एक्सप्लोरर

हरिद्वार में दिल दहला देने वाला क़त्ल, प्रेमी ने प्रेमिका का गला रेत डाला, इलाके में दहशत

Haridwar News:मृतका अंशिका यादव मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सीतापुर की निवासी है और हरिद्वार के नवोदय नगर में किराए के मकान में रहती थी और सिडकुल की एक फैक्ट्री में नौकरी करती थी.

Uttarakhand News: हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र में सोमवार को दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी. एक सनकी प्रेमी ने अपनी प्रेमिका, 22 वर्षीय अंशिका यादव, की सरेराह धारदार हथियार से गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी. वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है.

जानकारी के मुताबिक मृतका अंशिका यादव  मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सीतापुर की निवासी है और हरिद्वार के नवोदय नगर में किराए के मकान में रहती थी और सिडकुल की एक फैक्ट्री में नौकरी करती थी. अंशिका और आरोपी के बीच चार साल से प्रेम संबंध थे, लेकिन हाल ही में दोनों के बीच अनबन चल रही थी. सोमवार को नवोदय नगर चौक के पास दोनों के बीच तीखी बहस हुई, जिसके बाद गुस्साए प्रेमी ने चाकू से अंशिका के गले पर वार कर उसकी हत्या कर दी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह वारदात दिनदहाड़े हुई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई.

सूचना मिलते ही सिडकुल पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और घायल अंशिका को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी की तलाश कर रही है.

प्रेमी को था अंशिका पर शक

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अंशिका और आरोपी चार साल पहले सीतापुर से हरिद्वार नौकरी की तलाश में आए थे और एक-दूसरे को पहले से जानते थे. कुछ समय तक दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में भी रहे, लेकिन हाल ही में उनके बीच अनबन शुरू हो गई थी. नजदीकी सूत्रों के मुताबिक  आरोपी को शक था कि अंशिका किसी और से बात कर रही थी, जिसके चलते उसने इस वारदात को अंजाम दिया.

पुलिस की कार्रवाई

एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं. उन्होंने कहा कि हम आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करेंगे. हत्या के कारणों की जांच की जा रही है और आरोपी से पूछताछ के बाद ही वारदात की पूरी पृष्ठभूमि स्पष्ट होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
'UP मतलब अनलिमिटेड पोटेंशियल स्टेट', GCC इनोवेशन समिट में बोले CM योगी
'UP मतलब अनलिमिटेड पोटेंशियल स्टेट', GCC इनोवेशन समिट में बोले CM योगी
'अखिलेश यादव के मुंह से भाईचारे की बात शोभा नहीं देती', भड़के संजय निषाद
'अखिलेश यादव के मुंह से भाईचारे की बात शोभा नहीं देती', भड़के संजय निषाद
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!
Bollywood News: 21 साल बाद फिर लौटेगी सुरों की जादुई जोड़ी, Udit Narayan और Kumar Sanu की होगी वापसी! (26.10.26)
AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
Embed widget