एक्सप्लोरर

सीएम तीरथ सिंह रावत के इस्तीफे पर हरीश रावत ने किया कटाक्ष, कहा- BJP नेतृत्व के कारण मजाक के पात्र बने

सीएम तीरथ सिंह रावत के इस्तीफे पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कटाक्ष किया है. उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा है कि बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व के कारण तीरथ मजाक के पात्र बन गए.

नई दिल्लीः उत्तराखंड में 4 महीने में दूसरी बार नेतृत्व परिवर्तन होना जा रहा है. राज्य के सीएम तीरथ सिंह रावत ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने देर रात देहरादून में राजभवन पहुंचकर राज्यपाल बेबी रानी मौर्या को अपना इस्तीफा सौंपा. जिसे लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने कटाक्ष किया है. उन्होंने उत्तराखंड के सीएम तीरथ सिंह रावत के इस्तीफे के बाद शुक्रवार को कटाक्ष करते हुए कहा कि बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व की वजह से तीरथ मजाक के पात्र बन गए.

उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, "2017 में सत्तारूढ़ हुई उत्तराखंड बीजेपी ने अपने दो नेताओं की स्थिति हास्यास्पद बना दी है, दोनों भले आदमी हैं. त्रिवेंद्र रावत जी को बजट सत्र के बीच में बदलने का निर्णय ले लिया, जबकि वित्त विभाग भी उन्हीं के पास था, बजट पर चर्चा और बहस का जवाब उन्हीं को देना था, बजट उन्हीं को पारित करवाना था."

 

हरीश रावत ने कहा, "सब हबड़-तबड़ में बजट भी पारित हुआ और त्रिवेंद्र सिंह जी की विदाई भी हो गई और उतने भले ही आदमी तीरथ रावत जी मुख्यमंत्री बने. तीरथ सिंह जी की स्थिति कुछ उनके बयानों ने, और जितनी रही-सही कसर थी, वो बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा उनके चुनाव लड़ने के प्रश्न पर निर्णय न लेने कारण हास्यास्पद बन गई, वो मजाक के पात्र बनकर के रह गए."

चार महीने में दूसरी बार बदला जाएगा मुख्यमंत्री 

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया, "लोग कह रहे हैं कि हमारे मुख्यमंत्री को जब इसी बात ज्ञान नहीं था कि उनको कब चुनाव लड़कर विधानसभा पहुंचना है तो, ये व्यक्ति हमारा क्या कल्याण करेगा!"

बता दें कि उत्तराखंड में चार महीने में दूसरी बार मुख्यमंत्री बदला जाएगा. अगले साल जनवरी में विधानसभा चुनाव का ऐलान होगा. विधानसभा चुनाव से छह महीने पहले उप-चुनाव नहीं कराए जा सकते, इसलिए रावत का इस्तीफा बड़ी वजह बन रही है. तीरथ सिंह रावत अभी किसी सदन के सदस्य नहीं हैं. सीएम बने रहने के लिए छह महीने के भीतर सदस्य बनना होता है. तीरथ सिंह रावत 10 मार्च 2021 को मुख्यमंत्री बनाए गए थे.

इसे भी पढ़ेंः
उत्तराखंड में 4 महीने में दूसरी बार नेतृत्व परिवर्तन, तीरथ सिंह रावत ने भेजा इस्तीफा, मुख्यमंत्री रेस में इन 4 नामों की चर्चा

उत्तराखंड के सीएम तीरथ सिंह रावत ने BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा को भेजा इस्तीफा, गवर्नर से मांगा मिलने का वक्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरयू तट पर राम की पैड़ी पर विजिटर गैलरी-सेल्फी प्वाइंट, पर्यटकों का नया आकर्षण
सरयू तट पर राम की पैड़ी पर विजिटर गैलरी-सेल्फी प्वाइंट, पर्यटकों का नया आकर्षण
दिवाली से पहले योगी सरकार का कर्मचारियों को तोहफा, 30 दिन के बोनस को मंजूरी
दिवाली से पहले योगी सरकार का कर्मचारियों को तोहफा, 30 दिन के बोनस को मंजूरी
योगी सरकार का डिजिटल प्लान, पुलिस से कोर्ट तक एक क्लिक पर जुड़ेगी व्यवस्था
योगी सरकार का डिजिटल प्लान, पुलिस से कोर्ट तक एक क्लिक पर जुड़ेगी व्यवस्था
यूपी में डिजिटल संसाधनों से अपडेट होंगे शिक्षक, 4 गाइड वीडियो तैयार
यूपी में डिजिटल संसाधनों से अपडेट होंगे शिक्षक, 4 गाइड वीडियो तैयार

वीडियोज

Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत
UP Politics 2027: यूपी की लड़ाई...'श्रीकृष्ण' पर आई! | BJP | SP | BSP | Akhilesh Yadav | Breaking
UP Elections 2027: 22 में श्रीराम, 27 में श्रीकृष्ण बनाएंगे काम? | CM Yogi | Akhilesh Yadav
Bollywood News: Ramayana Part 1 देखकर क्या बोले दर्शक? Ranbir के Ram Avatar में कितना दम? (05.11.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US मिडटर्म चुनाव के नतीजे से एर्दोगन को उम्मीद! ‘इलाके में जल्द से जल्द हो शांति’
US मिडटर्म चुनाव के नतीजे से एर्दोगन को उम्मीद! ‘इलाके में जल्द से जल्द हो शांति’
कांग्रेस पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह, 'पूरे देश में आपने BJP की...'
AAP सांसद संजय सिंह ने कांग्रेस को दी नसीहत, 'अपने अंदर झांक कर देखिए'
चीन के खिलाफ फिलीपींस बढ़ा रहा ताकत, भारत संग 800 बिलियन डॉलर की ब्रह्मोस डील की चर्चा
चीन के खिलाफ फिलीपींस बढ़ा रहा ताकत, भारत संग 800 बिलियन डॉलर की ब्रह्मोस डील की चर्चा
क्या विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब 
क्या विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब 
1 करोड़ का रावण का सिंहासन, 1.5 करोड़ में शूर्पणखा का रथ, 150 से ज्यादा सेट्स पर बनी 'रामायण' की दुनिया
1 करोड़ का रावण का सिंहासन, 1.5 करोड़ में शूर्पणखा का रथ, 150 से ज्यादा सेट्स पर बनी 'रामायण' की दुनिया
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
Explained: ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
Embed widget