एक्सप्लोरर

Haridwar News: आदेश के बाद भी बिना मास्क घूम रहे लोग, श्रद्धालुओं के साथ प्रशासन भी लापरवाह

कोरोना के मामले उत्तराखंड में भी एक बार फिर से बढ़ने लगे हैं. इसकी को देखते हुए हरिद्वार में भी मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है. लेकिन इसके बाद भी श्रद्धालु बिना मास्क के घूमते नजर आ रहे हैं.

Uttarkhand News: दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR) में लगातार कोरोना (Corona) के मामले बढ़ते जा रहै हैं. जिसको लेकर वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (World Health Organization) ने भी चिंता व्यक्त की है. बढ़ते मामलों को लेकर कई राज्यों ने भी मास्क पहनने का आदेश जारी करने के लिए जिला प्रशासन को आदेश जारी किया गया है. जहां पर जरूरत हो वहां का प्रशासन अपने स्तर पर महामारी को रोकने के लिए आदेश जारी कर सकते हैं. कोरोना के मामले उत्तराखंड (Uttarakhand) में भी एक बार फिर से बढ़ने लगे हैं. इसकी को देखते हुए हरिद्वार (Haridwar) में भी मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है.

श्रद्धालु दिखे लापरवाह
कोरोना की संभावित चौथी लहर भी आने वाली है. लेकिन लोग इसके प्रति सजग होने के बजाय लापरवाह होते नजर आ रहे हैं. धर्मनगरी हरिद्वार में जिला प्रशासन ने मास्क पहनना अनिवार्य तो कर दिया है लेकिन लोग कोरोना से एहतियात बरतते हुए मास्क पहनने के प्रति सजग नजर नहीं हो रहे हैं. बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालु बिना मास्क के धर्मनगरी के बाजारों में और गंगा घाटों में घूम रहे हैं. ऐसे में पुलिस और प्रशासन केवल आदेश करने तक सीमित नजर आ रहा है. 

Agra News: राजा की मंडी रेलवे स्टेशन और चामुंडा देवी मंदिर के बीच जमीन विवाद ने पकड़ा तूल, दोनों कर रहे अपने-अपने दावे

क्या बोले श्रद्धालु?
आदेश का पालन कराने के लिए कोई तैयार नहीं है. लोगों में जरा भी डर और जागरूकता नहीं है. बिना मास्क के घूमने वाले लोगों के कारण कोरोना संक्रमण के बढ़ने का भी खतरा बना हुआ है. जब हमने यात्रियों से जानकारी ली तो श्रद्धालुओं का कहना है कि हमे ऐसा कोई आदेश की जानकारी नहीं है. ऐसे में अब कौन इस आदेश का पालन करवाएगा कहीं पहले की तरह महामारी रोकने को लेकर जद्दोजहद तो नहीं करनी पड़ेगी.

क्या बोले सिटी मजिस्ट्रेट?
वहीं सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के द्वारा आदेश जारी हुआ है कि जो भी व्यक्ति मास्क नहीं लगाता है, उससे 500 रुपये जुर्माना वसूला जाएगा. सभी संबंधित अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है. मैं स्वयं भी इसमें अभियान चलाकर, साथ में नगर निगम की टीम और पुलिस की टीम के साथ छापेमारी की जाएगी. जो भी बिना मास्क के पाया जाएगा उससे जुर्माना वसूला जाएगा. साथ ही बताया कि जनता को मास्क लगाने के प्रति जागरूक भी किया जाएगा. जो भी व्यक्ति हर की पौड़ी और गंगा घाटों के आसपास के क्षेत्रों मास्क नहीं लगाएगा, उससे जुर्माना भी वसूला जाएगा.

ये भी पढ़ें-

UP Congress President: यूपी प्रदेश अध्यक्ष के लिए दलित या ब्राह्मण चेहरे की तलाश में कांग्रेस, इन नामों की है चर्चा

रोहित सिखौला 2004 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. राजनीतिक, क्राइम और धार्मिक खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
मुजफ्फरनगर में बारिश का कहर, कच्चे मकान की छत गिरी; 4 बच्चों सहित एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
मुजफ्फरनगर में बारिश का कहर, कच्चे मकान की छत गिरी; 4 बच्चों सहित एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
UP Weather: यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
Meerut News: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
मेरठ: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget