एक्सप्लोरर

UP Election 2022: BJP में शामिल हो चुके मुलायम सिंह यादव के समधी का बड़ा हमला, रामगोपाल यादव पर लगाए ये आरोप

UP Elections: हरिओम यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी दलाल और चाटुकारों से घिरी हुई है और इस पार्टी की दुर्गति के जिम्मेदार रामगोपाल यादव हैं.

UP Assembly Election 2022: मुलायम सिंह यादव के रिश्ते में समधी लगने वाले और तीन बार के विधायक हरिओम यादव ने समाजवादी पार्टी से बगावत करके बीजेपी ज्वाइन की है और बीजेपी ने उन्हें सिरसागंज से प्रत्याशी बनाया है जहां से वो वर्तमान में समाजवादी पार्टी के विधायक हैं. हरिओम यादव ने रामगोपाल यादव पर जमकर भड़ास निकाली. बता दें कि रामगोपाल यादव समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव हैं और अखिलेश यादव के बाद पार्टी में सबसे ताकतवर नेता हैं. 

सपा की दुर्गति के जिम्मेदार रामगोपाल- हरिओम
हरिओम यादव ने निशाना साधते हुए कहा समाजवादी पार्टी में अब काफी बदलाव हो चुका है. अब यह पार्टी दलाल और चाटुकारों से घिरी हुई है और इस पार्टी की दुर्गति का जिम्मेदार रामगोपाल यादव हैं. रामगोपाल यादव की वजह से अखिलेश यादव ने अपने पिता मुलायम सिंह यादव का अपमान किया था. उन्होंने यह भी कहा कि अब तक समाजवादी पार्टी से उनका नाता नेताजी मुलायम सिंह यादव की वजह से था. अब इस पार्टी में पहले जैसी बात नहीं रही है. समाजवादी पार्टी में आज पुराने नेताओं की कद्र नहीं रही है, उसके पीछे रामगोपाल यादव की साजिश है.

रामगोपाल भस्मासुर की तरह- हरिओम
हरिओम यादव ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि फिरोजाबाद की सभी सीटें रामगोपाल यादव और उनके बेटे पूर्व सांसद अक्षय यादव ने पैसे लेकर बेच दी हैं. उन्होंने कहा कि अगर मैं झूठ बोल रहा हूं तो मेरे आरोपों की जांच सीबीआई से करा ली जाए. सच का सच और झूठ का झूठ सामने आ जाएगा. हरिओम यादव ने आगे कहा रामगोपाल यादव भस्मासुर की तरह हैं और एक दिन अखिलेश यादव जरूर रोएंगे.

रामगोपाल ने मेरा टिकट कटवाया- हरिओम
हरिओम यादव यहां भी नहीं रुके और उन्होंने आगे कहा मैं समाजवादी पार्टी में था, यह मैंने पाप किया है और मैं इसके लिए क्षेत्र की जनता से माफी मांगता हूं. उन्होंने कहा, रामगोपाल यादव ने अखिलेश यादव को अपने चक्रव्यूह में फंसा लिया है और रामगोपाल यादव पार्टी को बर्बाद करके ही दम लेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि मेरी टिकट कटवाने के पीछे रामगोपाल यादव और उनके बेटे अक्षय यादव का हाथ है.

सपा 100 सीटों ने नीचे रहेगी
हरिओम ने आरोप लगाया कि अक्षय यादव ने अखिलेश यादव से यह भी कहा कि अगर हरिओम यादव को टिकट दी गई तो मैं आत्महत्या कर लूंगा. रामगोपाल यादव एक-एक करके सैफई परिवार के लोगों का ही नुकसान कर रहे हैं और अपर्णा यादव ने जिस तरह से पार्टी छोड़ी है, उसे समझा जा सकता है नेताजी के समझाने के बावजूद अखिलेश यादव ने उनकी एक नहीं सुनी है. कुछ लोग घूंट पीकर पार्टी से जुड़े हुए हैं और ऐसे में मैं दावा करता हूं कि समाजवादी पार्टी 100 सीटों से नीचे रहने वाली है.

शिवपाल को स्टार प्रचारक नहीं बनाने के पीछे रामगोपाल-हरिओम
हरिओम यादव ने कहा कि शिवपाल सिंह यादव को स्टार प्रचारक नहीं बनाया गया है उसके पीछे भी रामगोपाल यादव का हाथ है और ऐसे में रामगोपाल यादव अखिलेश यादव को गुमराह कर रहे हैं और पार्टी का नुकसान कर रहे हैं. बता दें कि हरिओम यादव ने 12 जनवरी को बीजेपी का दामन थामा था और वे मुलायम सिंह यादव के रिश्ते में समधी लगते हैं. फिरोजाबाद जिले के कद्दावर नेता हरिओम यादव शिकोहाबाद और सिरसागंज सीट से समाजवादी पार्टी के तीन बार के विधायक हैं और इस बार बीजेपी ने उन्हे सिरसागंज सीट से उतारा है.

ये भी पढ़ें:

रामपुर में नवाबों की रियासत बनाम आजम खान की सियासत का घमासान, क्या सपा का किला टूटेगा?

कानून व्यवस्था को लेकर CM योगी आदित्यनाथ का दावा- आज अपराधी यूपी छोड़कर भाग रहे हैं, जनता नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'घबराइए मत आपकी समस्या का समाधान होगा', जनता दर्शन में बोले CM योगी
'घबराइए मत आपकी समस्या का समाधान होगा', जनता दर्शन में बोले CM योगी
अखिलेश यादव को CM बनाने की मन्नत, 150 KM की दंडवत यात्रा पर निकला युवक
अखिलेश यादव को CM बनाने की मन्नत, 150 KM की दंडवत यात्रा पर निकला युवक
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे फिर कई जगह से घंसा, बरसात में पानी भी भरा
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे फिर कई जगह से घंसा, बरसात में पानी भी भरा
सपा के साथ आएंगे बृजभूषण शरण सिंह? अखिलेश यादव के नेता ने बढ़ाया सस्पेंस
सपा के साथ आएंगे बृजभूषण शरण सिंह? अखिलेश यादव के नेता ने बढ़ाया सस्पेंस

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
जहीर खान की सेलेक्टर्स को 2 टूक, कहा- मोहम्मद शमी जरूर खेले वर्ल्ड कप
जहीर खान की सेलेक्टर्स को 2 टूक, कहा- मोहम्मद शमी जरूर खेले वर्ल्ड कप
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
Relationship Possessiveness: रिश्ता होते ही क्यों पजेसिव हो जाती हैं लड़कियां, समझिए इसका साइंस
रिश्ता होते ही क्यों पजेसिव हो जाती हैं लड़कियां, समझिए इसका साइंस
How to Control Brinjal Pests: बैंगन में कीड़े लग रहे हैं? घर पर ही बनाएं इसकी दवा
बैंगन में कीड़े लग रहे हैं? घर पर ही बनाएं इसकी दवा
Embed widget