एक्सप्लोरर

Hardoi News: शादीशुदा प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी की संदिग्ध हालत में मौत, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Hardoi Police: एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि घर में जहरीला पदार्थ मिला है. प्रतीत होता है जहरीला पदार्थ पीने से मौत हुई है. फिलहाल परिजन आ रहे हैं तहरीर मिलने पर कार्यवाई की जाएगी.

Hardoi Crime News: हरदोई (Hardoi) के सांडी इलाके में फर्रुखाबाद से शादीशुदा प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया. बताया जाता है कि दोनों को आपस में मिलता देख महिला के पति ने प्रेमी की पिटाई कर दी थी और उसे घर के बाहर खम्भे से बांध दिया गया था. सूचना पर पहुंची डॉयल 112 पुलिस ने उसे गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान प्रेमी की मौत हो गई. मौके पर पहुंची पुलिस मामले के जांच पड़ताल में जुटी है. सूचना पर एसपी ने घटनास्थल का जायजा लिया है. युवक की मौत जहरीला पदार्थ खाने से होने की बात सामने आई है, फिलहाल पुलिस परिजनों की तहरीर मिलने का इन्तजार कर रही है.

फर्रुखाबाद जनपद के एक गांव निवासी पंकज का सांडी थाना क्षेत्र के आदमपुर के रहने वाले प्रतिपाल की पत्नी प्रीति से अफेयर चल रहा था. इनका प्रेम -प्रसंग हिमाचल प्रदेश में एक प्राइवेट फैक्ट्री में कार्य करते समय शुरू होना बताया जा रहा है. इसी दौरान दोनों एक दूसरे के काफी करीब आ गए जिसके बाद दोनों ने साथ जीने मारने की कसमें भी खाई. इसकी भनक जब प्रीति के पति प्रतिपाल को लगी तो वह अपनी पत्नी को लेकर गांव आदमपुर चला आया. वाबजूद इसके दोनों के बीच बात होती रही और प्रेम बढ़ता चला गया.

पुलिस बल मामले के तफ्तीश में जुटा है
बताया गया कि जिसके बाद शादीशुदा प्रेमिका प्रीति ने प्रेमी पंकज को मिलने के लिए घर बुलाया. इस दौरान उसका पति मौजूद था जिसने दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया जिससे आगबबूला हुए पति प्रतिपाल ने उसे लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया, जिससे वह मरणासन्न हालत में हो गया और घर के बाहर खम्भे से बांध दिया. इसके बाद डॉयल 112 को सूचना दी गई.

Watch: 'मैं जानवर हूं, गधा हूं, बंदर हूं', आखिर पुलिस पर भड़कते हुए ऐसा क्यों बोले सपा विधायक

मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रेमी पंकज को सीएचसी में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है. फिलहाल एएसपी, सीओ समेत भारी पुलिस बल मामले के तफ्तीश में जुटा है. मौके पर पहुंचे एसपी ने घटनास्थल का गहनता से जायजा लिया है. एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि घर में जहरीला पदार्थ मिला है. प्रतीत होता है जहरीला पदार्थ पीने से मौत हुई है. फिलहाल परिजन आ रहे हैं तहरीर मिलने पर कार्यवाई की जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
यूपी को मिलेगा अत्याधुनिक आपदा प्रबंधन केंद्र, आज नए मुख्यालय का लोकार्पण करेंगे CM योगी
यूपी को मिलेगा अत्याधुनिक आपदा प्रबंधन केंद्र, आज नए मुख्यालय का लोकार्पण करेंगे CM योगी
'जो खुद को बाबर की संतान मानते हैं, नया भारत उन्हें जवाब देगा', CM योगी का विपक्ष पर हमला
'जो खुद को बाबर की संतान मानते हैं, नया भारत उन्हें जवाब देगा', CM योगी का विपक्ष पर हमला
यूपी: लखनऊ में 'प्रो एक्सपो 2026' का आगाज, युवाओं को मिलेगा बिजनेस और फ्रेंचाइजी का बड़ा मंच
लखनऊ में 'प्रो एक्सपो 2026' का आगाज, युवाओं को मिलेगा बिजनेस और फ्रेंचाइजी का बड़ा मंच

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
पाकिस्तान को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
PAK को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
भोपाल में बारिश के लिए अनोखा टोटका, गधों को थाल भरकर खिलाए गुलाब जामुन, यूजर्स ने लिए मजे
भोपाल में बारिश के लिए अनोखा टोटका, गधों को थाल भरकर खिलाए गुलाब जामुन, यूजर्स ने लिए मजे
Mopping Tips: पोछा लगाने के बाद भी नहीं महकता घर? पानी की बाल्टी में डालें ये चीज, आ जाएगी खुशबू
पोछा लगाने के बाद भी नहीं महकता घर? पानी की बाल्टी में डालें ये चीज, आ जाएगी खुशबू
Embed widget