एक्सप्लोरर

शामली: पॉपकॉर्न बेचने वाले ने SDM से लगाई गुहार, बोला- मेरी शादी करा दो

शामली जिले के कैराना क्षेत्र का रहने वाला और पॉपकॉर्न बेचने वाला गरीब कदीम खान सरकार से अपनी शादी कराने की गुहार लगाता नजर आ रहा है. युवक की शादी के लिए उसके ही परिजनों ने 2 लाख रुपए की मांग की है.

शामली: उत्तर प्रदेश के शामली जिले में पॉपकॉर्न बेचने वाले एक युवक का अनोखा प्रार्थना पत्र देखने को मिला है. युवक ने एसडीएम कैराना से अपनी शादी कराने की गुहार लगाई है. जिस युवक ने एसडीएम से शादी की गुहार लगाई है वो 10 भाई बहनों में सातवें नंबर का है. पॉपकॉर्न बेचने वाले युवक का शादी के लिए लिखा गया पत्र वायरल हो रहा है. जिसमें युवक के पास दो लाख रुपए न होने की वजह से उसका शादी का सपना टूट गया है. क्योंकि, युवक की शादी के लिए उसके ही परिजनों ने 2 लाख रुपए की मांग की है. अब युवक बिना शादी के होटल पर खाना खा रहा है और कपड़े भी खुद ही धो रहा है.

कदीम खान ने लगाई शादी की गुहार जिस देश में गंगा रहता है. अपने इस फिल्म का एक गाना सुना होगा 'मेरी शादी करवाओ...मेरी शादी करवाओ' अब हम अपको एक ऐसे ही युवक की कहानी बता रहे हैं, जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे. एक तरफ तो उत्तर प्रदेश सरकार ने गरीबों की शादी करने की योजना चलाई हुई है. तो वहीं, शामली जिले के कैराना क्षेत्र का रहने वाला और पॉपकॉर्न बेचने वाला गरीब कदीम खान खुद सरकार से अपनी शादी कराने की गुहार लगाता नजर आ रहा है.

इस वजह से टूट रहा है सपना कदीम चाहता है कि उसके जीवनयापन में अब उसका साथ निभाने वाली धर्मपत्नी साथ में हो. लेकिन युवक का ये सपना महज दो लाख रुपए की वजह से टूटता नजर आ रहा है. क्योंकि, युवक से खुद उसके ही परिजनों ने शादी कराने के लिए 2 लाख रुपए की मांग की है. युवक कैराना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अफगानान का रहने वाला है.

परिवार में 6 बहनें ओर 4 भाई हैं कदीम खान लगातार पिछले 10 वर्षों से अपने परिजनों को 100 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से कमाकर देता आ रहा है. ताकि वो अपनी बहन ओर भाई की शादी कराने के बाद खुद की शादी भी कर सके. कदीम के परिवार में 6 बहनें ओर 4 भाई हैं. जिनमें से सभी बहनों और 2 भाइयों की शादी हो चुकी है. 10 भाई बहनों में कदीम खान सातवें नंबर का है.

शादी करना चाहता है कदीम अब कदीम खान चाहता है कि उसकी भी शादी हो जाए. क्योंकि, अब वो जीवनयापन करने के लिए होटल पर खाना खा रहा है और कपड़े भी खुद ही धो रहा है. उसे लगता है कि उसका जीवन बिना पत्नी के अधूरा है. कदीम खान के पास दो लाख रुपए नहीं हैं और शादी करना भी जरूरी है. कदीम खान का सपना टूटता नजर आ रहा है. जिसे लेकर एसडीएम कैराना को एक प्रार्थना पत्र लिखकर शादी की मांग की है.

शामली: पॉपकॉर्न बेचने वाले ने SDM से लगाई गुहार, बोला- मेरी शादी करा दो

कैराना कोतवाली में दिया प्रार्थना पत्र वहीं, जब कदीम को एसडीएम कैराना अपने कार्यालय पर नहीं मिले तो उसने अपना प्रार्थना पत्र कैराना कोतवाली में दे दिया. अब देखना होगा कि गरीबों के लिए उत्तर प्रदेश में सामूहिक विवाह योजना चला रही सरकार कदीम खान के जीवनयापन के लिए उसे जीवन साथी दिलाने में मदद करती है या नहीं.

ये भी पढ़ें:

कानूनी दांवपेच में फंस सकता है लव जिहाद रोकने का धर्मांतरण अध्यादेश, हाईकोर्ट ने मांगा योगी सरकार से जवाब

हाथरस केस: CBI की चार्जशीट के बाद प्रियंका गांधी बोलीं- सत्यमेव जयते

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget