एक्सप्लोरर

Hardoi News: मंत्री कौशल किशोर का मायावती पर बड़ा तंज, कहा- जन्मदिन पर लेती हैं पैसा, जनता ने छोड़ दिया साथ

UP News: केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने कहा कि मायावती कब क्या बोलें कुछ पता नहीं है. डॉ अंबेडकर के मिशन को पूरा करने की बात मायावती कहती थी लेकिन उसे पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ पूरा कर रहे हैं.

Hardoi News: हरदोई (Hardoi) के सीएसएन पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर (Kaushal Kishore) ने बसपा सुप्रीमो मायावती और समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव के साथ तेजस्वी यादव ओवैसी और केजरीवाल पर निशाना साधा और कहा कि यह लोग सिर्फ जनता को गुमराह करते हैं जनहित के कामों पर इनका कोई ध्यान नहीं है और इन्हीं तमाम कारणों के चलते जनता ने लोगों को नकार दिया है. बसपा सुप्रीमो मायावती को लेकर मंत्री ने कहा कि मायावती ने अंबेडकर के साथ धोखा किया है, उनके मिशन के साथ धोखा किया है वह अपने जन्मदिन पर सिर्फ पैसा वसूलती हैं इसलिए लोगों ने इनका साथ छोड़ा और इनकी एक सीट रह गई है.

सीएएन पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह में पहुंचे केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने वहां मौजूद लोगों को नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाया और इस दौरान उन्होंने कहा कि उनका संकल्प है कि नशे से देश को मुक्त कराना है. इसके लिए वह तमाम इस तरह के आयोजन कर रहे हैं. मंत्री कौशल किशोर ने कहा कि युवाओं को नशे की लत लगाने के पीछे इंटरनेशनल साजिश है. इंटरनेशनल साजिशकर्ता युवाओं को नशे की वजह से कमजोर करना चाह रहे हैं ताकि देश कमजोर हो. 

'मायावती ने अंबेडकर के साथ धोखा किया'
मंत्री कौशल किशोर ने आगे कहा कि युवाओं को इस विषय पर सोचना चाहिए और नशे से दूर रहना चाहिए. मायावती के ट्वीट पर पूछे गए सवाल को लेकर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मायावती कब क्या बोलें कुछ पता नहीं है. उन्होंने कहा कि डॉ अंबेडकर के मिशन को पूरा करने की बात मायावती कहती थी लेकिन उससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूरा कर रहे हैं. मायावती ने अंबेडकर के साथ धोखा किया है, उनके मिशन के साथ धोखा किया है वह अपने जन्मदिन पर सिर्फ पैसा वसूलती हैं इसलिए लोगों ने इनका साथ छोड़ा और इनकी एक सीट रह गई है.

ओवैसी के बयान पर कौशल किशोर ने कहा कि यह चुनावी चाल नहीं है जिस प्रकार से कश्मीर में धारा 370 खत्म की गई है. भारत का संविधान लागू किया गया है, वैसे ही पूरे देश में जनता के हितों के कानून लागू होंगे. यूनिफार्म कोड भी धीरे-धीरे लागू किया जाएगा. समाजवादी पार्टी के आरोप पर कौशल किशोर ने कहा कि सपा के आरोप गलत है जो गलत करेगा कानून उसको सजा देगा और जहां भी उप चुनाव हो रहे हैं वहां अमन का साथ देगा. तेजस्वी यादव के बयान को लेकर कौशल किशोर ने कहा कि तेजस्वी यादव गलत बयान बाजी कर रहे हैं.मुस्लिमों को ओवैसी भड़का रहे है पर ओवैसी के भड़काने से मुस्लिम भड़क नहीं रहे हैं और वो बीजेपी के साथ हैं. 

सपा में कानून व्यवस्था बिल्कुल खराब 
अखिलेश यादव के बयान पर कौशल किशोर ने कहा कि समाजवादी पार्टी लोकतंत्र की बात करती है लेकिन वहां लोकतंत्र नहीं चलता है.पहले मुलायम सिंह अखिलेश यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे.अखिलेश लोकतंत्र की बात कर रहे हैं तो आजम खान को ही राष्ट्रीय अध्यक्ष बना देते तो समझा जाता कि वहां लोकतंत्र चल रहा है. जब आजम खान की भैंस चोरी होती है तो पूरी पुलिस लगा दी जाती है और किसी के घर में चोरी होती है तो वहां पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती है. समाजवादी पार्टी की सरकार में कानून व्यवस्था बिल्कुल खराब था. केजरीवाल को लेकर कौशल किशोर ने कहा कि केजरीवाल हिंदुत्व नहीं जनता को गुमराह कर रहे हैं. गुजरात में इनका गुमराह करने वाला खेल नहीं चलेगा. जनता समझ चुकी है और गुजरात को ही छोड़ दीजिए जब दिल्ली में चुनाव होगा तो यह पैदल होंगे और सरकार बीजेपी की बनेगी.

यह भी पढ़ें:-

Azam Khan News: आजम खान की सजा के बाद बीजेपी पर अखिलेश यादव ने फिर साधा निशाना, कहा- 'पक्षपात सबसे बड़ा अन्याय'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gorakhpur News: CM योगी की बड़ी सौगात, 697 करोड़ की सड़क परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी की बड़ी सौगात, 697 करोड़ की सड़क परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: विपक्ष पर भड़के CM योगी, 'लगता है कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने पूरे...'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: विपक्ष पर भड़के CM योगी, 'लगता है कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने पूरे...'
Basti News: मुंबई में उजड़ गया पूरा परिवार, इमारत गिरने से मां समेत 4 मासूम बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम
मुंबई में उजड़ गया पूरा परिवार, इमारत गिरने से मां समेत 4 मासूम बच्चों की मौत, बस्ती में पसरा मातम
Explained: UP गवर्नर बोलीं- 'लड़कियां पढ़ाई के समय प्रेग्नेंट...', जबकि 15 साल में 9.2% घटी ग्रोथ, कैसे गलत साबित हुईं राज्यपाल?
UP गवर्नर बोलीं- लड़कियां पढ़ाई के समय प्रेग्नेंट! जबकि 15 साल में 9.2% घटी दर, कैसे गलत साबित?

वीडियोज

Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!
Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
Embed widget