एक्सप्लोरर

Hardoi Accident: हरदोई में मौत बनकर छाया घना कोहरा, तीन अलग-अलग सड़क हादसों में हुई 3 की मौत

Hardoi Road Accident: घने कोहरे की वजह से एक हादसे में दो टैंकर आपस में टकरा गए, जिससे टैंकर चालक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं दूसरी हादसे में बाइक सवार पुल की रैलिंग से टकरा गया.

Hardoi Road Accident: यूपी के हरदोई (Hardoi) में मंगलवार का दिन हादसों (Accident) के नाम रहा. कोहरे (Fog) के कारण हुए अलग-अलग हादसों में 3 लोगों की जान चली गई जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है. घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस (Hardoi Police) ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम (Post Mortem) के लिए भेजा है. अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हादसों के कारणों की जांच की जा रही है.

पहला हादसा कोतवाली मल्लावां क्षेत्र में मल्लावां-संडीला मार्ग पर हुआ. यहां दो टैंकरों के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें एक टैंकर चालक की दबकर दर्दनाक मौत हो गई. दरअसल सीतापुर से मिथाइल लादकर तीन टैंकर गुजरात जा रहे थे. जैसे ही ये टैंकर मल्लावां के नहर पुल के पास पहुंचे तभी एक टैंकर ने पीछे से दूसरे टैंकर में टक्कर मार दी, जिसके चलते टैंकर चालक चेनाराम की दर्दनाक मौत हो गई. चेनाराम राजस्थान के जैसलमेर फसनोएडा थाना क्षेत्र के रहने वाले थे, घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने टैंकर के केबिन से चालक का शव निकाला और घटना की जानकारी परिजनों को दी.

घने कोहरे के वजह से हुआ हादसा
दूसरा हादसा हरपालपुर थाना क्षेत्र में हुआ. यहां अरवल थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव निवासी सुशील तिवारी किसी काम से हरदोई गया था. जहां से वो वापस अपने घर जा रहा था. जैसे ही सुशील हरपालपुर थाना क्षेत्र के शेखापुर नगरिया गांव के पास पहुंचा, उसकी बाइक कोहरे की वजह से अचानक पुल की रेलिंग से टकरा गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. 

पेड़ से टकराई मोटरसाइकिल
तीसरा हादसा अरवल थाना क्षेत्र में हुआ. जहां के कुम्हारन पुरवा गांव निवासी रामवरन राजगीरी का काम करता है. मंगलवार की सुबह वह अपने घर से अपने बेटे राहुल के साथ बाइक पर सवार होकर काम करने के लिए जा रहा था. जैसे ही वह अरवल थाना क्षेत्र के खद्दीपुर राजासाहब गांव के पास पहुंचा उसी समय घने कोहरे की वजह से उसकी बाइक बबूल के पेड़ से टकरा गई. जिससे बाइक सवार रामवरन घायल हो गया और बेटे राहुल की मौके पर ही मौत हो गई.

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वहीं घायल रामवरन को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है हादसों के कारणों की जांच की जा रही है. 

ये भी पढ़ें- Joshimath Sinking: जोशीमठ को लेकर IIT कानपुर के वैज्ञानिकों का डराने वाला दावा, ऐसा हुआ तो मच सकती है तबाही!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'क्या यही लोकतंत्र...', राहुल गांधी- अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर भड़कीं सपा सांसद इकरा हसन
'क्या यही लोकतंत्र...', राहुल गांधी- अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर भड़कीं सपा सांसद इकरा हसन
देहरादून में नर्सिंग स्टाफ का उग्र प्रदर्शन, स्वास्थ्य मंत्री आवास के बाहर 4 महिलाओं ने पिया फिनायल!
देहरादून में नर्सिंग स्टाफ का उग्र प्रदर्शन, स्वास्थ्य मंत्री आवास के बाहर 4 महिलाओं ने पिया फिनायल!
बलिया में सपा महिला शाखा प्रमुख के खिलाफ केस दर्ज, लगे ये आरोप
बलिया में सपा महिला शाखा प्रमुख के खिलाफ केस दर्ज, लगे ये आरोप
'समझौता नहीं, संघर्ष होगा...', छात्रों के मुद्दे पर अखिलेश यादव का मोदी सरकार पर बड़ा हमला
'समझौता नहीं, संघर्ष होगा...', छात्रों के मुद्दे पर अखिलेश यादव का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
Embed widget