एक्सप्लोरर

Haldwani Violence: हल्द्वानी पहुंचे सीएम धामी ने घायलों से की मुलाकात, अब तक 5 की मौत, जानें- अभी कैसे हैं हालात

Haldwani Violence News: एसएसपी नैनीताल प्रह्लाद नारायण मीणा ने बताया की काफी उपद्रवी पकड़े जा चुके हैं और इनके साथ वो लोग भी मौजूद हैं, जिन्होंने दंगा बढ़ाने का काम किया.

Haldwani Violence Update: हल्द्वानी में 8 फरवरी (गुरुवार) को अवैध मदरसा और नमाज स्थल के ध्वस्तीकरण के दौरान भड़की हिंसा में अब तक 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हैं. वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी पहुंचकर घायलों से मुलाकात की है और उनका हालचाल जाना है. इस घटना को लेकर हल्द्वानी के विधायक सुमित हिरदेश और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कारण माहरा ने अधिकारियों पर दंगा बढ़ाने का आरोप लगाया है.

वहीं इस समय उत्तराखंड के हल्द्वानी में धारा 144 लागू कर दी गई है, पूरे इलाके को घेरा जा चुका है. पुलिस के लगभग 1 हजार जवान शहर में तैनात है. इसके साथ में पैरामिलिट्री फोर्स को भी बुलाया गया है. पूरे शहर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है. एसएसपी नैनीताल प्रह्लाद नारायण मीणा ने बताया की काफी उपद्रवी पकड़े जा चुके हैं और इनके साथ वो लोग भी मौजूद हैं, जिन्होंने दंगा बढ़ाने में आग में घी का काम किया. फिलहाल हल्द्वानी में इंटरनेट सेवा बंद है और दंगाइयों को देखते ही गोली मारने का आदेश हैं.

NSA के तहत कार्रवाई की जाएगी- डीजीपी

उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने कहा कि हल्द्वानी में पुलिस कर्मियों पर हमला करने और आगजनी तथा तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ NSA के तहत कार्रवाई की जाएगी. डीजीपी ने एडीजी (कानून एवं व्यवस्था) एपी अंशुमान के साथ नैनीताल के हिंसा प्रभावित इलाके का दौरा किया. उन्होंने कहा कि बनभूलपुरा में पुलिस कर्मियों पर हमला करने और थाने में आगजनी और तोड़फोड़ करने वाले उपद्रवी तत्वों के खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई की जाएगी.

डीजीपी ने अस्पतालों का दौरा किया

वहीं डीजीपी ने कहा कि कर्फ्यू लगाने से स्थिति काफी हद तक नियंत्रण में आ गई है, लेकिन फिलहाल प्रयास अगले 24 घंटों के भीतर शहर में सामान्य स्थिति वापस लाने पर केंद्रित हैं. वहीं डीजीपी ने स्थिति पर प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए हल्द्वानी में जिला अधिकारियों के साथ बैठक की और उन अस्पतालों का दौरा किया जहां घायलों को भर्ती कराया गया था.

हल्द्वानी पहुंचे सीएम धामी ने कहा, "प्रशासन द्वारा न्यायालय के आदेश के क्रम में अतिक्रमण हटाने का काम चल रहा था. वहां पर सुनियोजित तरीके से प्रशासन के लोगों पर हमला हुआ. जान से भी मारने की कोशिश की गई. सख्ती से कार्रवाई की जाएगी. जिन्होंने ये गलत काम किया है, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी."

जान से भी मारने की कोशिश की गई- सीएम धामी

हल्द्वानी पहुंचे सीएम धामी ने कहा, "प्रशासन द्वारा न्यायालय के आदेश के क्रम में अतिक्रमण हटाने का काम चल रहा था. वहां पर सुनियोजित तरीके से प्रशासन के लोगों पर हमला हुआ. जान से भी मारने की कोशिश की गई. सख्ती से कार्रवाई की जाएगी. जिन्होंने ये गलत काम किया है, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी."

देवभूमि की हवा खराब करने का काम किया- सीएम धामी

वहीं सीएम धामी ने कहा हमारी महिलाकर्मियों को मारा पीटा गया है, पत्थरों और बंदूकों से उन पर हमला किया है. इसके बारे में जितना खराब कहा जाए वे कम है. उत्तराखंड देवभूमि है, यहां कभी ऐसा नहीं हुआ है, इन्होंने देवभूमि की हवा खराब करने का काम किया है. पत्रकारों के साथ मारपीट हुई है, बुरी तरह से उनके कैमरे तोड़े गए हैं. पत्रकारों को जिंदा आग में झोंकने तक का प्रयास किया गया है. कानून अपना काम करेगा। जिन लोगों ने भी सरकारी संपत्ति जलाई है उनपर कार्रवाई की जाएगी."

क्या बोले अखिलेश यादव

वहीं सपा मुखिया अखिलेश यादव ने हल्द्वानी हिंसा को लेकर कहा- "भाजपा सरकार और प्रशासन की विफलता से भड़की हिंसा! हल्द्वानी में जनता के साथ अन्याय कर रही सरकार, हिंसा में हुई लोगों की मृत्यु, हृदयविदारक. मृतकों की आत्मा को शांति दे भगवान. हिंसा को जल्द से जल्द काबू करें सरकार, पीड़ितों को मिले मुआवजा.

पूरे राज्य में हाई अलर्ट है जारी

बता दें कि मुस्लिम बहुल बनभूलपुरा इलाके में मलिक का बगीचा इलाके में अवैध रूप से निर्मित मदरसे और उसके परिसर के अंदर नमाज पढ़ने की जगह को ध्वस्त करने के बाद भड़की हिंसा के बाद पूरे राज्य में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. 

UP Politics: 'किस मुंह से मना करूं'... BJP से गठबंधन के सवाल पर बोले जयंत, दादा को मिला है भारत रत्न

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भदोही पुलिस का 'ऑपरेशन नया जीवन', 70 मासूम बच्चों को मिली नई पहचान
भदोही पुलिस का 'ऑपरेशन नया जीवन', 70 मासूम बच्चों को मिली नई पहचान
बस्ती: 10kg गांजे के साथ BJP का नामित सभासद गिरफ्तार! कांवड़ यात्रा में खपाने का प्लान
बस्ती: 10kg गांजे के साथ BJP का नामित सभासद गिरफ्तार! कांवड़ यात्रा में खपाने का प्लान
यूपी के 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें- नोएडा से लखनऊ का मौसम
यूपी के 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें- नोएडा से लखनऊ का मौसम
हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप का चौंकाने वाला फैसला, अमेरिकी सेना के इस बड़े अधिकारी को पद से हटाया
ट्रंप का चौंकाने वाला फैसला, अमेरिकी सेना के इस बड़े अधिकारी को पद से हटाया
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
iPhone 18 Pro मॉडल्स में मिलेंगे ये धांसू अपग्रेड, देखें लिस्ट
iPhone 18 Pro मॉडल्स में मिलेंगे ये धांसू अपग्रेड, देखें लिस्ट
अगस्त में करें इन तीन सब्जियों की खेती, होगी मोटी कमाई
अगस्त में करें इन तीन सब्जियों की खेती, होगी मोटी कमाई
Embed widget