एक्सप्लोरर

Watch: मेरठ में 'वंदे मातरम' पर बवाल, नगर निगम शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी और AIMIM नेताओं में मारपीट

Meerut Nagar Nikay: मेरठ में नगर निगम के शपथ ग्रहण समारोह में वंदे मातरम को लेकर बीजेपी और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम नेताओं के बीच मारपीट हो गई. इस दौरान जमकर बवाल हुआ.

BJP-AIMIM Leaders Clash: उत्तर प्रदेश के मेरठ (Meerut) में नगर निगम के शपथ ग्रहण समारोह में 'वंदे मातरम' (Vande Matram) को लेकर जमकर बवाल हो गया है. जिसके बाद असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) की पार्टी एआईएमआईएम (AIMIM) के पार्षदों और बीजेपी (BJP) पार्षदों के बीच हाथापाई हो गई. आरोप है कि बीजेपी कार्यकर्ताओं ने एआईएमआईएम को पार्षदों और कार्यकर्ताओं के साथ शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मारपीट की. इस दौरान समारोह में खूब हंगामा देखने को मिला. वहां तैनात पुलिस कर्मियों ने किसी तरह पूरे मामले को शांत किया.

आरोप है कि मेरठ नगर निगम में शपथ समारोह कार्यक्रम चल रहा था. ये समारोह सीसीएसयू में चल रहा था. कार्यक्रम की शुरुआत में राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' गाया गया, जिस पर सीसीएसयू में मौजूद तमाम नेता और कार्यकर्ता राष्ट्रगीत के सम्मान में अपनी सीट से खड़े हो गए, लेकिन एआईएमआईएम के पार्षद और कार्यकर्ता अपनी सीट से खड़े नहीं हुए और वो कुर्सी पर ही बैठे रहे. इस बात पर बीजेपी पार्षदों और कार्यकर्ताओं को गुस्सा आ गया और दोनों पक्षों के बीच बवाल शुरू हो गया.

जंग का मैदान बना शपथ ग्रहण समारोह

देखते ही देखते सीसीएसयू में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह जंग का मैदान बन गया. दोनों दलों के समर्थक और पार्षद आपस में भिड़ गए. इस दौरान सदन में खूब हंगामा हुआ. मामला बढ़ता देख पुलिस ने हालात को संभालने की कोशिश की और किसी तरह एआईएमआईएम और बीजेपी नेताओं को अलग किया. और किसी तरह पूरे हालात को संभाला. तब कहीं जाकर मामला शांत हो सका. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है. जिसमें दोनों पक्षों के बीच जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिल रही है वहीं पुलिस कर्मी लगातार विवाद को सुलझाते दिखाई दे रहे हैं.   

शपथ समारोह के दौरान कार्यक्रम में दो बार वंदे मातरम गाया गया था. एआईएमआईएम नेताओं ने आरोप लगाया है कि बीजेपी पार्षदों ने उनके साथ मारपीट की है. उन्होंने कहा कि वो किसी भी कीमत पर वंदे मातरम नहीं गाएंगे.

ये भी पढे़ं- Sengol In Parliament: स्वामी प्रसाद मौर्य ने छेड़ा नया विवाद, 'सेंगोल' को लेकर उठाए सवाल, बीजेपी पर साधा निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jauhar University: रामपुर में जौहर यूनिवर्सिटी पर सियासत तेज, 8 सांसदों के साथ मैदान में उतरेगी सपा
रामपुर में जौहर यूनिवर्सिटी पर सियासत तेज, 8 सांसदों के साथ मैदान में उतरेगी सपा
महिला सशक्तीकरण से AI तक, राज्यपाल गुरमीत सिंह ने बताया कैसा होगा भविष्य का उत्तराखंड
महिला सशक्तीकरण से AI तक, राज्यपाल गुरमीत सिंह ने बताया कैसा होगा भविष्य का उत्तराखंड
गोरखपुर को CM योगी की बड़ी सौगात, 429 करोड़ का सिक्सलेन फ्लाईओवर शुरू, भगवा रंग में रंगा डिवाइडर
गोरखपुर को CM योगी की बड़ी सौगात, 429 करोड़ का सिक्सलेन फ्लाईओवर शुरू, भगवा रंग में रंगा डिवाइडर
Baliya News: करंट से पिता-पुत्र की मौत पर भड़की BJP विधायक, इंजीनियर का हाथ पकड़ भीड़ के बीच लगाई फटकार
बलिया: करंट से पिता-पुत्र की मौत पर भड़कीं BJP विधायक, इंजीनियर का हाथ पकड़ भीड़ के बीच लगाई फटकार

वीडियोज

NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने
Bollywood News:
DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
Embed widget