एक्सप्लोरर

Hamirpur News: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ कांस्टेबल का दर्दभरा पोस्ट, कहा- पांच बार पेशी के बावजूद नहीं मिली छुट्टी

UP News: सुमेरपुर थाने में तैनात बीट सिपाही मदन वर्मा ने जीवन राम के नाम से ट्विटर हैंडल बनाया हुआ है. मदन वर्मा ने छुट्टी नहीं मिलने की शिकायत ट्विटर के माध्यम से आलाधिकारियों तक की.

Hamirpur Constable Leave Application on Twitter: हमीरपुर जिले में कांस्टेबल के ट्वीट ने पुलिस महकमे की किरिकरी करा दी. छुट्टी नहीं मिलने की शिकायत कांस्टेबल मदन वर्मा ने ट्वीट के माध्यम से आलाधिकारियों तक पहुंचाई थी. कांस्टेबल का पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. सुमेरपुर थाने में तैनात बीट सिपाही मदन वर्मा ने जीवन राम के नाम से ट्वीटर हैंडल बनाया हुआ है. मदन वर्मा की शिकायत थी कि पांच बार पेशी के बावजूद छुट्टी नहीं मिली. उसने सवाल उठाया कि कार खास को छुट्टी, मुंशी को छुट्टी लेकिन बीट सिपाही को छुट्टी क्यों नहीं? ट्वीटर पर मनोज वर्मा ने अपनी पीड़ा जाहिर की.

कांस्टेबल ने ट्विटर पर जाहिर की पीड़ा

पोस्ट में लिखा गया, "मैं सिपाही केवल तकलीफों में याद आता हूं, दंगों में दिखता हूं, चुनावों में रहता हूं, त्योहारों पर नजर आता हूं लेकिन होली पर छुट्टी नहीं और दिवाली पर छुट्टी को तरसता हूं. एक्सीडेंट होने पर पोस्टमार्टम मैं ही कराता हूं. ड्यूटी ईमानदारी से करता हूं. थाना सुमेरपुर जनपद हमीरपुर में तैनात हूं. छुट्टी की जरूरत है." कांस्टेबल का पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया.


Hamirpur News: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ कांस्टेबल का दर्दभरा पोस्ट, कहा- पांच बार पेशी के बावजूद नहीं मिली छुट्टी

पोस्ट वायरल होने के बाद मिली छुट्टी

आनन फानन में छुट्टी को मंजूर करने का फैसला किया गया. अब पुलिस अधिकारी जांच कर कार्रवाई की बात कर रहे हैं. सिपाही मदन वर्मा ने बताया कि 14 मई को थाना प्रभारी राम आसरे सरोज के सामने पेशी हुई था. मां की तबियत खराब होने पर 17 मई से छुट्टी मांगी थी. लेकिन छुट्टी नहीं दी गई. ग्यारह दिन बाद दोबारा प्रभारी के सामने पेश होने पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया, जबकि अन्य पुलिसकर्मियों को छुट्टी दी गई. परेशानी की हालत में मैंने हमीरपुर पुलिस को ट्विटर पर पोस्ट किया था. पोस्ट वायरल होने के बाद पीआरओ से फोन पर बात हुई और मुझे छुट्टी दे दी गई लेकिन मेरा कार्ड थाना प्रभारी ने जमा करा लिया है.

Watch: मेरठ में 'वंदे मातरम' पर बवाल, नगर निगम शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी और AIMIM नेताओं में मारपीट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगराः महिला कांस्टेबल ने की खुदकुशी, सरकारी आवास में फंदे पर लटका मिला शव
आगराः महिला कांस्टेबल ने की खुदकुशी, सरकारी आवास में फंदे पर लटका मिला शव
शिवा शर्मा मौत केस में श्रद्धा दुबे की ज्यूडिशियल कस्टडी बढ़ी, फोन को लेकर बड़ा खुलासा
शिवा शर्मा मौत केस में श्रद्धा दुबे की ज्यूडिशियल कस्टडी बढ़ी, फोन को लेकर बड़ा खुलासा
यूपी में 1.27 करोड़ हिंदु वोटर्स के नाम गायब? CM योगी के दावे पर अखिलेश ने क्या कहा?
यूपी में 1.27 करोड़ हिंदु वोटर्स के नाम गायब? CM योगी के दावे पर अखिलेश ने क्या कहा?
UP: युवाओं को 1,725 करोड़ की सौगात देंगे CM योगी, 5 जिलों में कौशल विकास केंद्र
UP: युवाओं को 1,725 करोड़ की सौगात देंगे CM योगी, 5 जिलों में कौशल विकास केंद्र

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कांग्रेस शासन में 10 बार हुए SIR', संबित पात्रा बोले- 13 करोड़ वोट कटते तो लोग सड़कों पर होते
'कांग्रेस शासन में 10 बार हुए SIR', संबित पात्रा बोले- 13 करोड़ वोट कटते तो लोग सड़कों पर होते
सचिन पायलट बोले- 'अंपायर ही पक्षपाती हो तो मैच का क्या मतलब'
सचिन पायलट बोले- 'अंपायर ही पक्षपाती हो तो मैच का क्या मतलब'
टेस्ट में बिना ट्रिपल सेंचुरी लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-7 बल्लेबाज
टेस्ट में बिना ट्रिपल सेंचुरी लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-7 बल्लेबाज
Sanjay Gupta Death Live Updates: संजय गुप्ता के निधन पर संजय दत्त समेत भावुक हुए ये सेलेब्स, जानें कब होगा अंतिम संस्कार
लाइव: संजय गुप्ता के निधन पर संजय दत्त समेत भावुक हुए ये सेलेब्स, जानें कब होगा अंतिम संस्कार
INDIA Bloc Jan Mahabhiyog Live: खरगे ने रखा ‘जन-महाभियोग’ का प्रस्ताव, बोले- खतरे में वोट का अधिकार, CEC से नहीं निजी बैर
Live: खरगे ने रखा ‘जन-महाभियोग’ का प्रस्ताव, बोले- खतरे में वोट का अधिकार, CEC से नहीं निजी बैर
'दुकानदार जी, नुकसान आपका, रैली हमारी', महारैली पर BJP ने कांग्रेस पर कसा तंज
'दुकानदार जी, नुकसान आपका, रैली हमारी', महारैली पर BJP ने कांग्रेस पर कसा तंज
CEC के खिलाफ जन-महाभियोग पर थरूर बोले- कोई विकल्प नहीं था, BJP ने दिया ये जवाब
CEC के खिलाफ जन-महाभियोग पर थरूर बोले- कोई विकल्प नहीं था, BJP ने दिया ये जवाब
CLAT 2027 Admission: लॉ की तैयारी वालों के लिए आज आखिरी मौका, CLAT 2027 के लिए ऐसे करें अप्लाई
लॉ की तैयारी वालों के लिए आज आखिरी मौका, CLAT 2027 के लिए ऐसे करें अप्लाई
Embed widget