एक्सप्लोरर

Uttarakhand School Closed: शीतलहर के चलते हरिद्वार में दो दिन नहीं खुलेंगे स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र भी रहेंगे बंद

Haridwar Weather Update: बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए हरिद्वार जिलाधिकारी ने बड़ा फैसला लिया है. जिलाधिकारी का आदेश स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर लागू होगा.

Uttarakhand School Closed: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बिगड़ रहा है. हाड़ कंपा देनेवाली ठंड से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. शीतलहर और कोहरे ने लोगों की मुश्किलों में इजाफा कर दिया है. लोगों को सूरज के दर्शन नसीब नहीं हो रहे हैं. गाड़ियों की रफ्तार धीमी पड़ गई है. विजिबिलिटी कम होने से ड्राइवरों को गाड़ी चलाने में दुश्वारी आ रही है. ठंड की मार सबसे ज्यादा स्कूली बच्चों पर पड़ रही है. ऐसे में हरिद्वार जिलाधिकारी ने बच्चों को बड़ी राहत दी है. उन्होंने 10 और 11 जनवरी को स्कूलों में छुट्टी की घोषणा कर दी है. जिलाधिकारी धीरज गर्ब्याल ने बताया कि मौसम विभाग के अलर्ट को ध्यान में रखते हुए फैसला लिया गया है.

10 और 11 जनवरी को स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी

बता दें कि मौसम विभाग ने शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसलिए 10 और 11 जनवरी को क्लास एक से 8 तक के स्कूल नहीं खुलेंगे. आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को भी बड़ी राहत दी गई है. आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चे दो दिन नहीं जाएंगे. जिलाधिकारी का आदेश आंगनबाड़ी केंद्र, शासकीय, अर्ध शासकीय, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों पर लागू होगा. हरिद्वार में नौवीं और दसवीं के स्कूलों का समय भी बदला गया है. नौवीं और दसवीं के स्कूलों सुबह 9 बजे बाद कक्षाएं संचालित की जाएंगी.

मौसम विभाग ने जारी किया है शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट

जिलाधिकारी का कहना है कि बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए राहत देने का फैसला लिया है. निर्देशों का उल्लंघन करने पर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है. आगामी बोर्ड परीक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूलों को सुबह 9 बजे बाद क्लास संचालित करने का आदेश दिया गया है. जिलाधिकारी की तरफ से जारी आदेश में नियमों की अवहेलना करने पर संबंधित स्कूलों के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 की धाराओं में कार्रवाई की चेतावनी दी गई है.

Lok Sabha Election 2024: उत्तराखंड में BJP के किसी सांसद का टिकट नहीं होगा रिपीट? इस फॉर्मूले पर काम कर सकती है पार्टी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हापुड़ में कांवड़ियों पर आसमान से बरसे फूल, DM और SP ने की पुष्प वर्षा
हापुड़ में कांवड़ियों पर आसमान से बरसे फूल, DM और SP ने की पुष्प वर्षा
शिव भक्तों की रफ्तार, मुजफ्फरनगर में नन्हे कांवड़ियों ने खींचा सबका ध्यान
शिव भक्तों की रफ्तार, मुजफ्फरनगर में नन्हे कांवड़ियों ने खींचा सबका ध्यान
Exclusive: '6 महीने बाद ढूंढे नहीं मिलेंगे', CJP पर बोले बृजभूषण शरण सिंह
'6 महीने बाद ढूंढे नहीं मिलेंगे', CJP पर बोले बृजभूषण शरण सिंह
तिरंगा यात्रा में CM योगी बोले- वंदे मातरम् का अपमान मंजूर नहीं
तिरंगा यात्रा में CM योगी बोले- वंदे मातरम् का अपमान मंजूर नहीं

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget