एक्सप्लोरर

Haridwar News: हरिद्वार जेल में दो साल बाद रक्षाबंधन मना पाएंगे कैदी, कोरोना के चलते था प्रतिबंध

उत्तराखंड के हरिद्वार जिला कारागार में रक्षाबंधन मनाया जाएगा. यहा राखी के दिन शाम तक बहनें अपने भाइयों से मिलने आ पाएंगी और उन्हें राखी बांध पाएंगी.

Uttarakhand News: हरिद्वार (Haridwar) के जिला कारागार (District Jail) में दो साल के बाद रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) का त्योहार मनाया जाएगा. कोरोना (Corona) के कारण 2020 और 2021 में यह त्योहार नहीं मनाया जा सका था जिसके कारण जेल में बंद भाइयों को बहने राखी नहीं बांध पाई थीं लेकिन इस बार बिना किसी पांबदी के रक्षाबंधन मनाया जाएगा. इसके लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. 

जेल में बंद हैं 1200 से अधिक कैदी

आपको बता दें कि जिला कारागार में लगभग 1250 से अधिक पुरुष और 60 के करीब महिलाएं कैदी बंद हैं. इतनी बड़ी संख्या को रक्षा बंधन का आयोजन किसी चुनौती से कम नहीं है इसलिए अभी से ही त्योहार की तैयारी शुरू कर दी गई है. वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्य ने बताया कि 2 साल बाद जिला कारागार में रक्षाबंधन का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा जिसके लिए सभी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. त्योहार मनाने के लिए जेल में कोई खास समय तय नहीं किया गया है. उस दिन देर शाम तक भी बहनें अपने भाइयों को राखी बांध सकेंगी. हमारा प्रयास है कि कारागार आ रही बहनों और भाइयों को किसी भी तरह की दिक्कत या परेशानी ना हो और वे सुखद अनुभव लेकर जाएं. 

Hapur Crime: हापुड़ में पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, इतना सामान किया बरामद

देशभर की जेलों में राखी के दिन ऐसी तैयारी की जाती है ताकि लोग जेल में बंद अपने भाई या बहन से मिलने आ सकें. बता दें कि पिछले साल कोरोना के कारण कई कैदी राखी नहीं मना पाए थे. वहीं कुछ जेलों में राखी पर जेल आने वाली बहनों के लिए आरटीपीसीआर टेस्ट कराना जरूरी था जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी केवल उन्हें ही जेल के अंदर जाने की इजाजत मिली थी. देश भर में सावन पूर्णिमा के दिन 11 अगस्त को रक्षा बंधन मनाया जाना है. 

ये भी पढ़ें -

UP News: सीएम योगी-रामगोपाल यादव की मुलाकात पर सपा के पुराने सहयोगियों ने पूछे तीखे सवाल, 'चुपके-चुपके पक रही खिचड़ी...'

रोहित सिखौला 2004 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. राजनीतिक, क्राइम और धार्मिक खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बीजेपी के 'हर घर तिरंगा' अभियान की होगी शुरुआत, CM योगी समेत कई नेता रहेंगे मौजूद
बीजेपी के 'हर घर तिरंगा' अभियान की होगी शुरुआत, CM योगी समेत कई नेता रहेंगे मौजूद
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
उत्तराखंड में 15 अगस्त तक LPG ई-KYC जरूरी, वरना बढ़ सकती है परेशानी
उत्तराखंड में 15 अगस्त तक LPG ई-KYC जरूरी, वरना बढ़ सकती है परेशानी
मथुरा में आज होगा कारसेवा का ऐलान, चित्रगुप्त पीठ पर महायज्ञ का आयोजन
मथुरा में आज होगा कारसेवा का ऐलान, चित्रगुप्त पीठ पर महायज्ञ का आयोजन

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
How to Set UPI AutoPay: बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
Relationship Tips: छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
Embed widget