एक्सप्लोरर

Gyanvapi Case: ज्ञानवापी की ASI सर्वे रिपोर्ट पर पहली बार बोले सीएम योगी, कहा- 'अभी अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा हुई है...'

Gyanvapi Survey Report: वाराणसी में ज्ञानवापी सर्वे की रिपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बयान सामने आया है, उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति बहुत पुरानी है.

Gyanvapi ASI Survey Report: वाराणसी की ज्ञानवापी परिसर की एएसआई रिपोर्ट सामने आ गई है, जिसमे वहां पर मंदिर होने के सबूत पाए गए हैं. जिसके बाद अब इसे लेकर एक बार फिर से सियासत गर्मा गई है. सर्वे की रिपोर्ट पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. सीएम योगी ने कहा कि हमारी संस्कृति और परंपरा हजारों साल पुरानी है. उसे इतिहास के दायरे में कैद नहीं किया जा सकता है.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, "जितनी प्राचीन संस्कृति और परंपरा हमारी है. हम इतिहास से भी परे हैं. हमें इतिहास में कोई क़ैद नहीं कर सकता. हज़ारों वर्षों का इतिहास हमारा है. अभी आपने वाराणसी में देखा होगा. वाराणसी में काशी विश्वनाथ धाम में ज्ञानवापी में एएसआई की रिपोर्ट सामने आई है, एएसआई की रिपोर्ट क्या बताती हैं. बहुत कुछ आपके सामने उदाहरण पेश करता है.' सीएम योगी ने कहा कि, राम हमारे पूर्वज हैं कृष्ण हमारे पूर्वज हैं वो सिर्फ हमारी आस्था नहीं हमारी विरासत हैं और हम उस विरासत पर गौरव करते हैं." 

अयोध्या पर कही ये बात
सीएम योगी ने अयोध्या में राम मंदिर का भी ज़िक्र किया और कहा कि अभी 500 वर्षों का भगवान राम का तीर्थ और प्राण प्रतिष्ठा का समारोह हुआ. उस उस विरासत पर जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 500 वर्ष के बाद उपलब्ध कराया है. हमें गर्व होना चाहिए. हमने आज़ादी की लड़ाई को अपनी आँखों से नहीं देखा.. देश को आज़ाद होते नहीं देखा, लेकिन जब देश अपनी आज़ादी का अमृत महोत्सव मना रहा था तो हर घर तिरंगा के ज़रिए हम इस महोत्सव में सहभागी बने थे.

UP Weather Today: यूपी में बारिश का अलर्ट, शीतलहर और ठंड का कहर जारी, IMD ने दी चेतावनी, जानें मौसम का हाल

ज्ञानवापी पर पहले दिया था ये बयान
सीएम योगी इससे पहले भी ज्ञानवापी को लेकर अपना बयान दे चुके हैं. एएसआई सर्वे की रिपोर्ट आने से पहले सीएम योगी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि "मुझे लगता है कि भगवान ने जिसको दृष्टि दी है वो देखे, त्रिशूल मस्जिद के अंदर क्या कर रहा है? हमने तो ये यहां नहीं रखे. त्रिशूल कैसे वहां बने हुए हैं? ज्योतिर्लिंग हैं. देव प्रतिमाएं हैं. पूरी दीवारें चिल्ला चिल्ला के क्या कह रही हैं. सीएम योगी ने तो यहां तक कह दिया था कि ये प्रस्ताव मुस्लिम पक्ष की तरफ से आना चाहिए, कि ऐतिहासिक गलती हुई है और उस गलती के लिए हम चाहते हैं कि समाधान हो."

आपको बता दें कि एएसआई की रिपोर्ट में ज्ञानवापी में मंदिर होने की बात कही गई है. रिपोर्ट के मुताबिक परिसर में कई देवी-देवताओं की मूर्तियां मिली है और कई सनातन धर्म के प्रतीक चिन्ह मिले हैं. मस्जिद में नागर शैली में बने स्तंभ भी मिले हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नूंह में ओवरलोड डंपर ने पुलिस की बोलेरो को 20 मीटर तक घसीटा, चालक समेत 2 आरोपी गिरफ्तार
नूंह में ओवरलोड डंपर ने पुलिस की बोलेरो को 20 मीटर तक घसीटा, चालक समेत 2 आरोपी गिरफ्तार
महोबा में अधिवक्ता पर हमले को लेकर फूटा वकीलों का गुस्सा, काम ठप, सड़कों पर किया प्रदर्शन
महोबा में अधिवक्ता पर हमले को लेकर फूटा वकीलों का गुस्सा, काम ठप, सड़कों पर किया प्रदर्शन
अलीगढ़ में भू-माफियाओं पर बड़ा एक्शन, प्लॉटों पर कब्जे की कोशिश के मामले में 10 मुकदमे, 2 गिरफ्तार
अलीगढ़ में भू-माफियाओं पर बड़ा एक्शन, प्लॉटों पर कब्जे की कोशिश के मामले में 10 मुकदमे, 2 गिरफ्तार
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद ऐसे हुआ खुलासा

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद ऐसे हुआ खुलासा
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी करेंगे लोकार्पण, राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Embed widget