एक्सप्लोरर

हरियाणा के चुनावी दंगल में जीरो पर आउट हुए चंद्रशेखर आजाद, अखिर क्यों हो गए फ्लॉप?

UP News: आजाद समाज पार्टी के मुखिया और नगीना लोकसभा से सांसद चंद्रशेखर आजाद का हरियाणा विधानसभा चुनाव में खाता तक नहीं खुल पाया. राजनीतिक जानकारों ने इसके पीछे की वजह बताई हैं.

Haryana Election Result 2024: हरियाणा विधानसभा के कुरुक्षेत्र में सियासी जमीन तलाशने निकले चंद्रशेखर सियासी पिच पर जीरो पर आउट हो गए. उनका वहां खाता तक भी नहीं खुला. गठबंधन की जिस नाव पर सवार होकर वो हरियाणा को पार करने निकले थे वो नाव बीच में ही डूब गई. क्या है इसके पीछे की वजह और कहां रह गई कमी इसी का हम खुलासा कर रहें हैं.

आजाद समाज पार्टी के मुखिया और नगीना लोकसभा से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने दुष्यंत चौटाला से गठबंधन कर 20 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी की थी, लेकिन आखिर में केवल और केवल 13 सीट पर ही प्रत्याशी मैदान में उतार सके. यूं तो पूरी ताकत झोंकी लेकिन वहां माहौल कुछ और ही था, जिसे भांप नहीं पाए. चूंकि दुष्यंत चौटाला हरियाणा की सियासत के पुराने खिलाड़ी हैं, जबकि चंद्रशेखर आजाद हरियाणा में नए खिलाड़ी थे, लेकिन दोनों ही माहौल नहीं भाप पाए, और नतीजा जीरो पर आउट हो गए.

'हरियाणा का परिणाम यूपी उपचुनाव में डाल सकता है असर'
हरियाणा में चंद्रशेखर आजाद 13 सीटों पर पूरी ताकत झोंक रहे थे, रैलियों में भीड़ बहत कुछ कहानी बयां कर रही थी. इस भीड़ को देखकर चंद्रशेखर भी बेहद उत्साहित थे और दुष्यंत चौटाला भी, लेकिन मतदान के वक्त जनता ने मन बीजेपी के पक्ष में रखा और तीसरी बार बीजेपी फिर सरकार बनाने में कामयाब हो जाएगी. दूसरे नंबर पर कांग्रेस रही, लेकिन चंद्रशेखर आजाद इतना पीछे रह जाएंगे सोचा नहीं था. दुष्यंत चौटाला और चंद्रशेखर वहां सियासी माहौल भांप नहीं पाए या ये कहें कि जानकारी तो थी, लेकिन स्थिति करो मरो की थी. सियासत में हार और जीत के बड़े मायने जाते हैं और हरियाणा चुनाव में चंद्रशेखर आजाद का एक भी सीट ना जीतना यूपी उपचुनाव पर भी असर डाल सकता है.

'जाट और नॉन जाट में हुआ चुनाव'
हरियाणा चुनाव के नतीजे चौकाने वाले आए हैं. इस पर जब हमने वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेंद्र शर्मा से बात की तो उन्होंने कहा कि हरियाणा में चुनाव जाट और नॉन जाट के बीच हुआ. जेजेपी के दुष्यंत चौटाला की वहां स्वीकार्यता नजर नहीं आई और ये शुरू से ही साफ था, लेकिन आजाद समाज पार्टी के मुखिया और सांसद चंद्रशेखर आजाद ने दुष्यंत चौटाला के साथ गठबंधन कर लिया, जबकि उन्हें ये गठबंधन करना ही नहीं था. ये सियासत में चंद्रशेखर आजाद की बड़ी गलती है. कांग्रेस से गठबंधन करते तो अच्छी सफलता मिल सकती थी. अभी हरियाणा में बहुत मेहनत करनी पड़ेगी, क्योंकि हरियाणा की सियासत बड़ी मुश्किल है.

'चंद्रशेखर आजाद ने डेड गठबंधन किया'
हरियाणा में चंद्रशेखर आजाद की हार पर वरिष्ठ पत्रकार हरी शंकर जोशी का कहना है कि जेजेपी और आसपा के बीच डेड गठबंधन साबित हुआ. जेजेपी का जादू हरियाणा में नहीं है और चंद्रशेखर आजाद पश्चिमी यूपी के प्रभाव रखते हैं, लेकिन हरियाणा के दलितों में अभी उनका कोई प्रभाव नहीं है. गठबंधन मजबूत से किया जाता है कमजोर से नहीं और सियासत में हर कदम के बड़े मायने होते हैं, जेजेपी से गठबंधन चंद्रशेखर आजाद का गलत फैसला था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद की सीढ़ियों पर लड़खड़ाए शशि थरूर, अखिलेश यादव ने संभाला, बोले- मैं ठीक हूं, देखें Video
संसद की सीढ़ियों पर लड़खड़ाए शशि थरूर, अखिलेश यादव ने संभाला, बोले- मैं ठीक हूं, देखें Video
ED के बाद दिल्ली पुलिस का एक्शन, अल-फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी गिरफ्तार
ED के बाद दिल्ली पुलिस का एक्शन, अल-फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी गिरफ्तार
भारत संग मैच खेलेगा या नहीं पाकिस्तान? 10 दिन पहले PAK PM शहबाज शरीफ ने जारी किया बयान
भारत संग मैच खेलेगा या नहीं पाकिस्तान? 10 दिन पहले PAK PM शहबाज शरीफ ने जारी किया बयान
U19 Cricket World Cup: सेमीफाइनल में भारत की ऐतिहासिक जीत, बनाए कई रिकार्ड्स; जानिए 5 बड़ी बातें
सेमीफाइनल में भारत की ऐतिहासिक जीत, बनाए कई रिकार्ड्स; जानिए 5 बड़ी बातें

वीडियोज

INDIA के खिलाफ T20 विश्व कप का मैच नहीं खेलेगा Pakistan | India Vs Pakistan | Breaking | ABP News
Baggage Rules Changed for International Travellers | Paisa Live
India–US Trade Deal के बाद Tariff Cuts से Exports Boost, Imports होंगे सस्ते | Paisa Live
Sansani: Online गेम पर बच्चों का 'डेथ रूट' ! | Crime News
Bihar News: गाय खरीदने निकला था, जबरन शादी का शिकार बन गया युवक? | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद की सीढ़ियों पर लड़खड़ाए शशि थरूर, अखिलेश यादव ने संभाला, बोले- मैं ठीक हूं, देखें Video
संसद की सीढ़ियों पर लड़खड़ाए शशि थरूर, अखिलेश यादव ने संभाला, बोले- मैं ठीक हूं, देखें Video
ED के बाद दिल्ली पुलिस का एक्शन, अल-फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी गिरफ्तार
ED के बाद दिल्ली पुलिस का एक्शन, अल-फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी गिरफ्तार
भारत संग मैच खेलेगा या नहीं पाकिस्तान? 10 दिन पहले PAK PM शहबाज शरीफ ने जारी किया बयान
भारत संग मैच खेलेगा या नहीं पाकिस्तान? 10 दिन पहले PAK PM शहबाज शरीफ ने जारी किया बयान
U19 Cricket World Cup: सेमीफाइनल में भारत की ऐतिहासिक जीत, बनाए कई रिकार्ड्स; जानिए 5 बड़ी बातें
सेमीफाइनल में भारत की ऐतिहासिक जीत, बनाए कई रिकार्ड्स; जानिए 5 बड़ी बातें
'बॉर्डर 2' के बाद अब इन 7 फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर आग लगाएंगे सनी देओल, तोड़ेंगे कमाई के सारे रिकॉर्ड!
'बॉर्डर 2' के बाद अब इन 7 फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर आग लगाएंगे सनी देओल, चेक करें लिस्ट
बिजली कनेक्शन नाम बदलवाना है, घर बैठे ऐसे करें आवेदन
बिजली कनेक्शन नाम बदलवाना है, घर बैठे ऐसे करें आवेदन
टीचिंग और रिसर्च फील्ड वालों के लिए NCERT में नौकरी का मौका, जानें आवेदन प्रक्रिया
टीचिंग और रिसर्च फील्ड वालों के लिए NCERT में नौकरी का मौका, जानें आवेदन प्रक्रिया
जब भूखे कुत्तों ने पलट दी इतिहास की सबसे बड़ी जंग, जानें कैसे ढहा दिया अमेरिका का साम्राज्य?
जब भूखे कुत्तों ने पलट दी इतिहास की सबसे बड़ी जंग, जानें कैसे ढहा दिया अमेरिका का साम्राज्य?
Embed widget