एक्सप्लोरर

Haridwar: हरिद्वार के संत समाज ने कहा- 'गरबा में आना है तो मुस्लिम युवक पहले करें घर वापसी'

उत्तराखंड के संत समाज ने गरबा में मुस्लिम युवकों के पहचान छुपाकर घुसने के मामले में नाराजगी जाहिर की है. उनका कहना है कि अगर वे गरबा में आना चाहते हैं तो पहले घर वापसी करें.

Uttarakhand News: अहमदाबाद (Ahmadabad) में मुस्लिम युवकों के कथित रूप से पहचान छुपाकर गरबा (Garba) में घुसने के मामले में हरिद्वार (Haridwar) के संत समाज ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. गराब में मुस्लिम युवकों के जाने पर संतों ने सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की है. साथ ही मुस्लिम समाज से भी अपील की है. उन्होंने कहा कि अगर मुस्लिम समाज के लोगों को हिंदू पूजा पद्धति में आना है तो वो पहले घर वापसी करें और उसके बाद ही किसी हिंदू पूजा पद्धति में शामिल हों.

वहां कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती थी - शंकराचार्य़ राजराजेश्वराश्रम

हरिद्वार में शंकराचार्य राजराजेश्वरश्रम ने कहा कि इस्लामिक आतंकवाद भारत ही नहीं पूरे विश्व में देखने को मिल रहा है. इस्लाम से जुड़े लोग अपनी पहचान छुपाकर आज उत्तराखंड के बद्रीनाथ और केदारनाथ में भगवा वस्त्र धारण कर प्रसाद बेचने का कार्य कर रहे हैं. गुजरात में गरबा के दौरान अपनी पहचान छुपाकर मुस्लिम युवक वहां जा रहे हैं. इससे वहां कोई भी बड़ी दुर्घटना हो सकती थी. गुजरात पुलिस द्वारा समय रहते ही इस पर कार्रवाई की गई है.

पीएफआई से जुड़े नजर आते हैं - रवींद्र पुरी

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी का कहना है कि अगर मुसलमान युवकों को गरबे में आना है तो पहले उनको घर वापसी करनी चाहिए अगर वह हमारे देवी-देवताओं को मानते हैं, अगर वह हमारे देवी-देवताओं को नहीं मानते हैं तो उन्हें गरबा में नहीं आना चाहिए क्योंकि जब हमारे देवी-देवताओं के भजन उनको पसंद नहीं है तो गरबे में उनका क्या काम है और इस तरह से गरबे में आकर विवाद पैदा करेंगे. यह अनुचित बात है क्योंकि उन युवकों द्वारा अपनी पहचान छुपाई गई थी और यह लोग पीएफआई से जुड़े हुए नजर आते हैं.

UP By-Election 2022: यूपी की गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट पर उपचुनाव का एलान, 3 नवंबर को होगी वोटिंग

निरंजनी अखाड़ा के महामंडलेश्वर ने कही यह बात

वहीं, निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरि का कहना है कि केंद्र सरकार या किसी भी राज्य की सरकार हो ऐसे लोगों की जांच करनी चाहिए. गुजरात में गरबे के दौरान हुई घटना के बाद लोग जागरूक हुए हैं. गुजरात पुलिस द्वारा समय रहते उन लोगों को पकड़ा गया. आज देश भर में मुस्लिम समाज के कई ऐसे लोग हैं जो ऐसी घटनाओं को कर रहे हैं. सरकार को ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए.

ये भी पढ़ें -

Auraiya: बाजरे के खेत में मिला लापता लड़की का शव, रेप के बाद हत्या का शक, 10 टीमें लगाकर पुलिस कर रही जांच

रोहित सिखौला 2004 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. राजनीतिक, क्राइम और धार्मिक खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget