एक्सप्लोरर

UP News: हल्द्वानी की हिंसा के बाद यूपी में अलर्ट, जुमे की नमाज को लेकर पुलिस ने किए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

UP News: उत्तराखंड के हल्द्वानी में 8 फरवरी को हिंसा और आगजनी की घटना हुई थी. गोरखपुर में जुमे की नमाज को देखते हुए पुलिस सतर्क रही. मस्जिदों के बाहर बड़ी संख्या में जवान मुस्तैद रहे.

Haldwani Violence: हल्द्वानी हिंसा के बाद उत्तर प्रदेश अलर्ट मोड में है. गोरखपुर में जुमे की नमाज पर सख्त पहरा रहा. एहतियात के तौर पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई थी. मस्जिदों के बाहर सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था रही. पुलिस के जवान ड्यूटी पर मुस्तैद नजर आए.मुस्लिम बहुल्य इलाकों में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया. शहर की जामा मस्जिद, मदीना मस्जिद, हजरत मुबारक खां शहीद मजार, नक्को शाह बाबा की मजार पर भी विशेष चौकसी बरती गई. रेती रोड, घंटाघर, बक्शीपुर, जाफरा बाजार, घासीकटरा के साथ अन्य मोहल्लों का भी अधिकारियों ने निरीक्षण किया. शांति व्यवस्था बरकरार रखने के लिए अधिकारियों ने सख्त कदम उठाए.

हल्द्वानी हिंसा के बाद उत्तर प्रदेश में अलर्ट

डीआईजी कुलकर्णी ने बताया कि पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से नमाज को सकुशल संपन्न करने के लिए तत्पर रहा. जुमे की नमाज को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती की गई. संवेदनशील इलाके में पुलिस की नजर है. शासन के निर्देश पर सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई थी. हल्द्वानी की घटना से पैदा हुए तनाव को देखते हुए यूपी में भी पुलिस और प्रशासन अलर्ट पर हैं. हर जिले में पुलिस प्रशासन को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं.

गोरखपुर में जुमे की नमाज शांति से संपन्न

कमिश्नर अनिल ढींगरा, डीआईजी, डीएम कृष्णा करुणेश, एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई, सीओ कैंट ट्रेनी आईपीएस अंशिका वर्मा, सीओ कोतवाली गौरव त्रिपाठी भी शांति बनाए रखने के लिए सड़कों पर उतरे. गश्त पर निकले पुलिस अधिकारियों ने सोशल मीडिया की अफवाहों से बचने की अपील की. जुमे की नमाज शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए अधिकारी लोगों से बातचीत करते नजर आए. बता दें कि 8 फरवरी को हल्द्वानी में हिंसा भड़क उठी थी. उपद्रवी तत्वों ने पुलिस, प्रशासन और नगर निगम की टीम पर हमला कर दिया था. पुलिस की सजगता से गोरखपुर में शांतिपूर्वक जुमे की नमाज अदा की गई.

UP News: 'हल्द्वानी घटना के जिम्मेदार सीएम धामी', मौलाना तौकीर रजा ने पीएम मोदी पर भी साधा निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP विधान भवन की बदली तस्वीर, CM योगी ने किया उद्घाटन
UP विधान भवन की बदली तस्वीर, CM योगी ने किया उद्घाटन
मशरूम की खेती करने के लिए ऐसे पाएं 50% सब्सिडी, यहां पढ़ें पूरी जानकारी
मशरूम की खेती करने के लिए ऐसे पाएं 50% सब्सिडी, यहां पढ़ें पूरी जानकारी
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
मूसलाधार बारिश से रुद्रप्रयाग में बढ़ा संकट, यात्रियों को जारी की गई चेतावनी
मूसलाधार बारिश से रुद्रप्रयाग में बढ़ा संकट, यात्रियों को जारी की गई चेतावनी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget