एक्सप्लोरर

UP Election 2022: अखिलेश यादव का दावा- CM योगी ने 11 मार्च का टिकट खरीद लिया है, मायावती पर लगाया ये बड़ा आरोप

Akhilesh Yadav Rally: यूपी के हरदोई में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधा. उन्होंने दावा किया कि भाजपा को इन चुनावों में एतिहासिक पराजय मिलने जा रही है.

Akhilesh Yadav in Hardoi: यूपी विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election) के सियासी समर में आज समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने हरदोई में रैली की और सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) पर जमकर हमला बोला. उन्होंने दावा किया कि इन चुनावों में बीजेपी की ऐतिहासिक हार (UP Election Result) होने जा रही है. उन्होंने कहा कि सीएम योगी अपना सामान गोरखपुर ले जाने के लिए ‘पैकर्स एंड मूवर्स’ को बुला लिया है और 11 मार्च का हवाई टिकट भी खरीद लिया है.

सीएम ने बुलाया पीएम यानी 'पैकर्स एंड मूवर्स'

हरदोई के संडीला में सपा गठबंधन के प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश ने दावा किया कि इन चुनावों में भाजपा की ऐतिहासिक पराजय होने जा रही है. उन्होंने कहा कि "अभी सुनने को मिला है कि हमारे सीएम ने पीएम को बुलाया है. पीएम का मतलब पैकर्स एंड मूवर्स से है, जो लोगों के घर के सामान को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाते हैं." उन्होंने कहा कि "हारने वाला पहलवान ही खिसियाता है. आपने बाबाजी की शक्ल देखी है. बताइए उस पर 12 बज गए कि नहीं. अब तो गोरखपुर वाले भी उनके लिए एक गाना गाने लगे हैं. आपने देखा होगा कि प्रधानमंत्री ने जब से उन्हें पैदल किया तब से वह लगे थे कि हम कहां से चुनाव लड़ेंगे लेकिन जनता ने उन्हें अपने घर गोरखपुर भेज दिया और सुनने में आया है कि उन्होंने 11 तारीख की हवाई जहाज का टिकट भी खरीद लिया है." 

भाजपा के खिलाफ जनता में 440 वोल्ट का करंट

अखिलेश यादव ने कहा कि, "भाजपा के लोग नहीं समझ पा रहे हैं कि इनके खिलाफ जनता में 440 वोल्ट का करंट चल रहा है. आपने इनके बयान देखे होंगे जिन नेताओं की भाषा बदली है, वे जनता का समर्थन नहीं पा रहे हैं और इस बार जनता ने इनकी खड़ी कर दी है खटिया, इसीलिए इनके बयान आ रहे हैं घटिया." इसके साथ ही अखिलेश ने बहुजन समाज पार्टी पर भी हमला बोला और कहा कि इस पार्टी को कोई भरोसा नहीं हैं. वो कब किससे जा मिले. 

बसपा के गुरु भाजपा में बैठे हैं

सपा अध्यक्ष ने बसपा के चुनाव निशान हाथी का जिक्र करते हुए कहा, "जो हाथी पर बैठे हैं, वे कहीं भी जा सकते हैं क्योंकि उनके गुरु भाजपा में बैठे हैं." उन्होंने कहा कि "हम बहुमत की सरकार बना रहे हैं. हमने पहले और दूसरे चरण में ही शतक लगा दिया है और तीसरे, चौथे में दूसरा शतक लग जाएगा. बाकी जितने चरण बचेंगे उनमें समाजवादी पार्टी और गठबंधन ऐतिहासिक जीत हासिल करने जा रहा है. इस बार जनता इस बात को लेकर खुद में होड़ कर रही है कि किस चरण में भाजपा को ज्यादा बुरी तरह से हराया जाए."

भाजपा पर लगाया धोखा देने का आरोप

अखिलेश ने भाजपा पर किसानों से छल करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस पार्टी ने साल 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुनी करने का वादा किया था लेकिन वह झूठा साबित हुआ. उल्टा सरकार ने किसानों की खाद की बोरी से पांच किलो खाद चोरी कर ली. शिक्षामित्रों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने ही उनकी सबसे ज्यादा मदद की थी लेकिन पिछले चुनाव में वे भी भाजपा के बहकावे में आ गए थे. उन्होंने वादा किया कि सपा की दोबारा सरकार बनी तो शिक्षामित्रों को स्थाई नौकरी दी जाएगी.

अखिलेश ने किया ये दावा

अखिलेश ने लोगों का आह्वान करते हुए कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश का विधान सभा चुनाव कोई छोटा-मोटा चुनाव नहीं बल्कि देश का सबसे बड़ा चुनाव होने जा रहा है. यह ना सिर्फ इस राज्य का भाग्य बदलेगा बल्कि किसानों और नौजवानों की किस्मत भी बदलेगा. भाजपा ने लगातार झूठ बोलकर जनता को गुमराह किया जबकि समाजवादियों ने हमेशा जनता के लिए काम करके दिखाया है.’’ इससे पहले, सपा गठबंधन के सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने बसपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इस पार्टी के उम्मीदवार गृह मंत्री अमित शाह के यहां तय होते हैं और बसपा दफ्तर में उन्हें चुनाव चिह्न दिया जाता है. इसलिए बसपा को वोट देकर अपना मत बर्बाद न करें. 

ये भी पढ़ें-

UP Election 2022: प्रधानमंत्री ने कहा- 'आतंकियों से हमदर्दी रखते हैं सपा-कांग्रेस', अब प्रियंका गांधी वाड्रा ने दिया यह जवाब

UP Election 2022: अपर्णा यादव समेत मुलायम सिंह यादव परिवार के इन सदस्यों ने नहीं डाला वोट, जानें वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP में 2024 के झटके से उबरने के लिए मिशन 2027 पर बीजेपी की नजर! इन चार मुद्दों पर है खास फोकस
UP में 2024 के झटके से उबरने के लिए मिशन 2027 पर बीजेपी की नजर! इन चार मुद्दों पर है खास फोकस
Ram Mandir Trust Meeting Live: ट्रस्ट की बैठक से पहले सामने आई नृत्यगोपाल दास की चिट्ठी, कहा- पापियों को कड़ी सजा मिले
Live: ट्रस्ट की बैठक से पहले सामने आई नृत्यगोपाल दास की चिट्ठी, कहा- पापियों को कड़ी सजा मिले
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक से पहले अध्यक्ष नृत्यगोपाल दास की चिट्ठी ने मचाई हलचल, किस ओर है इशारा?
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक से पहले अध्यक्ष नृत्यगोपाल दास की चिट्ठी ने मचाई हलचल, किस ओर है इशारा?
फाइनल हो गया नाम! चंपत राय की जगह स्वामी वासुदेवानंद होंगे राम मंदिर ट्रस्ट के नए महासचिव?
फाइनल हो गया नाम! चंपत राय की जगह स्वामी वासुदेवानंद होंगे राम मंदिर ट्रस्ट के नए महासचिव?

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पश्चिम बंगाल में बलात्कार और हत्या के आरोपी की पीट-पीटकर हत्या, बोरी में मिला था 11 साल की मासूम का शव
पश्चिम बंगाल में बलात्कार और हत्या के आरोपी की पीट-पीटकर हत्या, बोरी में मिला था मासूम का शव
UP में 2024 के झटके से उबरने के लिए मिशन 2027 पर बीजेपी की नजर! इन चार मुद्दों पर है खास फोकस
UP में 2024 के झटके से उबरने के लिए मिशन 2027 पर बीजेपी की नजर! इन चार मुद्दों पर है खास फोकस
E20 पेट्रोल का भारत ने भूटान को दिया था ऑफर! क्या है इसका सच, बवाल क्यों, समझें पूरा मामला
E20 पेट्रोल का भारत ने भूटान को दिया था ऑफर! क्या है इसका सच, बवाल क्यों, समझें पूरा मामला
सुनील गावस्कर के 5 बड़े रिकॉर्ड… जो उन्हें बनाते हैं ‘लिटिल मास्टर’, 50 साल बाद भी कायम है ये विश्व कीर्तिमान
सुनील गावस्कर के 5 बड़े रिकॉर्ड… जो उन्हें बनाते हैं ‘लिटिल मास्टर’, 50 साल बाद भी कायम है ये विश्व कीर्तिमान
जानिए कौन थे जसवंत सिंह खालरा, जिनकी बायोपिक 'सतलुज' पर छिड़ा है महासंग्राम
जानिए कौन थे जसवंत सिंह खालरा, जिनकी बायोपिक 'सतलुज' पर छिड़ा है महासंग्राम
OPEC+ देश करेंगे बंपर तेल उत्पादन! क्या भारत में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? जानें इसका गणित
OPEC+ देश करेंगे बंपर तेल उत्पादन! क्या भारत में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? जानें इसका गणित
Mango Shake Vs Aamras: मैंगो शेक या आमरस? जानिए स्वाद और न्यूट्रिशन के मामले में कौन किस पर है भारी?
मैंगो शेक या आमरस? जानिए स्वाद और न्यूट्रिशन के मामले में कौन किस पर है भारी?
खत्म होने वाला है स्मार्टफोन का दौर, कैसे मेटा और गूगल के चश्मे बना रहे अपना बाजार?
खत्म होने वाला है स्मार्टफोन का दौर, कैसे मेटा और गूगल के चश्मे बना रहे अपना बाजार?
Embed widget