एक्सप्लोरर

Haridwar Murder: हरिद्वार में शराबी ने 7 हजार रुपये के लिए कर दी दोस्त की हत्या, पुलिस ने आरोपी किया गिरफ्तार

Haridwar Crime: धार्मिक नगरी हरिद्वार में महज 7 हजार रुपये की लालच में एक शराबी ने अपने दोस्त की हत्या कर दी. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी है.

Haridwar Murder Case : उत्तराखंड स्थित हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व हॉकी स्टेडियम रोशनाबाद के पास एक शव मिला था, जिसकी पहचान पोपिन के रूप में हुई थी. वह हेतमपुर, सिडकुल के निवासी श्रवण कुमार का बेटा था. उसके बारे में पोपिन के परिजनों ने सिडकुल थाना में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था.

लूट का विरोध करने पर सिर पर मारा पत्थर

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह ने पुलिस टीम का गठन किया था. पुलिस टीम को इस हत्याकांड में बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने आरोपी रविंद्र को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से हत्या के बाद लूटी गई धनराशि भी बरामद की गई है. आरोपी पालू नाम के शख्स का लड़का है. आरोपी ने अपनी शराब की लत को पूरा करने के लिये पोपिन से पैसे लूटने का प्रयास किया. पोपिन के लूट का विरोध करने पर वहां पड़े पत्थर से उसके सिर पर कई वार कर उसकी हत्या कर दी और जेब से 7 हजार रुपये लूट कर फरार हो गया.

नशे की लत पूरी करने के लिए की थी हत्या

हरिद्वार एसएसपी अजय सिंह का कहना है कि हॉकी स्टेडियम के पास पोपिन नाम के व्यक्ति की लाश मिली थी. उसके शव को जानवरों ने क्षत-विक्षत कर दिया था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया था कि किसी भारी चीज से पोपिन की हत्या की गई है. इस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया. जांच में पता चला पोपिन का दोस्त रविंद्र उस दिन उसके साथ था और घटना के बाद से ही वह फरार था. आरोपी रविंद्र ने नशे की लत के कारण पोपिन की हत्या की और पैसे लेकर भाग गया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से 3200 रुपये भी बरामद किए हैं. 

ये भी पढ़ें :-Joshimath News: जोशीमठ में बंद मकानों में चोरी करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, इतना कीमती सामान बरामद

रोहित सिखौला 2004 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. राजनीतिक, क्राइम और धार्मिक खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पप्पू यादव का सिर काटकर लाने वाले को 51 लाख', लखनऊ में प्रदर्शन
'पप्पू यादव का सिर काटकर लाने वाले को 51 लाख', लखनऊ में प्रदर्शन
PM सूर्य घर योजना: पहले नंबर पर लखनऊ, टॉप-100 में UP के 17 जिले
PM सूर्य घर योजना: पहले नंबर पर लखनऊ, टॉप-100 में UP के 17 जिले
मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा में पहुंचीं साध्वी प्राची, छात्रों पर क्या बोलीं?
मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा में पहुंचीं साध्वी प्राची, छात्रों पर क्या बोलीं?
Uttarakhand News: दुर्गम क्षेत्रों में सेवा से मुकर गए 49 डॉक्टर, अब जाएगा लीगल नोटिस
दुर्गम क्षेत्रों में सेवा से मुकर गए 49 डॉक्टर, अब जाएगा लीगल नोटिस

वीडियोज

Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)
जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
Saturday Box Office: दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
Embed widget