एक्सप्लोरर

Hardoi News: हरदोई में ट्रेन से उतरते और चढ़ते वक्त भिड़े दो पक्ष, जमकर चले लाठी डंडे, जंग का मैदान बना स्टेशन

Hardoi News: जीआरपी थानाध्यक्ष ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर मारपीट का मामला है, वहां पर यात्रियों से भी मारपीट हुआ है, जिसमें 151 में कार्रवाई जीआरपी थाने में की गई है, कुछ को चोटें भी आई हैं.

Hardoi News: यूपी के हरदोई रेलवे स्टेशन पर किसान एक्सप्रेस पर चढ़ते समय दो पक्षों में विवाद हो गया, जिसके बाद स्टेशन परिसर अखाड़े में तब्दील हो गया. यही नहीं दोनों पक्षों के लोगों ने पास से डंडे उठाकर एक दूसरे पर ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया. इस दौरान करीब 20 मिनट तक दोनों पक्ष एक दूसरे को दौड़ा-दौड़ाकर हमले करते रहे. स्टेशन पर हंगामें की सूचना पाकर जीआरपी और आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंच गए, और दोनों पक्षों के करीब 10 लोगों को हिरात में ले लिया है. इनमें से कुछ को हल्की फुल्की चोटें भी आई हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. 

हुआ ये कि टडियावा थाना के गंगा गांव निवासी प्रेम परमानंद राजेश अपने साथ कुछ महिलाएं व बच्चों के साथ फिरोजपुर से नौकरी करके वापस घर आ रहे थे. सोमवार को जब ये सभी किसान एक्सप्रेस से हरदोई रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म-3 पर उतर रहे थे, तभी इसी ट्रेन में जाने के लिए हरपालपुर थाना क्षेत्र के शेखपुर निवासी अवधेश, रजत, रामू, शुभम, सानू अपने रिश्तेदार जौनपुर निवासी रामचंद्र को छोड़ने के लिए रेलवे स्टेशन आए थे. यहां पर किसान एक्सप्रेस पर चढ़ते और उतरते हुए दोनों पक्षों में विवाद हो गया. 

दोनों पक्षों में चलने लगे लाठी-डंडे

देखते ही देखते ये विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने पास में पड़े लाठी डंडे उठा लिए और एक दूसरे पर हमला करने लगे और एक-दूसरे को दौड़ा-दौड़ा कर पीटने लगे. इसके बाद तो रेलवे स्टेशन का माहौल जंग के मैदान में तब्दील हो गया. करीब 20 मिनट तक इस तरह दोनों पक्षों के लोग एक दूसरे पर हमला करते रहे और एक दूसरे को लाठी डंडों से दौड़ाते हुए दिखाई दिए, जिससे अफरा तफरी मच गई. 

हंगामे सूचना मिलते ही आरपीएफ व जीआरपी मौके पर पहुंचे और तत्काल हालात पर काबू पाया और दोनों पक्षों की ओर से करीब 10 लोगों को हिरासत में ले लिया. हंगामे में घायल हुए लोगों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है. 

जीआरपी थानाध्यक्ष ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर मारपीट का मामला है, वहां पर यात्रियों से भी मारपीट हुआ है, जिसमें 151 में कार्रवाई जीआरपी थाने में की गई है और कुछ लोगों को चोटे भी लगी थीं, जिनका इलाज जिला चिकित्सालय में कराया जा रहा है, पकड़े गए सभी लोगों पर शांति भंग के आरोप में कार्रवाई की जा रही है. 

ये भी पढ़ें- Uttarkashi News: DM और एसपी ने पुरोला का दौरा किया, लोगों से शांति की अपील की, 17वें दिन भी दुकानें बंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोरखपुर में बनेगा 9वां कल्याण मंडपम, मिलेंगी मॉडर्न सुविधाएं
गोरखपुर में बनेगा 9वां कल्याण मंडपम, मिलेंगी मॉडर्न सुविधाएं
लखनऊ: हिरासत में लिए गए NSUI कार्यकर्ता, लोकतंत्र की हत्या का लगाया आरोप
लखनऊ: हिरासत में लिए गए NSUI कार्यकर्ता, लोकतंत्र की हत्या का लगाया आरोप
पल्लवी पटेल का चुनाव आयोग पर निशाना, चुनाव आयुक्त को बताया BJP का एजेंट
पल्लवी पटेल का चुनाव आयोग पर निशाना, चुनाव आयुक्त को बताया BJP का एजेंट
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
CJP प्रोटेस्ट: 'अब उन्हें तय करना है कि...', अभिजीत दीपके से ऐसा क्यों बोली दिल्ली पुलिस?
CJP प्रोटेस्ट: 'अब उन्हें तय करना है कि...', अभिजीत दीपके से ऐसा क्यों बोली दिल्ली पुलिस?
जिम्बाब्वे ने भारत दौरे के लिए किया टीम का ऐलान, 16 अक्टूबर को पहला मैच
जिम्बाब्वे ने भारत दौरे के लिए किया टीम का ऐलान, 16 अक्टूबर को पहला मैच
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- '...फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत'
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- '...फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत'
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Rust On Iron Kadhai: लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
Embed widget