₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
विदेशी लड़की ने अपनी पोस्ट में लिखा कि लोकल बस में सफर करना उनके लिए एकदम असली और देसी भारत को महसूस करने जैसा था. पूरी बस सवारियों से खचाखच भरी हुई थी और बाहर सड़कों पर गजब की चहल-पहल थी.

भारत की यात्रा पर आने वाले विदेशी पर्यटकों को यहां की विविधता और रंग-बिरंगी संस्कृति खूब भाती है. लेकिन जब बात भारतीय पब्लिक ट्रांसपोर्ट, खासकर सरकारी 'रोडवेज बसों' की हो, तो यह सफर किसी एडवेंचर से कम नहीं होता. इन दिनों एक विदेशी लड़की का सोशल मीडिया पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उसने भारत में पहली बार लोकल बस में सफर करने का अपना बेहद अतरंगी और मजेदार अनुभव साझा किया है. 7 से 8 घंटे की लंबी यात्रा के बाद पीठ दर्द से बेहाल होने के बावजूद विदेशी मैडम का कहना है कि उन्हें इस 'चओस' से प्यार हो गया है.
"ड्राइवर ऐसे चला रहा था जैसे कोई बेहद जरूरी काम हो."
विदेशी लड़की ने अपनी पोस्ट में लिखा कि लोकल बस में सफर करना उनके लिए एकदम असली और देसी भारत को महसूस करने जैसा था. पूरी बस सवारियों से खचाखच भरी हुई थी और बाहर सड़कों पर गजब की चहल-पहल थी. लेकिन सबसे मजेदार बात बस ड्राइवर का अंदाज था. लड़की ने हंसते हुए बताया.. "हमारा ड्राइवर बस ऐसे चला रहा था मानो उसे दुनिया का सबसे जरूरी काम निपटाने जाना हो." इसके अलावा सड़कों पर चालकों का आपस में बहस करना और हॉर्न बजाना मैडम को इतना पसंद आया कि उन्होंने इसे अपनी ट्रिप का बेस्ट पार्ट बता दिया. बस मलाल इस बात का रहा कि वे समझ नहीं पाईं कि लोग एक-दूसरे पर चिल्ला क्यों रहे थे.
View this post on Instagram
8 घंटे का सफर और 90 रुपये का किराया, उड़ गए होश
लंबी यात्रा का जिक्र करते हुए विदेशी पर्यटक ने बताया कि बस की सीटें इतनी सख्त थीं कि 7-8 घंटे एक ही पोजीशन में बैठने के कारण उनकी पीठ की बैंड बज गई. लेकिन जब टिकट का दाम सामने आया, तो उनके होश उड़ गए. मैडम ने बताया कि 7 घंटे के लंबे सफर का किराया महज 1 यूरो (लगभग ₹90 से ₹100 रुपये) था. इतने कम दाम में इतना बड़ा एडवेंचर देखकर वह खुशी से झूम उठीं और बोलीं..."क्या मैं दोबारा इस बस में सफर करूंगी? 100% हां, सिर्फ 1 यूरो में 7 घंटे का सफर, मुझे तो यह डील बेहद पसंद आई."
यह भी पढ़ें: स्कूटी के टकराते ही ट्रक के आगे लटक गई दीदी, जान बचाने का स्टाइल वायरल
सोशल मीडिया पर भारतीयों ने किया स्वागत, बोले- "यह तो सिर्फ ट्रेलर था"
जैसे ही यह पोस्ट इंटरनेट पर आई, भारतीय यूज़र्स ने कमेंट सेक्शन में देसी अंदाज में मैडम का स्वागत किया और खूब मजे लिए. एक यूजर ने लिखा..."मैडम जी, आपने तो असली भारत का स्वाद चख लिया, इसे ही तो असली देसी एडवेंचर कहते हैं." दूसरे यूजर ने चुटकी ली..."1 यूरो में पीठ दर्द और बंपर राइड का फुल पैकेज मिल गया, और क्या चाहिए?"
यह भी पढ़ें: पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल





















