एक्सप्लोरर

हमीरपुर में सो रहे दंपति पर लोहे की रॉड से हमला, पत्नी की मौत, बेटी को...

अज्ञात हमलावरों ने सोते समय एक दंपति पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया. इस क्रूर हमले में 26 वर्षीय गीता की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.जबकि बच्ची को छुआ भी नहीं.

UP News:  हमीरपुर के राठ कोतवाली क्षेत्र के चिल्ली गांव में गुरुवार देर रात एक सनसनीखेज घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया. अज्ञात हमलावरों ने सोते समय एक दंपति पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया. इस क्रूर हमले में 26 वर्षीय गीता की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका 30 वर्षीय पति अनिल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. अनिल को प्राथमिक उपचार के बाद उरई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है.

हैरानी की बात यह है कि घटना के दौरान दंपति के साथ सो रही उनकी तीन साल की बेटी जाह्नवी को हमलावरों ने छुआ तक नहीं.

ये है मामला

पुलिस के अनुसार, यह खौफनाक वारदात उस समय हुई जब पूरा गांव गहरी नींद में था. प्रारंभिक जांच में संभावना जताई जा रही है कि चोरी की नीयत से घर में घुसे बदमाशों ने दंपति की नींद खुलने पर लोहे की रॉड से उन पर ताबड़तोड़ हमला किया. गीता के सिर पर गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, अनिल कुमार को गंभीर हालत में पहले राठ सीएचसी ले जाया गया, जहां से उसे उरई मेडिकल कॉलेज भेजा गया.

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही राठ कोतवाली पुलिस, डॉग स्क्वाड और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची. कोतवाल रामआसरे सरोज ने घटनास्थल की बारीकी से जांच शुरू की और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए कब्जे में लिया. एसपी डॉ. दीक्षा शर्मा ने भी घटनास्थल का दौरा किया और जांच का जायजा लिया. उन्होंने बताया कि पुलिस की कई टीमें मामले की तह तक जाने के लिए काम कर रही हैं. सभी संभावित पहलुओं पर जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा करने का दावा किया गया है.

स्थानीय लोगों में दहशत

शोर और चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए. गीता के चचेरे भाई यशवंत ने घटना पर दुख जताते हुए बताया कि बदमाशों ने बेरहमी से हमला किया, लेकिन मासूम जाह्नवी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया. इस घटना ने पूरे गांव में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है.

कारण तलाश रही पुलिस

पुलिस का मानना है कि हमलावरों का मकसद चोरी हो सकता है, लेकिन दंपति के जागने पर उन्होंने हत्या जैसा जघन्य अपराध कर डाला. हालांकि, हमलावरों ने बच्ची को न छूने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है. पुलिस फॉरेंसिक साक्ष्यों और स्थानीय लोगों के बयानों के आधार पर हमलावरों की तलाश में जुट गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव के लिए BSP के 100 उम्मीदवार तैयार! मायावती करेंगी नामों का ऐलान
यूपी चुनाव के लिए BSP के 100 उम्मीदवार तैयार! मायावती करेंगी नामों का ऐलान
'महिला सुरक्षा की आवाज बनें...' शारदीय नवरात्रि पर सीएम योगी की पाती
'महिला सुरक्षा की आवाज बनें...' शारदीय नवरात्रि पर सीएम योगी की पाती
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
यूपीः किसानों की मदद को आगे आई योगी सरकार, आंधी-तूफान से गिरे पेड़ों को लेकर निर्देश
यूपीः किसानों की मदद को आगे आई योगी सरकार, आंधी-तूफान से गिरे पेड़ों को लेकर निर्देश

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Embed widget