एक्सप्लोरर

लखनऊ पुलिस लाइन की परेड ग्राउंड पर बनी है जिंदा शख्स की मूर्ति, जानिए क्या है पूरा मामला

21 अक्टूबर के स्मृति दिवस परेड में लखनऊ पुलिस भी अपने विभागीय धरोहर स्वरूप शख्सियत को बुलाना नहीं भूलती. पूरे सम्मान के साथ हरिहर सिंह को स्मृति दिवस परेड में बुलाया जाता है.

लखनऊ: 21 अक्टूबर यानी देश के उन शहीद जवानों का दिन, जिनको श्रद्धांजलि देने के लिए केंद्रीय सुरक्षा बल से लेकर सभी राज्यों के पुलिस तक श्रद्धा से सर झुका लेते है. स्मृति दिवस के मौके पर हर साल 21 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश पुलिस अपने शहीद जवानों को याद करते हुए लखनऊ पुलिस लाइन की परेड ग्राउंड पर बनी मूर्ति के सामने शहीद साथियों को याद करती है. उत्तर प्रदेश पुलिस के सिपाही से लेकर डीजीपी तक, मुख्यमंत्री तक शहीदों की याद में बने स्मारक पर श्रद्धांजलि देते हैं और वहां बनी मूर्ति के सामने सर झुकाते हैं. लेकिन यह किसकी मूर्ति है? कब बनी? कैसे बनी? क्या है इस मूर्ति की कहानी एबीपी गंगा शहीद पुलिसकर्मियों के इस विशेष दिन पर इस मूर्ति की कहानी लेकर आया है.

दरअसल लखनऊ पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड पर बनी मूर्ति 92 साल के हरिहर सिंह की है. आजादी के 1 साल बाद 1948 में उत्तर प्रदेश पुलिस में बतौर सिपाही भर्ती हुए हरिहर सिंह 1988 में कंपनी कमांडर के पद से रिटायर हुए. बीते दिनों को याद करते हुए हरिहर सिंह कहते हैं, "1982 में उत्तर प्रदेश पुलिस के मुखिया डीजीपी श्रीशचंद दीक्षित और डीआईजी केएल वत्स ने दिल्ली पुलिस की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी भव्य स्मृति मनाने की योजना बनाई. जिसके लिए शोक मुद्रा में एक मूर्ति बनवाकर स्मारक स्थल बनवाने पर योजना बनाई गई."

हरिहर सिंह कहते हैं कि प्रदेश भर के सिपाहियों की शोक मुद्रा की तस्वीर डीजीपी मुख्यालय में मंगाई गई और जिसमें से उनकी तस्वीर को चुना गया. चुने जाने के बाद जनवरी 1982 में हरिहर सिंह बड़ौदा भेजे गए. 1 महीने तक हरिहर सिंह कभी टेबल पर खड़े होकर, स्टूल पर बैठकर तो कभी घंटों शोक मुद्रा में खड़े रहते तब जाकर यह मूर्ति बनकर आई.

हरिहर सिंह कहते हैं, "उस समय पर एक लाख रुपए की कीमत में यह मूर्ति बनी थी. नौकरी के दौरान हरिहर सिंह एक अचूक निशानेबाज भी थे. यही वजह थी कि वह असम में दो खूंखार शेर को पकड़ने के लिए विशेष तौर पर उत्तर प्रदेश पुलिस की तरफ से भेजे गए थे. नौकरी के दौरान हरिहर सिंह ने तमाम आईपीएस अफसरों को घुड़सवारी, परेड, शूटिंग की ट्रेनिंग भी दी, जो बाद में उत्तर प्रदेश पुलिस के मुखिया बने जिनमे बृजलाल, रिजवान अहमद, मुमताज अहमद, बीके सिंह जैसे बड़े अफसर शामिल हैं.

21 अक्टूबर के स्मृति दिवस परेड में लखनऊ पुलिस भी अपने विभागीय धरोहर स्वरूप शख्सियत को बुलाना नहीं भूलती. पूरे सम्मान के साथ हरिहर सिंह को स्मृति दिवस परेड में बुलाया जाता है. जाहिर है हरिहर सिंह के लिए 21 अक्टूबर का दिन अलग ही महत्व रखता है.

ये भी पढ़ें:

पीएम मोदी बोले- लापरवाह होने का समय नहीं, लॉकडाउन भले खत्म हो गया, कोरोना नहीं | पढ़ें 10 बड़ी बातें  बिहार चुनाव में करोड़पति उम्मीदवारों की कमी नहीं, जानें पहले फेज में किस कैंडिडेट के पास सबसे अधिक संपत्ति? 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी MLC चुनाव हारी BJP! लखनऊ में भी सपा की बढ़त, गोरखपुर में बवाल
Live: वाराणसी MLC चुनाव हारी BJP! लखनऊ में भी सपा की बढ़त, गोरखपुर में बवाल
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
UP चुनाव से पहले EC सख्त, अफसरों के ट्रांसफर-पोस्टिंग के लिए गाइडलाइन जारी
UP चुनाव से पहले EC सख्त, अफसरों के ट्रांसफर-पोस्टिंग के लिए गाइडलाइन जारी
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
Bihar MLC Election Results: एमएलसी चुनाव में किसने मारी बाजी? पटना से दरभंगा तक जानें पूरा अपडेट
बिहार विधान परिषद चुनाव में किसने मारी बाजी? पटना से दरभंगा तक जानें पूरा अपडेट
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
Embed widget