एक्सप्लोरर

Mahant Narendra Giri Death: बीजेपी सांसद का बड़ा बयान, बोले- महंत नरेंद्र गिरी ने नहीं की आत्महत्या, हुई है हत्या 

Sakshi Maharaj in Haridwar: साक्षी महाराज (Sakshi Maharaj) ने कहा कि सुसाइड नोट फर्जी है. महंत नरेंद्र गिरी (Mahant Narendra Giri) ने आत्महत्या नहीं की है, उनकी हत्या हुई है. 

Sakshi Maharaj Reaction Over Mahant Narendra Giri Death:  धर्मनगरी हरिद्वार (Haridwar) में आज स्वामी वामदेव (Swami Vamdev) की मूर्ति का अनावरण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में शिरकत करने पूरे देश से साधु-संत हरिद्वार पहुंचे. उन्नाव से सांसद और संत साक्षी महाराज (Sakshi Maharaj) भी हरिद्वार पहुंचे और स्वामी वामदेव मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में शिरकत की. इस दौरान सांसद साक्षी महाराज ने हाल ही में अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि (Mahant Narendra Giri) की आत्महत्या मामले में अपना वक्तव्य रखा. साक्षी महाराज के अनुसार महंत नरेंद्र गिरि ने आत्महत्या (Suicide) नहीं की है उनकी हत्या (Murder) हुई है. साक्षी महाराज ने इस दौरान महंत नरेंद्र गिरि के सुरक्षा कर्मियों पर प्रश्न चिन्ह लगाते हुए गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने सीबीआई (CBI) से इस मामले में दूध का दूध और पानी का पानी करने की मांग भी की. 

महंत नरेंद्र गिरी ने आत्महत्या नहीं की है
स्वामी वामदेव महाराज की मूर्ति के अनावरण कार्यक्रम में शिरकत करने हरिद्वार पहुंचे सांसद और संत साक्षी महाराज ने कहा कि अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मेरे परम मित्र महंत नरेंद्र गिरी बहादुर थे और वो कभी आत्महत्या के बारे में सोच नहीं सकते. उन्होंने कहा कि उनके द्वारा सुसाइड नोट पर ही प्रश्न उठाया गया है, सुसाइड नोट फर्जी है. महंत नरेंद्र गिरी ने आत्महत्या नहीं की है, उनकी हत्या हुई है. 

सीबीआई दूध का दूध और पानी का पानी करे
साक्षी महाराज ने कहा कि ''मैं धन्यवाद करना चाहूंगा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का कि साधु-संतो और हमने इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की थी, जिसकी सिफारिश मुख्यमंत्री द्वारा कर दी गई है. सीबीआई इसमें दूध का दूध और पानी का पानी करे ताकि महंत नरेंद्र गिरी के हत्यारे पकड़े जाएं. मैं और कुछ संत सीबीआई डायरेक्टर से मिलकर इस मामले के जल्द खुलासे का आग्रह करेंगे.''

25 करोड़ की संपत्ति बेची थी
साक्षी महाराज का ये भी कहना है कि इस मामले में जो भी हो, ये भी सुनने में आया है कि महंत नरेंद्र गिरि ने कुछ दिन पहले 25 करोड़ की संपत्ति बेची थी. इसमें क्या हुआ है, क्या नहीं हुआ है इस सब का पर्दाफाश सीबीआई की तरफ से किया जाएगा. इस घटना में कई बिंदु जांच के पहलू में आते हैं. साक्षी महाराज ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि मेरे पास वाइ प्लस सुरक्षा है तो मेरे सुरक्षा कर्मियों का दायित्व बनता है कि मुझे कोई खरोंच ना लगे, ठीक इसी तरह महंत नरेंद्र गिरि के पास भी एक दर्जन से ज्यादा सुरक्षाकर्मी थे उसके बाद भी महंत नरेंद्र गिरि की हत्या हो गई ऐसा क्यों हुआ, इसका उत्तर कौन देगा.

ये भी पढ़ें:

UP Politics: ओवैसी बोले- सपा, बसपा कांग्रेस की चुप्पी का मतलब समझे मुसलमान, एक होकर करना होगा वोट

Yogi Cabinet Expansion: यूपी में योगी मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, जानें- कौन हैं शपथ लेने वाले नए 7 मंत्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव को पसंद नहीं आया सीएम योगी आदित्यनाथ का अयोध्या में दिया ये बयान, कहा- पराजय काल...
अखिलेश यादव को पसंद नहीं आया सीएम योगी आदित्यनाथ का अयोध्या में दिया ये बयान, कहा- पराजय काल...
हापुड़ में बिना सुरक्षा किट नाले में उतारे गए सफाईकर्मी, नगर पालिका पर नियमों की अनदेखी के आरोप
हापुड़ में बिना सुरक्षा किट नाले में उतारे गए सफाईकर्मी, नगर पालिका पर नियमों की अनदेखी के आरोप
राम मंदिर ट्रस्ट का पहला CEO कौन होगा? कमेटी मेंबर ने बताया- किसको नियुक्त करना होगी प्राथमिकता
राम मंदिर ट्रस्ट का पहला CEO कौन होगा? कमेटी मेंबर ने बताया- किसको नियुक्त करना होगी प्राथमिकता
CM योगी के हनुमानगढ़ी में नमाज वाले बयान पर सपा की पहली प्रतिक्रिया, कहा- देश किसी एक धर्म...
CM योगी के हनुमानगढ़ी में नमाज वाले बयान पर सपा की पहली प्रतिक्रिया, कहा- देश किसी एक धर्म...

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget