एक्सप्लोरर

हरिद्वार कुंभ की तैयारी तेज, CM धामी ने लोगो-वेबसाइट और गीत किया जारी

मेला नियंत्रण कक्ष (सीसीआर) के सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए धामी ने कहा कि कुंभ भारत की प्राचीन आध्यात्मिक परंपरा, सनातन संस्कृति और जनआस्था का भव्य उत्सव है.

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हरिद्वार कुंभ मेला (अर्धकुंभ)-2027 का आधिकारिक लोगो, वेबसाइट और गीत जारी किया. हरिद्वार कुंभ-2027 के लोगो में मां गंगा, हर की पौड़ी क्षेत्र, धनुष पुल और सूर्योदय की दिव्य आभा को दर्शाया गया है. इसमें भगवान शिव की प्रतिमा, साधु-संतों, सनातन परंपरा के प्रतीकों त्रिशूल और डमरू के साथ ही मां मनसा देवी और मां चंडी देवी की पहाड़ियों को भी शामिल किया गया है.

कुंभ मेला प्रशासन ने 2027 के कुंभ मेले का लोगो तैयार करने के लिए राज्य के युवाओं और विद्यार्थियों से प्रविष्टियां आमंत्रित की थीं. सैकड़ों प्रविष्टियों में से चयन समिति ने 13 मौलिक डिजाइनों की समीक्षा करने के बाद हरिद्वार के जगजीतपुर निवासी मधु शर्मा के डिजाइन का चयन किया. इसी डिजाइन के आधार पर हरिद्वार कुंभ-2027 का आधिकारिक लोगो तैयार किया गया.

मेला नियंत्रण कक्ष (सीसीआर) के सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए धामी ने कहा कि कुंभ भारत की प्राचीन आध्यात्मिक परंपरा, सनातन संस्कृति और जनआस्था का भव्य उत्सव है. उन्होंने कहा, “हरिद्वार कुंभ का लाखों श्रद्धालुओं के लिए अत्यधिक धार्मिक महत्व है. राज्य सरकार दिव्य और भव्य कुंभ मेला-2027 आयोजित करने के लिए प्रतिबद्ध है. इस आयोजन को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सभी के लिए सुलभ बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी.”

सीएम धामी ने कहा कि आधिकारिक लोगो, वेबसाइट और गीत कुंभ की पहचान को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने तथा श्रद्धालुओं और आम लोगों को इस आयोजन से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. राज्य सरकार ने कहा कि कुंभ मेला-2027 की आधिकारिक सरकारी वेबसाइट के माध्यम से श्रद्धालुओं, पर्यटकों और आम लोगों को कुंभ से संबंधित प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी.

राघव राजा ने बनाया है कुंभ मेले का गीत

कुंभ मेला-2027 के आधिकारिक गीत का लोकार्पण समारोह का प्रमुख आकर्षण रहा. ‘‘साधु और संतों के मन में हर्ष छा गया, कुंभ का पर्व आ गया’’ पंक्तियों से शुरू होने वाला यह गीत कुंभ के आगमन की प्रसन्नता, साधु-संतों के उत्साह और श्रद्धालुओं की आस्था को स्वर देता है. इस गीत की रचना, गायन और संगीत हरिद्वार निवासी गायक राघव राजा ने दिया है.

अधिकारियों ने बताया कि वेबसाइट पर आयोजन से जुड़ी विस्तृत जानकारी उपलब्ध होगी. इसके माध्यम से देश-विदेश के श्रद्धालुओं को कुंभ मेले से जोड़ने में भी मदद मिलेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: गोरखपुर में बिना सील वाली मतपेटी पर बवाल, लखनऊ में वोटों की संख्या में गड़बड़ी
Live: गोरखपुर में बिना सील वाली मतपेटी पर बवाल, लखनऊ में वोटों की संख्या में गड़बड़ी
कौन हैं सपा में शामिल होने वाले धर्मेंद्र कश्यप? BJP से रहे दो बार सांसद
कौन हैं सपा में शामिल होने वाले धर्मेंद्र कश्यप? BJP से रहे दो बार सांसद
UP MLC Result 2026: लखनऊ में बढ़े वोट, गोरखपुर में बक्से का सील टूटा? मतगणना के बीच कई शिकायतें
UP MLC Result 2026: लखनऊ में बढ़े वोट, गोरखपुर में बक्से का सील टूटा? मतगणना के बीच कई शिकायतें
बरेली: मुस्लिम बुजुर्ग से लगवाए जय श्रीराम के नारे, बचाने आए हिन्दू युवक को भी पीटा
बरेली: मुस्लिम बुजुर्ग से लगवाए जय श्रीराम के नारे, बचाने आए हिन्दू युवक को भी पीटा
Advertisement

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
Instagram पर अब 90 मिनट के वीडियो, YouTube को टक्कर देने की तैयारी
Instagram पर अब 90 मिनट के वीडियो, YouTube को टक्कर देने की तैयारी
Embed widget