एक्सप्लोरर

बीजेपी के खाते में गई हमीरपुर विधानसभा सीट, उपचुनाव में सपा को करारी शिकस्त

हमीरपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी को जीत मिली है। बीजेपी के युवराज सिंह ने सपा प्रत्याशी को मात दी है।

हमीरपुर, एबीपी गंगा। हमीरपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी ने बड़ी जीत दर्ज की है। बीजेपी प्रत्याशी युवराज सिंह ने उपचुनाव में जीत का परचम लहराया है। युवराज सिंह ने सपा प्रत्याशी मनोज प्रजापति को मात दी है। 34 राउंड की गिनती के बाद युवराज सिंह 17 हजार से ज्यादा वोट से आगे चल रहे थे। वहीं, सपा प्रत्याशी मनोज प्रजापति दूसरे नंबर पर चल रहे थे। युवराज सिंह की जीत के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर खुशी का इजहार किया। बतादें कि इस उपचुनाव में विपक्षी दलों के किसी बड़े नेता ने प्रचार नहीं किया था जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद युवराज सिंह के समर्थन में प्रचार किया था।

दांव पर 9 उम्मीदवारों की किस्मत उपचुनाव के लिए 23 सितंबर को वोटिंग हुई थी। उपचुनाव में कुल 9 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे थे। जिनमें बीजेपी से युवराज सिंह, कांग्रेस से हरदीपक निषाद, सपा से मनोज कुमार प्रजापति और बसपा से नौशाद अली शामिल थे। इसके अलावा भाकपा के जमाल आलम मंसूरी, निर्दलीय राजा भइया, हनुमान मिश्रा, सुरेश कुमार वर्मा, सुखपाल सिंह पाल चुनाव लड़ रहे थे।

बतादें कि हमीरपुर सदर विधानसभा की ये सीट भाजपा के खाते में गई थी। जिसमें उम्मीदवार अशोक चंदेल जीतकर विधायक बने थे, लेकिन पांच लोगों के सामूहिक हत्याकांड में दोषी पाये जाने पर अशोक चंदेल को सजा हो गयी। चंदेल को सजा के बाद उसकी विधानसभा सदस्यता रद्द कर दी गई थी और 19 अप्रैल 2019 से ये सीट खाली हो गयी। चंदेल को आजीवन कारावास की सजा मिली है और फिलहाल वो जेल में बंद है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कोई महिला नहीं चाहती...', पति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या ने दिया जवाब
'कोई महिला नहीं चाहती...', पति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या ने दिया जवाब
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, बाप-बेटे की मौत
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, बाप-बेटे की मौत
यूपी में चुनावी सर्वे पर भड़कीं मायावती, कहा- '2007 की तरह फिर...'
यूपी में चुनावी सर्वे पर भड़कीं मायावती, कहा- '2007 की तरह फिर...'
यूपी के युवाओं के योगी सरकार का गिफ्ट, निकली सरकारी नौकरियां
यूपी के युवाओं के योगी सरकार का गिफ्ट, निकली सरकारी नौकरियां

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील, बोले- ‘हमारे कमरे में रात को...’
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
Embed widget