एक्सप्लोरर

पीएम मोदी बोले- लापरवाह होने का समय नहीं, लॉकडाउन भले खत्म हो गया, कोरोना नहीं | पढ़ें 10 बड़ी बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा कि लॉकडाउन भले खत्म हो गया है लेकिन कोरोना वायरस खत्म नहीं हुआ है.

नई दिल्ली: पर्व और त्योहारों के मौसम की शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को कोरोना वायरस संक्रमण के अब भी मंडरा रहे खतरे के प्रति आगाह करते कहा कि यह समय लापरवाह होने या यह मान लेने का नहीं है कि कोरोना से कोई खतरा नहीं है. कोविड-19 महामारी के बाद अपने सातवें राष्ट्र के नाम संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि लॉकडाउन भले खत्म हो गया है लेकिन कोरोना वायरस खत्म नहीं हुआ है.

1. पीएम की अपील: पीएम मोदी ने आग्रह किया कि जब तक इस महामारी का टीका नहीं आ जाता तब तक कोरोना के खिलाफ देश की लड़ाई को कमजोर नहीं पड़ने देना है. प्रधानमंत्री का संबोधन ऐसे समय में हुआ है जब बिहार में विधानसभा चुनाव सहित कई राज्यों में उपचुनाव हो रहे हैं और साथ ही दुर्गापूजा, दीवाली और छठ जैसे त्योहार सामने हैं.

2. दो गज की दूरी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘‘दो गज की दूरी, समय-समय पर साबुन से हाथ धुलना और मास्क लगाना इसका ध्यान रखिए. मैं आप सबसे करबद्ध प्रार्थना करना हूं आपको मैं सुरक्षित देखना चाहता हूं, आपके परिवार को सुखी देखना चाहता हूं. ये त्‍योहार आपके जीवन में उत्‍साह और उमंग बढ़े ऐसा वातावरण चाहता हू और इसलिए मैं बार-बार हर देशवासी से आग्रह करता हूं.’’

3. कोरोना का खतरा बरकरार: पीएम मोदी ने कहा, ‘‘समय के साथ आर्थिक गतिविधियां भी तेजी से बढ़ रही हैं. हम में से अधिकतर लोग अपनी जिम्मेदारियों को निभाने के लिए, फिर से जीवन को गति देने के लिए, रोज घरों से बाहर निकल रहे हैं. त्योहारों के इस मौसम में बाजारों में भी रौनक धीरे-धीरे लौट रही है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन हमें ये भूलना नहीं है कि लॉकडाउन भले चला गया हो, वायरस नहीं गया है. बीते 7-8 महीनों में, प्रत्येक भारतीय के प्रयास से, भारत आज जिस संभली हुई स्थिति में हैं, हमें उसे बिगड़ने नहीं देना है.’’

4. बिना मास्क नहीं निकलें: प्रधानमंत्री ने कहा कि ये ठीक नहीं है. अगर आप लापरवाही बरत रहे हैं, बिना मास्क के बाहर निकल रहे हैं तो आप अपने आप को, अपने परिवार को, अपने परिवार के बच्चों को, बुजुर्गों को उतने ही बड़े संकट में डाल रहे हैं.

5. अमेरिका-ब्राजील का जिक्र: पीएम मोदी ने कहा, ‘‘भारत में प्रति दस लाख लोगों में मृत्युदर 83 है जबकि अमेरिका, ब्राज़ील, स्पेन, ब्रिटेन जैसे अनेक देशों में ये आंकड़ा 600 के पार है.’’ उन्होंने कहा कि कई देशों में फिर से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं. पीएम ने कहा, ‘‘दुनिया के साधन-संपन्न देशों की तुलना में भारत अपने ज्यादा से ज्यादा नागरिकों का जीवन बचाने में सफल हो रहा है.’’

6. 10 करोड़ टेस्ट: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘‘आज हमारे देश में कोरोना मरीजों के लिए 90 लाख से ज्यादा बेड्स की सुविधा उपलब्‍ध है. 12,000 पृथकवास केंद्र हैं. कोरोना जांच की करीब 2000 जांच केंद्र काम रहे हैं. देश में टेस्ट की संख्या जल्द ही 10 करोड़ के आंकड़े को पार कर जाएगी. कोविड महामारी के खिलाफ लड़ाई में टेस्ट की बढ़ती संख्या हमारी एक बड़ी ताकत रही है

7. वैक्सीन: पीएम मोदी ने कहा, ‘‘ये समय ये मान लेने का नहीं है कि कोरोना चला गया या फिर अब कोरोना से कोई खतरा नहीं है.’’ मोदी ने कहा कि बरसों बाद हम ऐसा होता देख रहे हैं कि मानवता को बचाने के लिए युद्धस्तर पर काम हो रहा है और अनेक देश इसके लिए काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि देश के वैज्ञानिक भी टीके के लिए ‘‘जी-जान’’ से जुटे हैं. उन्होंने कहा, ‘‘भारत में अभी कोरोना की कई टीकों पर काम चल रहा है. इनमें से कुछ एडवान्स स्टेज पर हैं. कोरोना का टीका जब भी आएगा, वो जल्द से जल्द प्रत्येक भारतीय तक कैसे पहुंचे इसके लिए भी सरकार की तैयारी जारी है. एक-एक नागरिक तक यह पहुंचे, इसके लिए तेजी से काम हो रहा है.’’

8. ढिलाई नहीं: प्रधानमत्री मोदी ने कहा, ‘‘याद रखिए, जब तक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं. यानि जब तक सफलता पूरी न मिल जाए, लापरवाही नहीं करनी चाहिए.’’

9. त्योहारों की बधाई: प्रधानमंत्री ने मीडिया जगत के लोगों से भी कोरोना से बचाव को लेकर जागरूकता फैलाने की अपील की और देशवासियों को नवरात्र, दशहरा, ईद, दिपावली, छठ पूजा, गुरूनानक जयंती समेत सभी त्‍योहारों की बधाई दी.

10. कोरोना के हालात: भारत में करीब तीन महीने बाद कोविड-19 के दैनिक नए मामले 50,000 से कम आए. कोरोना वायरस संक्रमण के नये दैनिक मामले कम होकर अब 46,790 पर आ गये. इन नये मामलों के साथ देश में अब संक्रमण के कुल मामले 75,97,063 हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘राहुल गांधी देश में फैलाना चाहते हैं अराजकता’, शाहनवाज हुसैन का तीखा वार
‘राहुल गांधी देश में फैलाना चाहते हैं अराजकता’, शाहनवाज हुसैन का तीखा वार
उर्दू माध्यम के SSC परीक्षार्थियों के लिए मसीहा बने ओवैसी, दी आर्थिक मदद, केंद्र पर हमला
उर्दू माध्यम के SSC परीक्षार्थियों के लिए मसीहा बने ओवैसी, दी आर्थिक मदद, केंद्र पर हमला
उमर खालिद-शरजील इमाम ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, मांगी जमानत
उमर खालिद-शरजील इमाम ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, मांगी जमानत
2027 चुनाव से पहले अग्निवीर योजना में बदलाव, क्या युवाओं की नाराजगी दूर कर पाएगी मोदी सरकार?
2027 चुनाव से पहले अग्निवीर योजना में बदलाव, क्या युवाओं की नाराजगी दूर कर पाएगी मोदी सरकार?

वीडियोज

Bollywood News: Ramayana Part 1 देखकर क्या बोले दर्शक? Ranbir के Ram Avatar में कितना दम? (05.11.26)
Yeh Fitoor Tera:🫣Jeet ने Saumya के लिए तैयार की बाइक! स्पेशल सीट लगाकर जताया अपना प्यार #sbs
तीसरी शादी के 5 महीने बाद Aamir Khan ने छोड़ा घर, Gauri Spratt के साथ क्या है वजह?
Salman Khan के ‘Teri Sexy Beauty’ पर मचा बवाल, Matrubhumi के गाने को लेकर भड़के लोग
Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरोप में 12 विमान को उड़ाने की धमकी, हवा में अटकी लोगों की सांसें, पेरिस से रोम तक हड़कंप
यूरोप में 12 विमान को उड़ाने की धमकी, हवा में अटकी लोगों की सांसें, पेरिस से रोम तक हड़कंप
Exclusive: आखिर सम्राट चौधरी से क्यों मिले MLC राहुल राज? साफ की पूरी तस्वीर
Exclusive: आखिर सम्राट चौधरी से क्यों मिले MLC राहुल राज? साफ की पूरी तस्वीर
US मिडटर्म इलेक्शन से सबक! डेमोक्रेटिक पार्टी की लीडरशिप में बड़े बदलाव की आहट
US मिडटर्म इलेक्शन से सबक! डेमोक्रेटिक पार्टी की लीडरशिप में बड़े बदलाव की आहट
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल, शेयर की वीडियो
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल
गोवा SIR पर बॉम्बे हाईकोर्ट का EC को आदेश, '6 डिलीट वोटर के नाम वापस जोड़ें'
गोवा SIR पर बॉम्बे हाईकोर्ट का EC को आदेश, '6 डिलीट वोटर के नाम वापस जोड़ें'
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
Sugar Free Mishti Doi: शुगर के डर से नहीं खा पा रहे मिष्टी दोई? बिना चीनी घर पर ऐसे बनाएं
शुगर के डर से नहीं खा पा रहे मिष्टी दोई? बिना चीनी घर पर ऐसे बनाएं
Embed widget