एक्सप्लोरर

Gyanvapi Case: ज्ञानवापी के व्यासजी के तहखाने से जुड़े मामले में सुनवाई आज, जिला प्रशासन को सौंपी देखरेख की जिम्मेदारी

Varanasi News: आज वाराणसी ज्ञानवापी से जुड़े व्यासजी के तहखाने मामले में सुनवाई होनी तय है. वहीं दूसरी तरफ आर्कियोलॉजिकल सर्वे आफ इंडिया (ASI) की सर्वे रिपोर्ट दोनों पक्षों को सौंप दी गई है.

Gyanvapi Case: वाराणसी ज्ञानवापी के मूल वाद और श्रृंगार गौरी के नियमित दर्शन पूजन से जुड़े अनेक मामलों की सुनवाई वाराणसी जिला न्यायालय में लगातार जारी है. इसी क्रम में आज वाराणसी ज्ञानवापी से जुड़े व्यासजी के तहखाने मामले में सुनवाई होनी तय है. इससे पहले बीते 17 जनवरी को व्यास जी के तहखाने को वाराणसी जिला प्रशासन को देखरेख़ के लिए सौंप दिया गया था. इस मामले में आज आगे सुनवाई की जाएगी. वहीं दूसरी तरफ आर्कियोलॉजिकल सर्वे आफ इंडिया (ASI) की सर्वे रिपोर्ट दोनों पक्षों को सौंप दी गई है.

दरअसल वाराणसी ज्ञानवापी परिसर में स्थित व्यास जी के तहखाना में नियमित दर्शन पूजन का अधिकार शैलेंद्र कुमार पाठक द्वारा मांगा जा रहा है. उनका कहना है कि जिस प्रकार 1993 के पूर्व व्यास जी के तहखाने में नियमित दर्शन पूजन होता था उसी प्रकार अब उसका अधिकार दिया जाए. इसको लेकर वाराणसी जिला न्यायालय में सुनवाई चली. जिला जज ने बीते 17 जनवरी को वाराणसी ज्ञानवापी परिसर के व्यासजी के तहखाना की जिम्मेदारी वाराणसी जिला प्रशासन को सौंप दी है, आज इस मामले पर सुनवाई होगी. माना जा रहा है कि दोपहर बाद वाराणसी के जिला न्यायालय में इसकी सुनवाई की जाएगी.

दोनों पक्षों को सौंपी जा चुकी है ASI रिपोर्ट 
वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर में तकरीबन 92 दिनों तक आर्कियोलॉजिकल सर्वे आफ इंडिया (ASI) के सर्वे का कार्य चला. इसके बाद एएसआई द्वारा चार बार रिपोर्ट तैयार करने के लिए अतिरिक्त अवधि की मांग भी जिला न्यायालय से की गई. बीते 25 जनवरी की रात वाराणसी जिला न्यायालय के आदेश पर दोनों पक्षों को ASI द्वारा तैयार किए गए 839 पन्ने की रिपोर्ट सौंप दी गई, जिसके बाद हिंदू पक्ष ने एएसआई सारांश के आधार पर इस पूरे ज्ञानवापी परिसर का इतिहास सनातन धर्म से जुड़ा बताया. जबकि मुस्लिम पक्ष का दावा है कि - अभी पूरे रिपोर्ट को पढ़कर ही उसका उचित जवाब दिया जाएगा. हालांकि प्रारंभिक दौर में मुस्लिम पक्ष ने भी ASI रिपोर्ट को एक पक्षीय आधार पर तैयार करने जैसा बताया है.

ये भी पढ़ें: Gyanvapi Case: ज्ञानवापी की ASI सर्वे रिपोर्ट पर पहली बार बोले सीएम योगी, कहा- 'अभी अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा हुई है...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'PDA के नाम पर पिछड़ों की आंखों में धूल झोंक रही सपा’, अनिल राजभर का अखिलेश यादव पर हमला
'PDA के नाम पर पिछड़ों की आंखों में धूल झोंक रही सपा’, अनिल राजभर का अखिलेश यादव पर हमला
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
कानपुरः अस्पताल में भर्ती गैंगस्टर अजय ठाकुर गिरफ्तार, NBW केस में एक्शन
कानपुरः अस्पताल में भर्ती गैंगस्टर अजय ठाकुर गिरफ्तार, NBW केस में एक्शन
UP चुनाव: 'मैं चाहता हूं हिंदु- मुसलमानों में ध्रुवीकरण हो', DU प्रोफेसर संगीत रागी का बयान
UP चुनाव: 'मैं चाहता हूं हिंदु- मुसलमानों में ध्रुवीकरण हो', DU प्रोफेसर संगीत रागी का बयान

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
Maharashtra MLC Election Result Live: 3 सीटों पर महायुति को बढ़त, एक पर शरद पवार गुट आगे
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: 3 सीटों पर महायुति को बढ़त, एक पर शरद पवार गुट आगे
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
Embed widget