एक्सप्लोरर

हरिद्वार: खनन माफिया की रफ्तार का कहर, डेढ़ साल की मासूम को ट्रैक्टर से रौंदा, हुई दर्दनाक मौत

Haridwar Accident: ये हादसा उस वक्त हुआ जब एक डेढ़ साल का मासूम अपने घर के बाहर बने रैम्प से नीचे उतर रहा था, तभी खनन से लदा ट्रैक्टर उसे रौंदता हुआ निकल गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

Haridwar Accident: उत्तराखंड के हरिद्वार में खनन माफिया की बेलगाम रफ्तार ने एक डेढ़ साल के मासूम की जान ले ली. ये अपने घर के बाहर रैंप से उतर रहा था, तभी एक तेज रफ़्तार ट्रैक्टर ड्राइवर उसे रौंदते हुए निकल गया. इस हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई. जिसके बाद पूरे गाँव में हाहाकार मच गया. बच्चे के माता-पिता पर तो जैसे दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. दोनों का रो-रोकर बुरा  हाल है. वहीं पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है. 

ये दर्दनाक घटना हरिद्वार के बाहदराबाद थाना क्षेत्र की है, जहां के गांव हलवाहेड़ी में खनन माफिया के ट्रक ने बच्चे को कुचल दिया. बताया जा रहा है कि ये हादसा उस वक्त हुआ जब एक डेढ़ साल का मासूम अपने घर के बाहर बने रैम्प से नीचे उतर रहा था. उसी समय, खनन से लदा ट्रैक्टर गांव के बीचोंबीच तेज रफ्तार से निकल रहा था. इस दौरान ड्राइवर फोन पर बात कर रहा था. वो ट्रैक्टर चलाते हुए बातों में इतना मशगूल था कि उसे बच्चे की मौजूदगी का एहसास तक नहीं हुआ और उसे रौंदते हुए आगे निकल गया.

सीसीटीवी में क़ैद हुआ दर्दनाक हादसा
इस घटना के बाद पूरे गांव में हाहाकार मच गया है. बच्चे की मौत से परिवार सदमे में है. इस घटना की CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि ट्रैक्टर के सामने आता है लेकिन, ड्राइवर बिना रुके बिना उसे कुचलते हुए निकल जाता है. इस हादसे में मासूम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जिसके बाद आसपास के लोग इकट्ठा हो गए. हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया. 

इस पूरे हादसे पर हरिद्वार के एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल का कहना है कि इस मामले पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को अपनी कब्जे में लेकर उसे सीज कर दिया है. वही बच्चे के शव को अपने कब्जे में लेकर शव परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है. परिजनों ने इस संबंध में पुलिस ताने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी. 

महोबा: भीषण गर्मी में पानी का संकट, बूंद-बूंद को तरस रहे लोग, 40 हजार की आबादी प्रभावित

रोहित सिखौला 2004 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. राजनीतिक, क्राइम और धार्मिक खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
आजमगढ़ः मेले में विवाद के बाद युवक को मारी गोली, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
आजमगढ़ः मेले में विवाद के बाद युवक को मारी गोली, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
गैरसैंण: हंगामे के बीच डेढ़ दिन में विधानसभा सत्र खत्म, 7844 करोड़ का बजट पास
गैरसैंण: हंगामे के बीच डेढ़ दिन में विधानसभा सत्र खत्म, 7844 करोड़ का बजट पास

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
Embed widget