एक्सप्लोरर

Kanwar Yatra 2022: कांवड़ यात्रा इसबार कई मायनों में होगी खास, रिकॉर्ड संख्या में पहुंचेंगे शिवभक्त, जानिए Haridwar में क्या है तैयारी

Haridwar News: हरिद्वार कांवड़ मेले (Kanwar Yatra 2022) के लिए तैयार है. माना जा रहा है इस बार 3-4 करोड़ शिवभक्त पहुंचेंगे. व्यापारियों को भी काफी उम्मीदें हैं.

Uttarakhand News: उत्तराखंड में 14 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू हो रही है. इस बार कावड़ यात्रा (Kanwar Yatra 2022) कई मायनों में खास रहने वाली है. खासकर हरिद्वार (Haridwar) के व्यापारियों और स्थानीय लोगों के लिए यह कावड़ यात्रा संजीवनी से कम नहीं होगी क्योंकि पिछले 2 साल से कोरोना महामारी के कारण यात्रा नहीं हुई थी लेकिन इस बार करोड़ों की संख्या में शिवभक्त गंगा का जल लेने पहुंचने वाले हैं जिनके इंतजार में हरिद्वार के व्यापारी बैठे हैं.

पहुंच सकते हैं 3-4 करोड़ भक्त 
हरिद्वार कांवड़ मेले के लिए पूरी तरह तैयार हो चुका है. पिछले कई दिनों से जिला प्रशासन कांवड़ यात्रा की तैयारी में जुटा हुआ है. हाल ही में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में कांवड़ यात्रा को लेकर हाई लेवल मीटिंग की थी जिसमें सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए थे. माना जा रहा है कि इस बार कावड़ यात्रा में तीन से चार करोड़ शिवभक्त हरिद्वार पहुंचेंगे. 

Bareilly Love Jihad Case: सुरेन्द्र बनकर इमरान ने रचाई शादी, फिर डाला धर्मांतरण का दबाव, मामला दर्ज

व्यापारियों को उम्मीदें
इतनी बड़ी संख्या में शिव भक्तों के आने के अनुमान से न सिर्फ सरकार गदगद है बल्कि हरिद्वार के व्यापारियों को भी काफी उम्मीदें हैं क्योंकि कोरोना के कारण पिछले 2 सालों से कांवड़ यात्रा नहीं हुई थी. इस वजह से हरिद्वार के व्यापारियों का व्यापार आगे नहीं बढ़ पाया था लेकिन इस बार व्यापारियों के साथ साथ हर की पैड़ी पर बैठने वाले तीर्थ पुरोहित भी काफी उत्साहित हैं.

तैयारियां हुईं पूरी
उधर कांवड़ मेले को लेकर सरकार और हरिद्वार जिला प्रशासन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. खुद मेला अधिकारी विनय शंकर पांडे हरिद्वार में हर व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुटे हुए हैं. शिव भक्तों की बड़ी भीड़ को देखकर ट्रैफिक प्लान, कांवड़ियों के ठहरने और आने-जाने की व्यवस्था की जा रही हैं. मेला अधिकारी विनय शंकर पांडे ने सभी शिव भक्तों का हरिद्वार में स्वागत करते हुए अनुरोध किया है कि वे हरिद्वार में प्रेम से आएं और प्रेम से जाएं. किसी भी नशीले पदार्थ का प्रयोग न करें ताकि देशभर में एक अच्छा संदेश जा सके.

हरिद्वार में इस बार कांवड़ यात्रा बड़े पैमाने पर होगी इसलिए हरिद्वार जिला प्रशासन के सामने थोड़ी चुनौती जरूर हो सकती है लेकिन स्थानीय लोग और खुद व्यापारी प्रशासन के सहयोग की बात कर रहे हैं ताकि यात्रा सफल हो सके और उनका व्यापार भी आगे बढ़ सके.

Dehradun News: Truecaller से ठगी करने वाले गिरफ्तार, IAS को 50 लाख का चूना लगाने की थी तैयार, कई राज्यों से जुड़े हैं तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फतेहपुर-अयोध्या को तोहफा, UPSIDA बजट हुआ दोगुना
फतेहपुर-अयोध्या को तोहफा, UPSIDA बजट हुआ दोगुना
लखनऊ: चेहल्लुम जुलूस को पुलिस की तैयारी पूरी, पुख्ता इंतजाम
लखनऊ: चेहल्लुम जुलूस को पुलिस की तैयारी पूरी, पुख्ता इंतजाम
बांकीपुर-दतिया रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले, 'लड्डू तो BJP के अंदर भी...'
उपचुनाव रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले- लड्डू तो BJP के अंदर भी बंट रहे
CM योगी ने आलम बदी को दी श्रद्धांजलि, 21 पूर्व विधायकों को भी किया याद
CM योगी ने आलम बदी को दी श्रद्धांजलि, 21 पूर्व विधायकों को भी किया याद

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
Opinion: गजब होई गवा! Gen Z ने बदल दी विरोध की भाषा
Opinion: गजब होई गवा! Gen Z ने बदल दी विरोध की भाषा
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
Mamachya Govyala Jauya BO: 7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
Embed widget