एक्सप्लोरर

Hamirpur: हमीरपुर में बाढ़ से मचा हाहाकार, कहीं लोग नाव में सवार तो कहीं रसोई गैस का गोदाम डूबा, 64 गांव हुए प्रभावित

UP News: हमीरपुर में बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है. जिले के 64 गांवों में बाढ़ का असर हुआ है और अभी तक एक सौ पचास परिवारों को सेक्टर होम में भेजा गया है.

Hamirpur News: हमीरपुर (Hamirpur) में यमुना (Yamuna) और बेतवा (Betwa) नदियों में बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है. जिले के 64 गांवों में बाढ़ का असर हुआ है और अभी तक एक सौ पचास परिवारों को सेक्टर होम में भेजा गया है. लोग बाढ़ की विभीषिका से जूझ रहे हैं और कहीं लोग नाव में सवार होकर पानी से निकल रहे हैं तो कहीं रसोई गैस का गोदाम ही पानी में डूब गया है. चारों तरफ पानी हो पानी है और अभी दोनों नदियों का जल स्तर दो मीटर तक और बढ़ने वाला है. तब तो हालात और भी खराब होने वाले है.

बाढ़ से हालात हुए बद से बदतर 
बाढ़ से दो दिनों में हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं, यहां यमुना खतरे के निशान से तीन मीटर ऊपर तो बेतवा दो मीटर ऊपर बह रही है. ऐसे में प्रशासन अभी दोनों नदियों का जलस्तर दो मीटर और बढ़ने की बात कह रहा है. प्रशासन के अनुसार हमीरपुर तहसील क्षेत्र में 64 गांव प्रभावित हैं, तो वहीं डेढ़ सौ परिवारों को शेल्टर होम में शिफ्ट किया गया है. जबकि लगातार प्रशासन और नगरपालिका की टीम बाढ़ ग्रसित क्षेत्रों से लोगों को निकालने में लगी है. हमीरपुर के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी बाढ़ 1983 में आई थी तब दोनों नदियों का जलस्तर 108 को पार किया था. उसके बाद 2021 में भी बाढ़ ने प्रलय मचाया था और नदियां 107 मीटर को पार कर गईं थीं.

बाढ़ से 64 गांव प्रभावित
फिलहाल जिलाधिकारी की तरफ से कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है. जबकि हमीरपुर सदर एसडीएम ने अपनी तहसील क्षेत्र के 64 गांव प्रभावित होने की बात कही है. सदर एसडीएम रविन्द्र सिंह ने बताया कि डेढ़ सौ परिवारों को शेल्टर होम में पहुंचाया जा चुका है. जिसमें भोला का डेरा, चूरामन का डेरा, केसरिया का डेरा, जरैली, डिग्गी, चंदुलीतीर, अमिरता डेरा, बेतवा घात, यमुना घाट, गौरादेवी के लोग हैं. एसडीएम ने यह भी बताया कि जो-जो एरिया प्रभावित हो रहे हैं, वहां-वहां लोगों को शेल्टरहोम में शिफ्ट किया जा रहा है. जहां लोगों को पका हुआ भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है. तो वहीं लगातार बांधों से पानी छोड़े जाने की वजह से अभी दोनों नदियों का जलस्तर दो मीटर और बढ़ सकता है.

ये भी पढ़ें:-

UP Politics: यूपी में 'रम और व्हिस्की' से 'औरंगजेब' तक पहुंची सियासी लड़ाई, बीजेपी और सपा में मचा घमासान, जानिए वजह

UP News: सीएम योगी के OSD की सड़क हादसे में मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल, मुख्यमंत्री ने जताया दुख

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी के मंत्री ने बताई 'PDA' की परिभाषा, अखिलेश पर साधा निशाना
योगी के मंत्री ने बताई 'PDA' की परिभाषा, अखिलेश पर साधा निशाना
Exclusive: 2027 में किसकी होगी जीत? बृजभूषण शरण सिंह ने बढ़ा दिया सस्पेंस
2027 में किसकी होगी जीत? बृजभूषण शरण सिंह ने बढ़ा दिया सस्पेंस
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
अलीगढ़: 50 KM तक कीलों पर 'दंडवत' कांवड़ यात्रा, लोग हैं हैरान
अलीगढ़: 50 KM तक कीलों पर 'दंडवत' कांवड़ यात्रा, लोग हैं हैरान

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget