एक्सप्लोरर

Watch: हरदोई में शिवलिंग पकड़कर आरोपी ने खाई कसम- 'कभी दारू नहीं पीऊंगा', वायरल हुआ वीडियो

Hardoi Viral Video: उत्तर प्रदेश के हरदोई के एक मंदिर का वीडियो वायरल हो रहा है. स्थानीय लोगों द्वारा दावा किया जा रहा है कि पुलिस एक आरोपी से शिवलिंग को पकड़कर कसम खाने कह रही है.

Hardoi News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के हरदोई (Hardoi) जिले में अजब-गजब कारनामा देखने को मिला है. यहां के पंचदेवरा थाना अंतर्गत एक मंदिर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक आरोपी व्यक्ति शिवलिंग (Shivling) पकड़कर कसम खाता हुआ नजर आ रहा है. इसमें वह कह रहा है कि वह दोबारा गलत काम नहीं करेगा. 

शराबी व्यक्ति ने शिवलिंग को पकड़ रखा है और कह रहा है, ''मैं कभी शराब नहीं पीउंगा, कभी गलत काम नहीं करूंगा.'' इसे हरदोई पुलिस का नया प्रयोग बताया जा रहा है जिसमें आरोपी से कसम खिलवाई जा रही है. 

खुद ही थाने पहुंच गया आरोपी
पंचदेवरा थाना क्षेत्र के कुरारी स्थित बीबी सिंह मेमोरियल बाल विद्यालय में 4 अक्टूबर को स्थानीय निवासी धर्मपाल सिंह आया था. उस पर आरोप है कि वह शराब के नशे में था. वह बच्चों के सामने अभद्र बातें कर रहा था. इस बात का विरोध जब वहां के अध्यापक बसंतलाल ने किया तो धर्मपाल ने उनकी बेरहमी से पिटाई कर दी, जिसके बाद स्कूल प्रशासन मामले की शिकायत लेकर थाने पहुंचा. शिकायत के बाद पुलिस एक्टिव हुई और आरोपी की तलाश की गई लेकिन वह नहीं मिला, आरोपी खुद ही थाने पहुंच गया. 

पुलिस ने कहा- हमने नहीं खिलवाई कसम
पीड़ित बसंतलाल ने बताया कि जब आरोपी थाना आया तो थाना अध्यक्ष विद्यासागर पाल ने उससे कहा कि वह मंदिर में शिवलिंग पकड़कर कसम खाए कि दोबारा शराब नहीं पिएगा और न ही ऐसी हरकत करेगा. आरोपी ने शिवलिंग पकड़कर कसम खाई जिसके बाद दोनों पक्षों का समझौता हो गया. एएसपी नृपेन्द्र कुमार ने बताया कि इस मामले में दोनों पक्षों द्वारा आपस में समझौता कर लिया गया है. जहां तक ये बात है कि पुलिस द्वारा शिवलिंग पर कसम खिलाई गई है. इस संबंध में अभी तक सबूत नहीं मिला है.

य़े भी पढ़ें-  गेट फांदकर JPNIC के अंदर पहुंचे अखिलेश यादव, जय प्रकाश नारायण की मूर्ति पर किया माल्यार्पण, देखें तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम में BJP सांसद भोला सिंह का नाम, जानें कौन हैं?
नितिन नवीन की नई टीम में BJP सांसद भोला सिंह का नाम, जानें कौन हैं?
नितिन नवीन की नई टीम में यूपी से 8 नेता, स्मृति ईरानी का बढ़ा कद
नितिन नवीन की नई टीम में यूपी से 8 नेता, स्मृति ईरानी का बढ़ा कद
नितिन नवीन की टीम में यूपी से इस मुस्लिम नेता को मिली जगह
नितिन नवीन की टीम में यूपी से इस मुस्लिम नेता को मिली जगह
2 साल बाद खत्म हुआ स्मृति ईरानी का वनवास, नितिन नवीन की टीम में मिली नई जिम्मेदारी
2 साल बाद खत्म हुआ स्मृति ईरानी का वनवास, नितिन नवीन की टीम में मिली नई जिम्मेदारी

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
नितिन नवीन की नई टीम में यूपी से 8 नेता, स्मृति ईरानी का बढ़ा कद
नितिन नवीन की नई टीम में यूपी से 8 नेता, स्मृति ईरानी का बढ़ा कद
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Embed widget