एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: हरिद्वार में साधु-संतो ने बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी पर मनाया शौर्य दिवस, कारसेवकों को किया नमन

Haridwar News: अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्री महंत रवींद्र पुरी महाराज का कहना है कि 6 दिसंबर 1992 को विवादित बाबरी ढांचा गिराया गया था, उसमें कई कार सेवकों ने अपना बलिदान दिया था.

Shaurya Divas Celebrated In Haridwar: अयोध्या में 6 दिसंबर 1992 को विवादित बाबरी मस्जिद का ढांचा कारसेवकों के द्वारा गिराया गया था. कई कार सेवकों ने इसमें अपना बलिदान भी दिया था, उसी का परिणाम है आज अयोध्या में भगवान श्री राम का भव्य मंदिर तैयार हो रहा है. 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंदिर का उद्घाटन करेंगे कारसेवकों द्वारा राम मंदिर निर्माण में दिए गए बलिदान को शौर्य दिवस के रूप में मनाया जाता है. आज धर्मनगर हरिद्वार में गौरी शंकर गौशाला में मनाया गया जिसमें भारी संख्या में साधु संत उपस्थित हुए साधु संतों ने शौर्य दिवस पर बलिदान देने वाले कारसेवकों को नमन किया और सनातन धर्म पर विवादित बयान देने वालों को सख्त हिदायत दी.

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्री महंत रवींद्र पुरी महाराज का कहना है कि 6 दिसंबर 1992 को विवादित बाबरी ढांचा गिराया गया था, उसमें कई कार सेवकों ने अपना बलिदान दिया था, जिसमें संत भी शामिल थे उनके लिए शौर्य दिवस मनाना एक अच्छा प्रयास है. इनका कहना है कि हरिद्वार की भूमि पर ही अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाने को लेकर पहली बैठक 1986 की गई थी, 22 जनवरी को भगवान राम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है उससे पहले आज 6 दिसंबर को शौर्य दिवस हमारे द्वारा भव्य रूप से मनाया गया.

'कुछ लोग दक्षिण और उत्तर को बांटने का प्रयास कर रहे हैं'
परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष चिदानंद मुनि का कहना है कि अयोध्या में भगवान श्री राम 22 जनवरी को विराजमान हो रहे हैं, यह राम मंदिर नहीं राष्ट्र मंदिर बन रहा है, इसी को राम राज्य कहते हैं जहां सब एक समान हो मगर कुछ लोग दक्षिण और उत्तर को बांटने का प्रयास कर रहे हैं, हमें ऐसे विवादित मुद्दों से बचाना है, आज दक्षिण और उत्तर को तोड़ने का नहीं जोड़ने का समय है इसलिए उन राजनेताओं को गलत बयान बाजी से बचना चाहिए तभी राष्ट्र आगे बढ़ेगा. चिदानंद मुनि का कहना है कि बीजेपी ने जिन राज्यों में जीत दर्ज की है वह सत्ता की जीत नहीं है यह सत्य की जीत है क्योंकि सनातन का कलर किसी को मिटाने का कलर नहीं है, यह सबको साथ लेकर चलने का कलर है.

'बलिदान दिए गए लोगों को याद करते हुए शौर्य दिवस मनाया गया'
पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण का कहना है कि शौर्य दिवस मनाना काफी जरूरी है क्योंकि जिन लोगों ने सनातन परंपरा को बचाने के लिए अपना बलिदान दिया है,  उनको याद किया जाना चाहिए जिससे हमारी संस्कृति बच सके आज गंगा के तट पर भगवान राम का भव्य मंदिर बनाने के लिए जिन लोगों ने अपना बलिदान दिया है उनको याद करते हुए शौर्य दिवस मनाया गया बालकृष्ण का कहना है कि आज देश में सनातन धर्म के प्रति मर मिटने वाले लोगों की काफी आवश्यकता है.

'देश में कुछ लोग सनातन धर्म के विरुद्ध गलत बयान बाजी कर रहे हैं'
महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश का कहना है कि शौर्य दिवस के मौके पर साधु संतों ने एकजुट होने का आवाहन किया ,है क्योंकि आज देश में कुछ लोग सनातन धर्म के विरुद्ध गलत बयान बाजी कर रहे हैं उसका आज संतो द्वारा विरोध किया गया है. शौर्य दिवस में आए साधु संतों ने इन लोगों के विरुद्ध कार्रवाई करने का प्रस्ताव रखा है क्योंकि इन लोगों द्वारा दक्षिण और उत्तर को तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है यह कभी सफल नहीं होगा.

ये भी पढ़ें: UP News: रामनगरी अयोध्या को योगी सरकार की एक और बड़ी सौगात, सरयू नदी के किनारे बनेगा पंचवटी द्वीप

रोहित सिखौला 2004 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. राजनीतिक, क्राइम और धार्मिक खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में राशन की व्यवस्था में बड़ा बदलाव, सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान
यूपी में राशन की व्यवस्था में बड़ा बदलाव, सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान
यूपी के 12 जिले और 166 गांव बाढ़ में, NDRF-SDRF की 86 टीमें तैनात
यूपी के 12 जिले और 166 गांव बाढ़ में, NDRF-SDRF की 86 टीमें तैनात
IPS आशुतोष मिश्रा की मां की मौत पर बड़ा खुलासा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने
IPS आशुतोष मिश्रा की मां की मौत पर बड़ा खुलासा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने
नितिन नवीन की नई टीम को CM योगी ने दी बधाई, जानें क्या बोले?
नितिन नवीन की नई टीम को CM योगी ने दी बधाई, जानें क्या बोले?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget