एक्सप्लोरर

हाथरस केस: जानिए- किस आधार पर CBI ने दाखिल की चार्जशीट, कौन सी धारा लगाई?

सीबीआई ने आरोपियों के पॉलीग्राफी टेस्ट, मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल के आधार पर चार्जशीट दाखिल की है.

लखनऊ: हाथरस के बूलगड़ी गांव में 14 सितंबर को दलित लड़की के साथ हुए बलात्कार व उसके बाद इलाज के दौरान हुई उसकी मौत के बाद पूरे देश से आक्रोश की आवाज उठी थी. पीड़िता की मौत के बाद यूपी सरकार ने जांच सीबीआई को सौंपी जिसके बाद सीबीआई ने 11 अक्टूबर को केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की. आज सीबीआई ने मामले की चार्जशीट हाथरस जिला न्यायालय में सीबीआई द्वारा नियुक्त इन्वेस्टिगेटिव ऑफिसर सीमा पाहूजा ने दाखिल कर दी.

चार्जशीट में लगी कई धारा

सीबीआई ने आज न्यायालय को सौंपी चार्जशीट में IPC की धारा 302 यानी कि हत्या, 376 बलात्कार, 376D सामूहिक बलात्कार, 376A समेत SC/ST एक्ट की धारा 3(2)(v) के तहत केस दर्ज किया हैं. सीबीआई ने आरोपियों के पॉलीग्राफी टेस्ट, मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल के आधार पर चार्जशीट दाखिल की है. अब सीबीआई की जांच रिपोर्ट का सभी को इंतज़ार रहेगा.

क्या था मामला?

हाथरस के बूलगड़ी गांव में पीड़िता गंभीर हालात में अपने ही खेत में मिली थी जिसके बाद परिवार वालो ने गांव के ही रहने वाले संदीप पर पीड़िता के हालात का जिम्मेदार बताते हुए केस दर्ज कराया था. पीड़िता को पहले अलीगढ़ के एक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था जिसके बाद हालात बिगड़ने पर उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां पर इलाज के दौरान पीड़िता की मौत हो गयी थी.

लड़की के बयान को बनाया मुख्य आधार

पीड़िता लड़की ने इलाज के दौरान 22 सितंबर को एक वीडियो में गांव के ही रहने वाले 4 लड़को पर गैंग रेप का आरोप लगाया था. जिसके बाद लोकल पुलिस ने संदीप, रवि, लवकुश और रामू को बतौर अभियुक्त गिरफ्तार कर लिया था. अब सीबीआई ने पीड़िता के बयान को डाइंग डिक्लेरेशन माना है जो कि आगे आरोपियों को सजा दिलाने के लिए काफी अहम हैं.

मौत के बाद देश भर से उठी थी आवाज

पीड़िता की मौत के बाद लोकल पुलिस ने आनन फानन में देर रात पीड़िता का अंतिम संस्कार कर दिया था. जिसके बाद देश भर से आक्रोश की आवाज उठी थी और कई राजनेता भी पीड़िता के परिवार से मिलने पंहुचे थे. यूपी सरकार ने जांच के लिए पहले एसआईटी का गठन किया था लेकिन बढ़ते विरोध को देखते हुए परिवार की मांग पर सीबीआई जांच की सिफारिश कर दी थी.

ये भी पढ़ें-

कानूनी दांवपेच में फंस सकता है लव जिहाद रोकने का धर्मांतरण अध्यादेश, हाईकोर्ट ने मांगा योगी सरकार से जवाब

हाथरस केस: CBI की चार्जशीट के बाद प्रियंका गांधी बोलीं- सत्यमेव जयते

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
वाराणसी एयर शो की तैयारी पूरी, 25 अक्टूबर को आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
वाराणसी एयर शो की तैयारी पूरी, 25 अक्टूबर को आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget