। ’’ इस कलात्मक बल्लेबाज ने 2004 में भारत के खिलाफ कोलकाता में अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने इसके चार साल बाद 2008 में वनडे में और 2009 में टी20 अंतरराष्ट्रीय में पदार्पण किया था। हाल में समाप्त हुए विश्व कप में उन्होंने अपना अंतिम मैच खेला था।

अमला ने अपने 15 साल के करियर में 124 टेस्ट मैचों में 46.64 की औसत से 9282 रन बनाये जिसमें 28 शतक और 41 अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने 181 वनडे में 49.46 के औसत और 27 शतकों की मदद से 8113 रन बनाये। उनके नाम पर 44 टी20 अंतरराष्ट्रीय में 1277 रन बनाये। टेस्ट मैचों में उनका उच्चतम स्कोर नाबाद 311 रन है जो दक्षिण अफ्रीकी रिकार्ड है। अपने बयान का अंत ‘प्यार और शांति’ से करने वाले अमला ने अपने करियर में महत्वपूर्ण योगदान देने वालों का भी आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपने माता पिता का उनकी दुआओं, प्यार और सहयोग के लिये आभार व्यक्त करता हूं। उनके आशीर्वाद के कारण ही मैं इतने लंबे समय तक दक्षिण अफ्रीका की तरफ से खेला। इसके अलावा मेरे परिजन, दोस्त और एजेंट, मेरी इस यात्रा के दौरान टीम के मेरे साथी और सहयोगी स्टाफ के सदस्य सभी का मैं तहेदिल से आभार व्यक्त करता हूं।"

इसके अलावा उन्होंने अपने प्रशंसकों, क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका और उनके प्रशासनिक टीम का भी आभार व्यक्त किया।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP में PM आवास योजना के लिए योगी सरकार का अहम निर्णय, EWS और LIG श्रेणी वालों की बल्ले-बल्ले
UP में PM आवास योजना के लिए योगी सरकार का अहम निर्णय, EWS और LIG श्रेणी वालों की बल्ले-बल्ले
स्टॉक, शेयर मार्केट में निवेश करने वाले कर्मचारियों की बढ़ेगी मुश्किल? योगी सरकार ने लिया ये फैसला
स्टॉक, शेयर मार्केट में निवेश करने वाले कर्मचारियों की बढ़ेगी मुश्किल? योगी सरकार ने लिया ये फैसला
UPSC 2025 में बाराबंकी का जलवा, जिले के तीन होनहारों ने लहराया सफलता का परचम
UPSC 2025 में बाराबंकी का जलवा, जिले के तीन होनहारों ने लहराया सफलता का परचम
UP के मदरसों में बड़े बदलाव, अब यूनिवर्सिटीज देंगी डिग्री! 53 साल पुराने एक्ट में होगा संशोधन
UP के मदरसों में बड़े बदलाव, अब यूनिवर्सिटीज देंगी डिग्री! 53 साल पुराने एक्ट में होगा संशोधन

वीडियोज

Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Global Oil Crisis: भारत में गैस की किल्लत का असली सच ! | Gas Crisis In India | Israel Iran War
Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्टॉक, शेयर मार्केट में निवेश करने वाले कर्मचारियों की बढ़ेगी मुश्किल? योगी सरकार ने लिया ये फैसला
स्टॉक, शेयर मार्केट में निवेश करने वाले कर्मचारियों की बढ़ेगी मुश्किल? योगी सरकार ने लिया ये फैसला
'शशि थरूर का माइक किया बंद, राहुल गांधी को...', गौरव गोगोई ने स्पीकर ओम बिरला पर लगाए गंभीर आरोप
'शशि थरूर का माइक किया बंद, राहुल गांधी को...', गौरव गोगोई ने स्पीकर ओम बिरला पर लगाए गंभीर आरोप
कृतिका कामरा और गौरव कपूर की शादी का कार्ड वायरल, इन दिन लेंगे सात फेरे, 'पार्टी आफ्टर' में शामिल होंगे बड़े सेलेब्स
कृतिका कामरा और गौरव कपूर की शादी का कार्ड वायरल, इन दिन लेंगे सात फेरे
Parliament Session 2026 Live: स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ संसद में चर्चा, रविशंकर प्रसाद बोले- 'अध्यक्ष की कुर्सी पर...'
Live: स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ संसद में चर्चा, रविशंकर प्रसाद बोले- 'अध्यक्ष की कुर्सी पर...'
ट्रैक्टर और खेती का सामान खरीदने के लिए सरकार देती है 3 लाख तक की सब्सिडी, जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन
ट्रैक्टर और खेती का सामान खरीदने के लिए सरकार देती है 3 लाख तक की सब्सिडी, जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन
Benefits Of Eating Raw Onion: गर्मी शुरू होते ही खाना शुरू कर दीजिए कच्चा प्याज, मिलते हैं गजब के फायदे
गर्मी शुरू होते ही खाना शुरू कर दीजिए कच्चा प्याज, मिलते हैं गजब के फायदे
Pune Porsche Case: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, आरोपी के पिता विशाल अग्रवाल को 22 महीने बाद दी बेल
पुणे पोर्शे हादसे में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, आरोपी के पिता विशाल अग्रवाल को 22 महीने बाद दी बेल
बाब-अल-मंदेब क्या है? होर्मुज के बाद बंद करने जा रहा ईरान, बूंद-बूंद तेल को तरस जाएगी दुनिया
बाब-अल-मंदेब क्या है? जिसको बंद करने जा रहा ईरान, बूंद-बूंद तेल को तरस जाएगी दुनिया
Embed widget