एक्सप्लोरर

UP Road Accident: तीन अलग-अलग सड़क हादसों में 6 लोगों की दर्दनाक मौत, मृतकों में तीन भाई भी शामिल

Hardoi Accident: उत्तर प्रदेश के हरदोई में मंगलवार को तीन अलग-अलग सड़क हादसे जानलेवा साबित हुए. अपर पुलिस अधीक्षक नृपेन्द्र ने बताया कि सभी शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है.

UP Road Accident: हरदोई के लिए मंगलवार का दिन अमंगल साबित हुआ. तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला समेत छह लोगों की मौत हो गई. मृतकों में 3 चचेरे भाई शामिल हैं. शादी समारोह से वापसी के दौरान घटनाएं हुई हैं. मल्लावां कोतवाली इलाके में 3 चचेरे भाइयों की मौत हो गई. दूसरी घटना कासिमपुर इलाके में हुई. दो लोगों की मौत होने से इलाके में मातम पसर गया. मंझिला क्षेत्र में भी महिला की मौत हो गयी. पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. 

अलग-अलग सड़क हादसों छह की मौत

माधौगंज थाना क्षेत्र के गांव खुर्दा मदार नगर निवासी ज्ञानेंद्र पुत्र राम खेलावन, लाला पुत्र विनोद, पिंटू पुत्र प्रकाश तीनों एक बाइक पर सवार होकर कल्याणपुर से वापस घर जा रहे थे. मल्लावां कस्बे के कटरा में तेज रफ्तार डंपर ने तीनों को कुचल दिया. हादसे में ज्ञानेंद्र और लाला की मौके पर मौत हो गई और पिंटू गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया. हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने पिंटू को जिला अस्पताल रेफर कर दिया. जिला अस्पताल में इलाज के दौरान पिंटू की भी मौत हो गयी. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर घटना की जानकारी परिजनों को दी और शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया. 

मंगलवार का दिन साबित हुआ अमंगल!

हादसे की दूसरी घटना कासिमपुर क्षेत्र में हुई. ग्राम बिबियापुर निवासी हीरालाल के बेटे की बारात ताड़ेहार कासिमपुर के लिए सोमवार को धूमधाम से निकली थी. हीरालाल के रिश्तेदार दो युवक एक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे. पाल्हारानी और पिटरिया गांव के बीच बेकाबू ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी. टक्कर लगने से दोनों बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गए. घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना और सण्डीला भर्ती कराया गया. हालत गंभीर होने पर एक को हरदोई और संडीला वाले घायल को लखनऊ रेफर कर दिया गया.


UP Road Accident: तीन अलग-अलग सड़क हादसों में 6 लोगों की दर्दनाक मौत, मृतकों में तीन भाई भी शामिल

इलाज के दौरान 17 वर्षीय मनीष पुत्र रामसेवक निवासी अमीरपुर गंभीरपुर थाना बांगरमऊ जिला उन्नाव ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया. 21 वर्षीय अनूप पुत्र मायाराम निवासी पल्लेपार थाना कासिमपुर की लखनऊ में मौत हो गई. तीसरी घटना मंझिला थाना इलाके में हुई. ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई. महिला भाई के साथ बाइक से जा रही थी. अपर पुलिस अधीक्षक नृपेन्द्र ने बताया कि सभी शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

UP News: यूपी में ड्रग्स माफिया पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी, यहां बनेगा नया NCB जोन, फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगा फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीलभीत SIR मामला: पहले हटाया, अब FIR, 2 SDM कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 3 घिरे
पीलभीत SIR मामला: पहले हटाया, अब FIR, 2 SDM कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 3 घिरे
पीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई
पीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई
बाराबंकीः UP MLC चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, 72 बूथों पर 23 अक्टूबर को होगा मतदान
बाराबंकीः UP MLC चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, 72 बूथों पर 23 अक्टूबर को होगा मतदान
CM धामी का निशाना, 'जनादेश का सम्मान करना नहीं जानती कांग्रेस'
CM धामी का निशाना, 'जनादेश का सम्मान करना नहीं जानती कांग्रेस'

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
Embed widget