एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: अखाड़ा परिषद ने मणिपुर हिंसा के दोषियों को फांसी देने की मांग की, सीमा हैदर पर दिया ये बयान

Akhada Parishad on Manipur Violence: अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत रविन्द्र पुरी ने मणिपुर मामले की कड़ी आलोचना करते हुए, सरकार को दोषियों को कड़ी सजा देनी चाहिए जिससे ऐसा करने वालों को सबक मिले.

Haridwar News: मणिपुर (Manipur) में इन दिनों दो समुदाय में तनाव है. बीते दिनों एक समुदाय विशेष के लोगों ने दूसरे समुदाय के दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर उनकी परेड कराई. इसको लेकर पूरे देश में जबरदस्त गुस्सा है. महिलाओं के साथ शर्मशार करने वाली इस घटना पर साधु संतों ने नाराजगी जताई है. संतों की सर्वोच्च संस्था अखाड़ा परिषद (Akhada Parishad) ने मामले में तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. इसको लेकर अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविन्द्र पुरी (Mahant Ravindra Puri) ने मणिपुर में हुई घटना के आरोपियों को चौराहे पर फांसी देने की मांग की है.

अखाड़ा परिषद अध्यक्ष रविन्द्र पुरी ने कहा कि हमारे देश में नारी को देवी के रूप में पूजा जाता है. ऐसी घटनाओं से देश को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शर्म का सामना करना पड़ रहा है. इस तरह की घटनाओं की कहीं पुनरावृत्ती ना हो इसलिए केंद्र और राज्य सरकारों को इसके दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए, जिससे दोषियों को एक सबक मिले. दरअसल कुकी समुदाय की दो महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने की घटना वीडियो वायरल हुआ था. पुलिस ने ये वीडियो 4 मई का बताया था. इस वीडियो को देखकर देश भर में लोगों ने एकसुर में विरोध शुरू कर दिया. 

सचिन को सीमा हैदर को बहलाना फुसलाना नहीं चाहिए- महंत रवींद्र पुरी

महंत रवींद्र पुरी ने पाकिस्तान से हिंदुस्तान आई सीमा हैदर पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि सीमा हैदर का हिंदुस्तान में आना वह तो ठीक है. उन्होंने आगे कहा कि मैं समझता हूं सीमा हैदर से जो प्रेम करने वाला है उसको किसी शादीशुदा औरत को बहलाना फुसलाना नहीं चाहिए क्योंकि वह 4 बच्चों की मां है और पहले से ही शादीशुदा है. महंत रवींद्र पुरी ने कहा कि शादीशुदा पर डोरे डालना हमारी सनातन परंपरा में अच्छा नहीं माना जाता है. सीमा हैदर का घर पहले से ही बसा हुआ है, ऐसे में किसी का घर उजाड़ना अच्छी बात नहीं है.

सीमा हैदर की हो जांच- महंत रवींद्र पुरी

संतों की सर्वोच्च संस्था अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष ने कहा कि हमारे हिंदुस्तान में ऐसे कई केस हुए हैं, जहां शादीशुदा महिलाओं के साथ प्रेम का ड्रामा हो रहा है, यह उचित नहीं है. सीमा हैदर से प्रेम करने वाले सचिन को भी मैं यही कहना चाहता हूं. उन्होंने सचिन को नसीहत करते हुए कहा कि यह अच्छा नहीं है, आपने उसका घर उजाड़ दिया. मैं यही कहना चाहूंगा उसकी (सीमा हैदर) जांच हो कि जासूस है या नहीं, या फिर प्रेम का जादू है ये सब चीजें जल्द ही सामने आ जाएगा.

ये भी पढ़ें: Seema Haider News: 'पाकिस्तान गई तो मारी जाऊंगी', सीमा हैदर ने पीएम मोदी और सीएम योगी से लगाई ये गुहार

रोहित सिखौला 2004 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. राजनीतिक, क्राइम और धार्मिक खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हापुड़ के अस्पताल में लगी आग, AC में शॉर्ट सर्किट से ब्लास्ट
हापुड़ के अस्पताल में लगी आग, AC में शॉर्ट सर्किट से ब्लास्ट
अखिलेश यादव से नाराज आजम परिवार! कहा- 'CM नहीं PM बनना चाहते हैं'
अखिलेश यादव से नाराज आजम परिवार! कहा- 'CM नहीं PM बनना चाहते हैं'
रामदास अठावले का ओवैसी को जवाब, 'PM मोदी की उम्र भले बढ़ रही हो...'
रामदास अठावले का ओवैसी को जवाब, 'PM मोदी की उम्र भले बढ़ रही हो...'
गुरु पूर्णिमा पर सीएम योगी की पाती, जनता को समझाया पर्व का महत्व
गुरु पूर्णिमा पर सीएम योगी की पाती, जनता को समझाया पर्व का महत्व

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Monsoon Session LIVE: संसद में पेपर लीक पर पेश होगा बिल, बवाल की तैयारी में विपक्ष
LIVE: संसद में पेपर लीक पर पेश होगा बिल, बवाल की तैयारी में विपक्ष
रामदास अठावले का ओवैसी को जवाब, 'PM मोदी की उम्र भले बढ़ रही हो...'
रामदास अठावले का ओवैसी को जवाब, 'PM मोदी की उम्र भले बढ़ रही हो...'
मुज्तबा खामेनेई बोले- हिजबुल्लाह की रक्षा हमारी जिम्मेदारी
मुज्तबा खामेनेई बोले- हिजबुल्लाह की रक्षा हमारी जिम्मेदारी
‘ये बच्चा वापस नहीं आने देगा’, वैभव पर इरफान ने क्या कुछ कहा
‘ये बच्चा वापस नहीं आने देगा’, वैभव पर इरफान ने क्या कुछ कहा
'जना नायकन' ने संडे को मचाई तबाही, करुप्पु को पछाड़ बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जना नायकन' ने संडे को मचाई तबाही, करुप्पु को पछाड़ बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
CJP प्रोटेस्ट के बाद 100 से ज्यादा छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा ने कहा- 'उन्हें छोड़ दें वरना...'
CJP प्रोटेस्ट के बाद 100 से ज्यादा छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा ने कहा- 'उन्हें छोड़ दें वरना...'
जर्मनी में रहने वाले भारतीय ने बताया यूरोप की बेहतर जिंदगी का राज, वीडियो ने छेड़ी बहस
जर्मनी में रहने वाले भारतीय ने बताया यूरोप की बेहतर जिंदगी का राज, वीडियो ने छेड़ी बहस
Seltos के सामने नई Tekton, किसका पलड़ा भारी?
Seltos के सामने नई Tekton, किसका पलड़ा भारी?
Embed widget