एक्सप्लोरर

हरिद्वार: होटल संचालक के बेटे के अपहरण और हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार

Haridwar News: गंगनहर में शव फेंकने के बाद दोनों आरोपी कलियर मेले में घूमने चले गए. कुछ देर बाद अमजद ने मृतक के मोबाइल से उसके जीजा जुबैर को कॉल कर कहा आपका लड़का हमारे पास है, 25 लाख रुपये लेकर आओ.

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के पिरान कलियर थाना क्षेत्र में होटल संचालक नसीर के बेटे अनवर के अपहरण और हत्या के मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने कबूल किया कि फिरौती की रकम के लालच में उन्होंने 20 वर्षीय अनवर की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को गंगनहर में फेंक दिया. फिलहाल शव की तलाश के लिए गंगनहर में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

6 सितंबर, शनिवार को बेडपुर गांव निवासी अनवर अपने होटल (जो पिरान कलियर में है) के लिए घर से निकला था, लेकिन होटल नहीं पहुंचा. शाम चार बजे से उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ आने लगा. जब रात तक वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और देर रात तक उसे खोजने के बाद पुलिस को सूचना दी. रात में अनवर के जीजा जुबैर के मोबाइल पर अनवर के ही नंबर से कॉल आई. कॉल करने वाले ने अनवर की रिहाई के बदले 25 लाख रुपये की मांग की. परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद हरिद्वार एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल के निर्देश पर मामले की जांच के लिए विशेष टीमें गठित की गईं.

अन्वेषण में जुटी पुलिस टीमों ने सीसीटीवी फुटेज और डिजिटल सबूतों के आधार पर होटल संचालक नसीर के पुराने किराएदार अमजद (जो दिव्यांग है और सात साल से बतौर टेलर काम कर रहा था) और उसके दोस्त फरमान उर्फ लालू पर शक जताया. दोनों को हिरासत में लेकर जब सख्ती से पूछताछ की गई तो उन्होंने अपराध स्वीकार कर लिया. पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने पहले यूट्यूब और क्राइम टीवी शो देखकर अपहरण की योजना बनाई थी. उनकी योजना थी कि मोटी रकम मिल जाएगी, लेकिन अनवर को अगवा करने के तुरंत बाद ही उसकी गला दबाकर हत्या कर दी.

प्लास्टिक के बोरे में भर दिया था शव

शनिवार शाम चार बजे उन्होंने अपनी दुकान पर ही अनवर की हत्या की और उसका शव प्लास्टिक के बोरे में भर दिया. इसके बाद शव को बाइक पर रखकर फरमान धनौरी रोड की ओर ले गया, लेकिन रास्ते में बाइक पंचर हो गई. तब अमजद ई-रिक्शा लेकर वहां पहुंचा और दोनों ने मिलकर शव को गंगनहर में सुमन नगर के पास फेंक दिया.

गंगनहर में शव की तलाश कर रही पुलिस 

गंगनहर में शव फेंकने के बाद दोनों आरोपी कलियर मेले में घूमने चले गए. कुछ देर बाद अमजद ने मृतक अनवर के मोबाइल से उसके जीजा जुबैर को कॉल कर कहा, “आपका लड़का हमारे पास है, 25 लाख रुपये लेकर आओ.” अगली रात भी उसने जुबैर को दो अलग-अलग फ्लाईओवर पर बुलाने की कोशिश की लेकिन खुद वहां नहीं पहुंचा और फिर फोन बंद कर दिया. पुलिस की टीमें गंगनहर में शव की तलाश कर रही हैं, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिली है. इस मामले की जांच गहराई से जारी है और आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.

गिरफ्तार आरोपी

अमजद (33): निवासी मुकर्बपुर, थाना कलियर, दिव्यांग और पेशे से टेलर

फरमान उर्फ लालू (32): निवासी मुस्तफाबाद, थाना बहादराबाद.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी: Gen-Z को साधने के लिए BJP का खास प्लान, हर विधानसभा में करने जा रही ये काम!
यूपी: Gen-Z को साधने के लिए BJP का खास प्लान, हर विधानसभा में करने जा रही ये काम!
'हम आजम खान को होम मिनिस्टर बनाएंगे' जेल से मिलकर लौटे शिवपाल यादव का बड़ा बयान
'हम आजम खान को होम मिनिस्टर बनाएंगे' जेल से मिलकर लौटे शिवपाल यादव का बड़ा बयान
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
उत्तराखंड में दलबदल का खेल, कांग्रेस के सामने पहाड़ तो BJP के सामने तराई की चुनौती
उत्तराखंड में दलबदल का खेल, कांग्रेस के सामने पहाड़ तो BJP के सामने तराई की चुनौती

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
Parliament Monsoon Session LIVE: JPC के पास भेजा गया FCRA बिल, विपक्ष का लोकसभा में हंगामा
LIVE: JPC के पास भेजा गया FCRA बिल, विपक्ष का लोकसभा में हंगामा
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget