एक्सप्लोरर

UP Election 2022: सपा ने 2 विधानसभा सीटों पर देवरानी-जेठानी को बनाया प्रत्याशी, बहुत दिलचस्प होने जा रहा है मुकाबला

हरदोई की सांडी विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी ने ऊषा वर्मा को और गोपामऊ विधानसभा से राजेश्वरी देवी को अपना प्रत्याशी घोषित कर चुनावी मैदान में उतारा है.

UP Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश में इन दिनों विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर राजनीतिक हलचल तेज है. सभी पार्टियों के प्रत्याशी नामांकन कराने कलक्ट्रेट पहुंच रहे हैं. इस दौरान हरदोई जिले में एक दिलचस्‍प तस्‍वीर निकलकर सामने आई है. सपा ने हरदोई की 2 विधानसभा सीटों पर देवरानी-जेठानी को अपना प्रत्‍याशी बनाया है. जेठानी-देवरानी दोनों एकसाथ नामांकन कराने पहुंचीं और  नामांकन दाखिल किया.

एक सांसद तो एक रह चुकी हैं विधायक
हरदोई की सांडी विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी ने ऊषा वर्मा को और गोपामऊ विधानसभा से राजेश्वरी देवी को अपना प्रत्याशी घोषित कर चुनावी मैदान में उतारा है. ऊषा वर्मा पहले भी कई बार सांसद और मंत्री रह चुकी हैं. उनकी देवरानी राजेश्‍वरी देवी भी पहले विधायक रह चुकी हैं. ये दोनों प्रत्याशी देवरानी-जेठानी हैं. दोनों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया. ऊषा और राजेश्‍वरी हरदोई के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री दिवंगत परमाई लाल की बहू हैं. 

राजेश्वरी देवी ने क्या कहा
सपा प्रत्याशी राजेश्वरी देवी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को धन्यवाद देते हुए कहा कि पहले भी मुलायम सिंह ने हमको और ऊषा को चुनाव लड़ाया और अब राष्ट्रीय अध्यक्ष ने हम दोनों पर विश्वास कर दोबारा मैदान में उतारा है. जनता के बीच में हम पहले से जा रहे हैं. जनता के भरोसे पर हमको दोबारा टिकट दिया गया है और हम सीट जीतकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का काम करेंगे. हरदोई में चौथे चरण में 23 फरवरी को मतदान होगा. देखना दिलचस्प होगा कि देवरानी जेठानी अपनी अपनी विधानसभा में कैसा प्रदर्शन करेंगी.

ये भी पढ़ें:

UP-Punjab Election 2022: और चढ़ेगा चुनावी पारा, पंजाब की 117 सीटों के साथ-साथ यूपी की 59 सीटों पर नामांकन का आज आखिरी दिन

UP Election 2022: मुनव्वर राणा के पलायन वाले बयान से उन्नाव में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी, अब बेटी ने दी ये प्रतिक्रिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: चेहल्लुम जुलूस को पुलिस की तैयारी पूरी, पुख्ता इंतजाम
लखनऊ: चेहल्लुम जुलूस को पुलिस की तैयारी पूरी, पुख्ता इंतजाम
बांकीपुर-दतिया रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले, 'लड्डू तो BJP के अंदर भी...'
उपचुनाव रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले- लड्डू तो BJP के अंदर भी बंट रहे
CM योगी ने आलम बदी को दी श्रद्धांजलि, 21 पूर्व विधायकों को भी किया याद
CM योगी ने आलम बदी को दी श्रद्धांजलि, 21 पूर्व विधायकों को भी किया याद
जौहर यूनिवर्सिटी: ध्वस्तीकरण पर रोक जारी, 10 Aug को अगली सुनवाई
जौहर यूनिवर्सिटी: ध्वस्तीकरण पर रोक जारी, 10 Aug को अगली सुनवाई

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
बांकीपुर-दतिया रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले, 'लड्डू तो BJP के अंदर भी...'
उपचुनाव रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले- लड्डू तो BJP के अंदर भी बंट रहे
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
Embed widget