एक्सप्लोरर

BJP सांसद ने कानून व्यवस्था पर खड़े किए सवाल, कहा- 'बदमाशों को मिल रही शरण'

Uttarakhand News: उत्तराखंड में बढ़ते अपराध को लेकर हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कानून व्यवस्था पर कई सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने कहा कि प्रदेश में लो एंड ऑर्डर ठीक नहीं चल रहा है.

Uttarakhand News: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार से सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने एक बार फिर से राज्य सरकार पर निशाना साधा है. त्रिवेंद्र सिंह रावत का कहना है कि उत्तराखंड बदमाशों का शेल्टर बनता जा रहा है. यहां पर बदमाशों को शरण मिल रही है. त्रिवेंद्र सिंह रावत के इस बयान के बाद एक बार फिर से राजनीतिक भूचाल आना तय है.

बता दें कि कल मसूरी पहुंचे पूर्व सीएम और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड बदमाशों के लिए शरण स्थल बन रहा है. लॉ एंड ऑर्डर ठीक नहीं चल रहा है. त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि मुझे यह स्वीकार करने में कोई भी गुरेज नहीं है कि उत्तराखंड में अपराध बढ़ रहे हैं और पुलिस को पुलिस का काम करना चाहिए. मैं कहता हूं कि पुलिस सरकार भी होती है और नहीं भी होती है.

बढ़ते अपराध को लेकर भड़के हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत

त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि पुलिस को निरपेक्ष होकर निर्भय होकर काम करना चाहिए. अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, जिसके लिए पुलिस बनाई गई है. कुछ अपराधियों के खिलाफ एक्शन हुए, कुछ अपराधो में अपराधी भी पाकड़ में आए हैं. इसमें कोई शक नहीं है, लेकिन जो खौफ गुंडे बदमाशो में होना चाहिए वो नहीं दिख रहा है. हमारे पड़ोसी राज्य (उत्तरप्रदेश) में दबंगई से कूटा जा रहा है. गुंडा तत्वों को असामाजिक तत्वों को इनको दबंगई से कूटा जा रहा है, और वो गुंडे बदमाश उत्तराखंड में शेल्टर कर रहे हैं, फिर वही होता है कहावत है न चोर चोरी से जाय सीनाजोरी से न जाए.

सांसद रावत ने कहा कि बदमाशों को यहां शेल्टर मिलता है. यहां भी बदमाशो के दिलो में खौफ पैदा होना चाहिए. पुलिस का जिससे अपराधी यहां घुसने की हिम्मत न करें. उसको लगना चाहिए कि मैं यहां घुसूंगा तो यहां से सुरक्षित वापस नहीं जाऊंगा. ये अपराधियों को लगना चाहिए. पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के इस बयान के बाद एक बार फिर से राजनीति गरमाई हुई दिखाई दे रही है.

त्रिवेंद्र सिंह रावत के बयान पर कांग्रेस ने दी प्रतिक्रिया 

त्रिवेंद्र सिंह रावत के इस बयान के बाद कांग्रेस की प्रतिक्रिया भी सामने आई है. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन महरा का कहना है कि हम बिल्कुल त्रिवेंद्र सिंह रावत के बयान से इत्तेफाक रखते हैं और अच्छा है कि इस सच्चाई को त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बड़ा दिल दिखाते हुए कबूल किया है. सरकार का बिल्कुल भी पुलिस प्रशासन पर और अपने अधिकारियों पर काबू नहीं है. अभी हमने देखा कि हरिद्वार में एक नौजवान को पुलिस ने किस तरह से प्रताड़ित किया, जिससे उसकी मौत हो गई. 

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन महरा ने कहा कि हमने देखा कि उधम सिंह नगर में एसएसपी खुलेआम कहता है कि मैंने अपराधियों का ठेका नहीं ले रखा है. या फिर हमने देखा कि कैसे उत्तराखंड के जंगलों में लाशें मिलती थी, जो बाद में उत्तर प्रदेश की बताई जाती थीं. यह बिल्कुल सच है कि अपराधियों के लिए उत्तराखंड शरण स्थल बना हुआ है. उत्तराखंड सरकार का अपने अधिकारियों पर कोई भी काबू नहीं है. अधिकारी बेलगाम हो चुके हैं और पुलिस प्रशासन पूरी तरह से फेल साबित हो रहा है. 

ये भी पढ़ें: नोएडा पहुंचे अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ी, सूरजपुर की मस्जिद में पढ़ी जुमे की नमाज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, बोल्डर गिरने से 6 घंटे रुका पैदल मार्ग
केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, बोल्डर गिरने से 6 घंटे रुका पैदल मार्ग
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget