एक्सप्लोरर

Gyanvapi Mosque Issue: ज्ञानवापी केस में नया मोड़, मंदिर पक्ष की चार वादियों ने कहा- 'मरते दम तक लड़ेंगे मुकदमा'

Gyanvapi Case: मुख्य पक्षकार विश्व वैदिक सनातन संघ के प्रमुख जितेंद्र सिंह बिसेन द्वारा वाद वापस लिए जाने की खबरों के बीच अन्य चार वादी महिलाओं ने कहा है कि वे मरते दम तक यह मुकदमा लड़ेंगी.

Gyanvapi Mosque: वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर स्थित श्रृंगार गौरी में नियमित दर्शन पूजन और अन्य देवी-देवताओं के विग्रहों की सुरक्षा के लिए दायर किये गए वाद के मुख्य पक्षकार विश्व वैदिक सनातन संघ के प्रमुख जितेंद्र सिंह बिसेन द्वारा वाद वापस लिए जाने की खबरों के बीच अन्य चार वादी महिलाओं ने कहा है कि वे मरते दम तक यह मुकदमा लड़ेंगी.

बिसेन द्वारा रविवार को मुकदमा वापस लेने की खबर सामने आने के बाद उनसे बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने मना कर दिया. मुकदमा वापसी का कारण भी स्पष्ट नहीं किया गया है. इसी बीच, विश्व वैदिक सनातन संघ से जुड़ी बताई जा रही मुकदमे की वादी पांच महिलाओं में से चार सीता साहू, मंजू व्यास, रेखा पाठक और लक्ष्मी देवी ने रविवार को संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि मुकदमे को वापस लेने के फैसले के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है. यदि इस तरह का कोई फैसला लिया भी जाता है तो वे उसके खिलाफ हैं. इस दौरान मुख्य याचिकाकर्ता व पांचवी महिला राखी सिंह मौजूद नहीं थीं.

हिन्दू पक्ष के वकील सुधीर त्रिपाठी ने कही ये बात

गौरतलब है कि इसी मुकदमे के आधार पर गत छह और सात मई को ज्ञानवापी परिसर में वीडियोग्राफी और सर्वे का काम किया गया है. इस मामले में हिन्दू पक्ष के वकील सुधीर त्रिपाठी ने कहा कि मुकदमा वापस लेने के बारे में अभी तक उन्हें कोई लिखित जानकारी नहीं मिली है. उन्होंने कहा कि इस मामले में पांच महिलाएं वादी हैं. किसी एक के मुकदमा वापस लेने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा.

सैयद मोहम्मद यासीन ने किया बड़ा दावा

इस बीच, ज्ञानवापी मस्जिद की प्रबंधन संस्था 'अंजुमन इंतजामिया मसाजिद' के संयुक्त सचिव सैयद मोहम्मद यासीन ने कहा कि मुख्य वादी के मुकदमा वापस लेने की खबर सामने आ रही है. बाकी वादी भले ही मुकदमा वापस नहीं लें मगर मुख्य वादी के रुख से अब यह मामला कमजोर जरूर हो जाएगा.

उन्होंने दावा किया कि यह मुकदमा ही गलत है, क्योंकि जिस श्रंगार गौरी में नियमित दर्शन-पूजन की मांग की जा रही है, वह ज्ञानवापी मस्जिद से करीब 12 मीटर की दूरी पर है. यासीन ने दावा किया कि ज्ञानवापी मस्जिद के प्रबंधन ने श्रृंगार गौरी पर कभी दावा नहीं किया और नियमित पूजा अर्चना पर कभी कोई आपत्ति नहीं रही.

ये भी पढ़ें-

Rajasthan Police Admit Card: राजस्थान पुलिस और गृह रक्षा विभाग की लिखित परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Electricity Crisis: भीषण गर्मी के बीच राजस्थान में गहराया बिजली संकट, इस थर्मल पावर प्लांट की दोनों इकाइयां ठप

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा कदम, इन 6 लोगों की कर दी छुट्टी!
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा कदम, इन 6 लोगों की कर दी छुट्टी!
यूपी में नोएडा से वाराणसी तक छाए बादल, आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में नोएडा से वाराणसी तक छाए बादल, आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट
अयोध्या सीट पर 1967 से 2022 तक किस पार्टी का रहा दबदबा, पढ़िए इतिहास
अयोध्या सीट पर 1967 से 2022 तक किस पार्टी का रहा दबदबा, पढ़िए इतिहास
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है, वे...', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
मत देखिए US का सपना! ट्रंप ने तोड़ा भारतीयों का दिल! 62 फीसदी गिरावट कम Visa दिए
मत देखिए US का सपना! ट्रंप ने तोड़ा भारतीयों का दिल! 62 फीसदी गिरावट कम Visa दिए
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
Embed widget