एक्सप्लोरर

ओमप्रकाश राजभर का बड़ा बयान, बोले- असदुद्दीन ओवैसी से ज्यादा खतरनाक है बीजेपी

यूपी के हरदोई में ओमप्रकाश राजभर ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि ओवैसी से ज्यादा खतरनाक बीजेपी है. राजभर ने कहा कि ये सरकार उधोगपतियों को लाभ पहुंचा रही है.

हरदोई: उत्तर प्रदेश के हरदोई में संडीला पहुंचे भारतीय सुहेलदेव समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार उद्योगपतियों को बढ़ावा दे रही है और किसान परेशान हैं. असदुद्दीन ओवैसी और शिवपाल यादव के समर्थन को लेकर उन्होंने कहा कि उन्होंने जो मोर्चा बनाया है उसे लेकर सभी परेशान हैं. राजभर ने कहा कि वो शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे मुद्दों को लेकर यूपी में काम कर रहे हैं ऐसे में जो उनके साथ आना चाहते हैं उनका स्वागत है.

बनाया गया है मोर्चा संडीला में पत्रकार वार्ता के दौरान ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि उन्होंने भागीदारी संकल्प मोर्चा बनाया है जिसमें 9 लीडर एकत्र हुए है. इनमें बाबू सिंह कुशवाहा, प्रेमचन्द्र प्रजापति, बाबूराम पाल, रामसागर बिंद, रामकरण कश्यप, अनिल चौहान, कृष्णा पटेल, असदुद्दीन ओवैसी को मिलाकर एक मोर्चा बनाया है जो 2022 में 423 सीटों पर चुनाव लड़ेगा.

2022 में सरकार बनाएंगे राजभर ने कहा कि अभी तक वंचित समाज से लोडर बनाए जाते हैं. वोट दिलाकर जब विकास की बात आती है तो इन लोडरों की जुबान बन्द हो जाती है. लेकिन, हम लोडर नहीं लीडर बनाने की कवायद में हैं. उन्होंने कहा कि हिन्दू-मुस्लिम में नफरत नहीं, हम शिक्षा, स्वास्थ्य, नौकरी और रोजगार की बात करते हुए सरकार बनाने के प्रयास में हैं और यूपी में मुफ्त शिक्षा स्वास्थ्य देकर 2022 में सरकार बनाएंगे.

ओवैसी से ज्यादा खतरनाक बीजेपी है असदुद्दीन ओवैसी खतरनाक बोलते हैं इसको लेकर ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि ओवैसी से ज्यादा खतरनाक बीजेपी है. राजभर ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा था देश नहीं बिकने दूंगा लेकिन रेलवे, बैंक, एयरपोर्ट, एलआईसी, कोयला खदान समेत 28 विभाग बेच दिए और ओवैसी ने क्या बेचा. उन्होंने कहा कि ये भी कहा गया था कि देश के किसानों की आय दोगुनी करेंगे लेकिन आय दोगुनी होने के बजाए किसानों से यूरिया पर दोगुना पैसा लिया जा रहा. राजभर ने कहा कि ये सरकार उधोगपतियों को लाभ पहुंचा रही है.

केजरीवाल का किया समर्थन विधानसभा में केजरीवाल द्वारा किसान कानून की प्रतियां फाड़ने को लेकर राजभर ने कहा कि केजरीवाल ने जो किया वो ठीक है. हम केजरीवाल के समर्थन में है. ममता बनर्जी की तरफ से ओवैसी को बीजेपी का एजेंट बताने पर ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि आज जब सब एकजुट हो रहे हैं तो ममता बंगाल में, यूपी और देश में बीजेपी परेशान है. अखिलेश यादव से मिलने की बात पर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में समर्थन पर जो भी साथ आए उसका स्वागत है.

ये भी पढ़ें:

हाथरस केस: जानिए- किस आधार पर CBI ने दाखिल की चार्जशीट, कौन सी धारा लगाई?

शामली: पॉपकॉर्न बेचने वाले ने SDM से लगाई गुहार, बोला- मेरी शादी करा दो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोजगार की नई राह खोल रही योगी सरकार, गन्ना विभाग का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
रोजगार की नई राह खोल रही योगी सरकार, गन्ना विभाग का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
लखनऊ में शहीद पथ पर बनेगा 23km लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर, लोगों को मिलेगा बड़ा फायदा
लखनऊ में शहीद पथ पर बनेगा 23km लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर, लोगों को मिलेगा बड़ा फायदा
Uttarakhand Ka Mausam: 17 जुलाई तक बारिश का दौर जारी, इन जिलों के लिए अलर्ट; जानें अपने शहर का हाल
उत्तराखंड में 17 जुलाई तक बारिश का दौर, इन जिलों के लिए अलर्ट; जानें अपने शहर का हाल
ज्ञानवापी मामले में अंजुमन इंतजामिया ने किया इस फैसले से किनारा, अब आगे क्या होगा?
ज्ञानवापी मामले में अंजुमन इंतजामिया ने किया इस फैसले से किनारा, अब आगे क्या होगा?

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UNSC का फिर अस्थायी सदस्य बनेगा भारत? इस देश के साथ होगा मुकाबला, एस जयशंकर ने शुरू किया प्रचार
UNSC का फिर अस्थायी सदस्य बनेगा भारत? इस देश के साथ होगा मुकाबला, एस जयशंकर ने शुरू किया प्रचार
नागपुर महानगरपालिका के गार्डन में ही उगा दी गांजे की फसल! सोचा कौन ही देखेगा? वीडियो से हड़कंप
नागपुर महानगरपालिका के गार्डन में ही उगा दी गांजे की फसल! सोचा कौन ही देखेगा? वीडियो से हड़कंप
भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब
भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
Rats In House: क्या चूहों ने कर दिया है नाक में दम? देखें बिना जहर के घर से बाहर खदेड़ने की जादुई ट्रिक
क्या चूहों ने कर दिया है नाक में दम? देखें बिना जहर के घर से बाहर खदेड़ने की जादुई ट्रिक
हर महीने खूब बिक रही Maruti की ये हाइब्रिड कार, अब कंपनी दे रही 2 लाख का डिस्काउंट
हर महीने खूब बिक रही Maruti की ये हाइब्रिड कार, अब कंपनी दे रही 2 लाख का डिस्काउंट
Embed widget