एक्सप्लोरर

हरीश रावत ने BJP नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप, महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार के लिए ठहराया जिम्मेदार

Uttarakhand News: हरीश रावत ने कहा कि भाजपा के कई नेता बलात्कार और अन्य गंभीर अपराधों में संलिप्त हैं. रावत ने यह भी आरोप लगाया कि सरकार महिलाओं के मेडिकल परीक्षण में देरी करवा रही है.

Uttarakhand News: पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता हरीश रावत ने उत्तराखंड में डेमोग्राफिक चेंज और महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अत्याचारों को लेकर भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. हरीश रावत ने कहा कि उत्तराखंड में अगर डेमोग्राफिक चेंज हो रहा है, कुछ बदलाव हो रहा है तो उसके सीधे तौर पर भारतीय जनता पार्टी और उनकी सरकार जिम्मेदार है.

हरीश रावत ने एबीपी लाइव से बातचीत में कहा कि अगर उत्तराखंड में डेमोग्राफिक बदलाव हो रहा है तो इसके लिए सीधे तौर पर भारतीय जनता पार्टी और उनकी सरकार जिम्मेदार है. क्योंकि जब हमारी सरकार थी तो कोई भी इस प्रकार की घटना सामने नहीं आई. अब अगर इस प्रकार की घटनाएं सामने आ रही हैं तो इसका मतलब यह है कि उनकी कानून व्यवस्था और उनकी सरकार की नीतियां फेल साबित हो रही हैं और इसके लिए सीधे तौर पर खुद सरकार ही जिम्मेदार है. 

अपराधों में भाजपा के नेता संलिप्त
महिलाओं के खिलाफ अत्याचार की घटनाओं पर बात करते हुए रावत ने भाजपा नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि राज्य में बलात्कार और अन्य गंभीर अपराधों में भाजपा के कई नेता संलिप्त हैं, और भाजपा सरकार इन नेताओं को संरक्षण प्रदान कर रही है.रावत का कहना है कि आरोपियों को बचाने के लिए सरकार जानबूझकर महिलाओं के मेडिकल परीक्षण में देरी करवा रही है.उनका आरोप है कि मेडिकल जांच की प्रक्रिया को तीन से चार दिन तक खींचा जा रहा है, जिससे आरोपियों को बचने का मौका मिल रहा है.

इस पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए
रावत ने कहा, भाजपा की सरकार महिलाओं के खिलाफ अपराधों में संलिप्त नेताओं को बचाने की कोशिश कर रही है. यह एक बहुत ही गंभीर मामला है. हमें इस पर तुरंत कार्रवाई करनी होगी. महिलाओं के साथ होने वाली घटनाओं में भाजपा के नेताओं की संलिप्तता की जांच होनी चाहिए और सख्त कानूनी कदम उठाए जाने चाहिए. रावत की इस टिप्पणी ने राज्य की राजनीतिक और सामाजिक स्थिति पर एक नई बहस को जन्म दे दिया है. अब यह देखना होगा कि भाजपा इस पर कैसे प्रतिक्रिया देती है. मामले की जांच के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं.

भाजपा के लोगों की कायराना हरकत
वहीं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने उत्तराखंड में मुस्लिम विरोधी लगाए गए पोस्टरों को लेकर कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी के लोगों की कायराना हरकत है. इनके पास लोगों को बताने के लिए विकास के कोई काम नहीं है इसलिए लोगों को बरगलाने के लिए इस प्रकार की हरकतें लगातार कर रहे हैं. बीजेपी के पास विकास के नाम पर कुछ भी बताने के लिए नहीं है. इसलिए लोगों को बरगलाने के लिए कभी मुसलमान के नाम पर कभी मजार के नाम पर कभी यूसीसी के नाम पर लोगो को बरगला रहें है.

ये भी पढ़ें: Nainital News: नैनीताल में नंदा राजसात मेले की हुई शुरुआत, स्थानीय लोगों की ये है मान्यता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में अब इन लोगों का ही वोटर लिस्ट में जुड़ेगा नाम, योगी सरकार का आदेश जारी
यूपी में अब इन लोगों का ही वोटर लिस्ट में जुड़ेगा नाम, योगी सरकार का आदेश जारी
'अखिलेश का दोगलपान, हमारे समाज को बटोरने की कोशिश कर रहे', सपा चीफ पर बरसे आकाश आनंद
'अखिलेश का दोगलपान, हमारे समाज को बटोरने की कोशिश कर रहे', सपा चीफ पर बरसे आकाश आनंद
Explained: क्या AIMIM वाकई BJP की 'बी-टीम' है? रामदेव के 'ओवैसी दावे' पर एक्सपर्ट्स का खुलासा
AIMIM वाकई BJP की 'बी-टीम' है? रामदेव के 'ओवैसी दावे' पर एक्सपर्ट्स का खुलासा
UP MLC Election Results 2026 Live: सपा के खाते में आई एक और MLC सीट, मान सिंह यादव जीते
Live: सपा के खाते में आई एक और MLC सीट, मान सिंह यादव जीते

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्पेन: हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, मौत का आंकड़ा बढ़कर 46 पहुंचा
स्पेन: हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, मौत का आंकड़ा बढ़कर 46 पहुंचा
UP MLC Election Results 2026 Live: सपा के खाते में आई एक और MLC सीट, मान सिंह यादव जीते
Live: सपा के खाते में आई एक और MLC सीट, मान सिंह यादव जीते
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, मंत्री पद जाने की अटकलों पर लगा विराम
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, मंत्री पद जाने की अटकलों पर लगा विराम
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
Embed widget